Bihar Politics: मोदी कैबिनेट से इस्तीफा दे सकते हैं चिराग पासवान! जानिए दिल्ली से क्यों हुआ मोहभंग?
Bihar Politics: मोदी के हनुमान कहे जाने वाले चिराग पासवान ने जल्द ही केंद्र की राजनीति छोड़ने के संकेत दे दिए हैं। उन्होंने एक ऐसा बयान दिया है जिसके बाद लग रहा है कि, वे मोदी कैबिनेट से इस्तीफा दे सकते हैं।
दरअसल, पिछले दिनों एक निजी टीवी चैनल के कार्यक्रम में शामिल हुए लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने एक ऐसा बयान दे दिया है जिसकी खूब चर्चा हो रही है। उन्होंने कहा कि उनका मन दिल्ली में नहीं लग रहा है। वे बिहार वापस लौटना चाहते हैं। चिराग के इस बयान के कई मायने निकाले गए हैं।

मुझे अपने राज्य वापस जाना है- चिराग
लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के अध्यक्ष चिराग पासवान शुक्रवार (29 मार्च) को टाइम्स नाउ समिट में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने कहा कि,चिराग पासवान ने कहा, "बिहार ही वह वजह है जिसकी वजह से मैं राजनीति में आया। मैं 'बिहार फर्स्ट, बिहारी फर्स्ट' की सोच के साथ आगे बढ़ रहा हूं। मुझे पता है कि अंततः मुझे अपने राज्य वापस जाना है।"
विधानसभा चुनाव लड़ेंगे चिराग
मेरे दिवंगत पिता रामविलास पासवान की केंद्र की राजनीति में ज्यादा सक्रियता रही थी। लेकिन मेरी प्राथमिकता बिहार है। मैं ज्यादा समय तक केंद्र में नहीं रहना चाहता। मेरा प्रदेश मुझे बुला रहा है। उन्होंने कहा कि वे 2030 के विधानसभा चुनाव लड़ेगे।
CM बनने के सवाल पर क्या बोले चिराग पासवान का जवाब
जब उनसे पूछा गया कि क्या वे बिहार के मुख्यमंत्री बनना चाहेंगे, तो उन्होंने कहा, 'मुझे नहीं पता कि मैं मुख्यमंत्री बनूंगा या नहीं, लेकिन हां, अगर मुझे विकल्प मिलता है, तो अंततः मैं बिहार लौटना चाहूंगा। मेरे मन में यह बात है कि 2030 में मैं राज्य के चुनावों के लिए लड़ूंगा।'
मोदी के हनुमान की दावेदारी से बढ़ा सियासी तापमान
इसी सियासी हलचल के बीच अब मोदी के हनुमान चिराग की अप्रत्यक्ष रूप से सीएम पद की दावेदारी ने बिहार की राजनीति में खलबली मचा दी है। बता दें कि, बिहार विधानसभा चुनाव-2025 में अभी 6 महीने का वक्त बाकी है, लेकिन पूरे प्रदेश में सियासी तापमान पहले ही चढ़ चुका है। हर गली, हर चौक-चौराहे पर एक ही चर्चा है 'कौन बनेगा बिहार का अगला मुख्यमंत्री'।
ये भी पढ़ें Bihar Assembly Elections 2025: बिहार के नए CM पद पर पहली पसंद कौन? सी वोटर सर्वे में चौंकाने वाला रिजल्ट












Click it and Unblock the Notifications