Bihar News: चुनाव से पहले नीतीश कुमार को बड़ा झटका! वक्फ पर JDU में बगावत जारी, पूर्व विधायक ने दिया इस्तीफा

Bihar News: नीतीश कुमार की अगुवाई वाली जनता दल (यूनाइटेड) को वक्फ संशोधन विधेयक का समर्थन करना महँगा पड़ गया है। पार्टी के कई नेताओं ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया।

इसी कड़ी में शनिवार (19 अप्रैल) को एक और बड़ा नेता ने पार्टी छोड़ने का फैसला किया। JDU के पूर्व विधायक मास्टर मुजाहिद आलम (Master Mujahid Alam) ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है।

Bihar News

'सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने भी दिया इस्तीफा'

पूर्व विधायक मास्टर मुजाहिद आलम ने JDU द्वारा वक्फ संशोधन विधेयक के पक्ष में संसद में वोटिंग करने से नाराज थे। अब उन्होंने बड़ा फैसला लेते हुए पार्टी से रिजाइन दे दिया है। वहीं उन्होंने दावा किया है कि, उनके साथ सैकड़ो की संख्या में कार्यकर्ताओं ने भी जेडीयू से नाता तोड़ लिया है।

सीमांचल के बड़े नेता माने जाते हैं

पूर्व विधायक मास्टर मुजाहिद आलम किशनगंज (Kishanganj) जिले के कोचाधामन (Kochadhaman) विधानसभा क्षेत्र से विधायक रह चुके हैं। वहीं किशनगंज जिले के अध्यक्ष भी रह चुके हैं। वहीं सीमांचल के बड़े नेता माने जाते हैं। बिहार विधानसभा चुनाव से 6 महीने पहले उनका इस्तीफा जेडीयू के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है।

ये भी पढ़ें Bihar Politics: 'मैं आप सभी से आग्रह करता हूं कि...’ भीम संवाद पर CM Nitish Kumar ने कह दी अपने दिल की बात

Take a Poll

पहले भी कई नेताओं ने छोड़ा था पार्टी

बता दें कि, इससे पहले भी वक्फ बिल के विरोध में कई नेताओं ने जेडीयू से इस्तीफा दे दिया था। जिनमें नदीम अख्तर, राजू नैयर, तबरेज़ सिद्दीकी अलीग, मोहम्मद शहनवाज़ मलिक, मोहम्मद कासिम अंसारी जैसे नेताओं ने पार्टी का दामन छोड़ने का फैसला लिया था।

ये भी पढ़ें Bihar Politics: 7 दिन के 'CM’ से Nitish कैसे बने बिहार की सियासत के 'King’, अटल और आडवाणी से हुई थी बड़ी भूल!

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+