Bihar Weather: बिहार में मानसून की रफ्तार तेज, पटना समेत 27 जिलों में ऑरेंज अलर्ट, अगले 5 दिन कैसा रहेगा हाल?

Bihar Monsoon Update: बिहार में मानसून एक बार फिर तेज रफ्तार पकड़ चुका है। राज्य के दो तिहाई इलाकों में लगातार बारिश जारी है। वहीं मौसम विभाग ने सोमवार को राज्य के 27 जिलों में बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। राजधानी पटना में दिनभर बादल छाए रहने और शाम के समय हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है। इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चल सकती है।

मौसम वैज्ञानिकों के बताया है कि, अगले पांच दिनों तक राज्य के अधिकांश हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश का सिलसिला जारी रहेगा। वहीं, गंगा के बढ़ते जलस्तर ने भी चिंता बढ़ा दी है, जबकि यह बारिश किसानों के लिए राहत लेकर आने वाली मानी जा रही है।

Bihar Monsoon update

27 जिलों में ऑरेंज अलर्ट

मौसम विभाग ने पटना, वैशाली, मुजफ्फरपुर, सीतामढ़ी, दरभंगा, समस्तीपुर, बेगूसराय, खगड़िया, सहरसा, सुपौल, मधेपुरा, अररिया, किशनगंज, पूर्णिया, कटिहार, भागलपुर, मुंगेर, लखीसराय, शेखपुरा, नालंदा, जहानाबाद, गया, नवादा, जमुई, बांका समेत 27 जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इन इलाकों में मध्यम से भारी बारिश के साथ 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने और कुछ स्थानों पर वज्रपात की भी आशंका जताई गई है।

ये भी पढ़ें: Bankipur Bypoll: कौन हैं ग्रेजुएट ऑटो ड्राइवर नवीन तिवारी? बांकीपुर से लड़ेंगे चुनाव, PK-BJP की उड़ी नींद!

अगले पांच दिन ऐसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग के बताया कि, बिहार के ऊपर हल्के बादल बने हुए हैं, जिससे अगले पांच दिनों तक बारिश का सिलसिला जारी रहने की संभावना है। उत्तर, मध्य और पूर्वी बिहार के कई हिस्सों में मध्यम से भारी बारिश हो सकती है। सक्रिय मानसून के कारण अधिकतम तापमान 34 से 36 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है। मौसम विभाग ने लोगों को खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने और बिजली गिरने की स्थिति में सुरक्षित स्थान पर रहने की सलाह दी है।

ये भी पढे़ं: Bihar: पिता को बचाने गए भारतीय सेना के जवान की गोली मार कर हत्या, इलाके में हड़कंप

13 जुलाई को इन जिलों में विशेष अलर्ट

मौसम विभाग का कहना है कि यह बारिश खरीफ फसलों की बुआई और सिंचाई के लिए फायदेमंद साबित होगी। हालांकि, 13 जुलाई को पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सीवान, सारण, रोहतास, कैमूर (भभुआ), भोजपुर, बक्सर, अरवल और औरंगाबाद में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा, बारिश और वज्रपात की संभावना है। लोगों से खराब मौसम के दौरान खुले स्थानों और पेड़ों के नीचे खड़े नहीं होने की अपील की गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+