Bihar News: बेतिया में कांस्टेबल ने की साथी पुलिसकर्मी की हत्या, SLR से मारी 11 गोलियां, जानिए पूरा मामला?
Bihar News: बिहार से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां पश्चिम चंपारण जिले के बेतिया पुलिस लाइन में एक कांस्टेबल ने अपनी सर्विस राइफल (SLR) से दूसरे कांस्टेबल की गोली मारकर हत्या कर दी।
यह घटना 19 अप्रैल की रात लगभग 10:20 बजे की है। घटना की सूचना मिलते ही इलाके में अफरातफरी मच गई।

जानिए क्या है पूरा मामला?
बता दें कि कांस्टेबल परमजीत कुमार और कांस्टेबल सोनू कुमार के बीच किसी बात को लेकर कहा सुनी हो गई थी। थोड़ी देर में ही छोटी से बहस ने हिंसक रूप ले लिया। जिसके बाद कांस्टेबल परमजीत कुमार ने अपने सर्विस राइफल से ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। जिसमें कांस्टेबल सोनू कुमार की मौत हो गई।
ये भी पढ़ें Bihar Politics: मोदी कैबिनेट से इस्तीफा दे सकते हैं चिराग पासवान! जानिए दिल्ली से क्यों हुआ मोहभंग?
11 खोखे और एक जिंदा कारतूस बरामद
वहीं इस घटना की जानकारी देते हुए सदर एसडीपीओ विवेक दीप ने बताया, 'दोनों एक साथ ड्यूटी कर रहे थे और हाल ही में यहां ट्रांसफर होकर आए थे। कांस्टेबल सर्वजीत कुमार ने बताया कि पारिवारिक तनाव की वजह से वह मानसिक संतुलन खो बैठा और मृतक कांस्टेबल सोनू कुमार से बहस के दौरान यह घटना घट गई। पुलिस ने मौके से कुल 11 खोखे और एक जिंदा कारतूस बरामद किया है।'
आरोपी जवान से पूछताछ
वहीं घटना की सूचना मिलते ही DIG हरकिशोर राय, बेतिया के SP मौके पर पहुंच कर आरोपी जवान से पूछताछ शुरू कर दी है। वहीं इस घटना के बाद से ही पुलिस लाइन में तनाव का माहौल है। पुलिस से मामले की जांच शुरू कर दी है।
ये भी पढ़ें Bihar News: चुनाव से पहले नीतीश कुमार को बड़ा झटका! वक्फ पर JDU में बगावत जारी, पूर्व विधायक ने दिया इस्तीफा












Click it and Unblock the Notifications