Bankipur Bypoll: कौन हैं ग्रेजुएट ऑटो ड्राइवर नवीन तिवारी? बांकीपुर से लड़ेंगे चुनाव, PK-BJP की उड़ी नींद!

Bankipur Upchunav: बिहार की बांकीपुर विधानसभा सीट पर होने जा रहा उपचुनाव हर बीतते दिन के साथ एक फिल्मी स्क्रिप्ट की तरह दिलचस्प होता जा रहा है। जहां एक तरफ बीजेपी उम्मीदवार अभिषेक सिन्हा ने नामांकन के महज 24 घंटे के भीतर अपना नाम वापस लेकर सबको चौंका दिया, वहीं दूसरी तरफ प्रशांत किशोर (PK) की एंट्री ने इस मुकाबले को देश भर की सुर्खियों में ला दिया है।

लेकिन, इस हाई-प्रोफाइल चुनावी दंगल में असली ट्विस्ट तब आया, जब एक ऑटो चालक ने दिग्गजों के सामने ताल ठोक दी। सोशलिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया के टिकट पर मैदान में उतरे नवीन तिवारी पेशे से ऑटो ड्राइवर हैं, ग्रेजुएट हैं और सबसे खास बात यह है कि वह अपना रोजगार छोड़े बिना, उसी ऑटो को अपना चुनावी रथ बनाकर प्रचार में जुटे हैं।

bankipur bypoll graduate auto driver naveen tiwari contests bihar by election against prashant kishor bjp

Naveen Tiwari auto driver Bankipur Upchunav: ऑटो ही बना चुनाव प्रचार का माध्यम

नवीन तिवारी हर दिन अपने ऑटो से शहर की सड़कों पर निकलते हैं। वे पहले की तरह यात्रियों को उनकी मंजिल तक पहुंचाते हैं और इसी दौरान चुनाव प्रचार भी करते हैं। ऑटो में बैठने वाले लोगों से वे सीधे बातचीत करते हैं और बताते हैं कि वे आम जनता की आवाज बनना चाहते हैं। उनका मानना है कि बड़े-बड़े काफिलों से ज्यादा असर आम लोगों के बीच जाकर बातचीत करने से होता है।

ये भी पढ़ें: Bihar: पिता को बचाने गए भारतीय सेना के जवान की गोली मार कर हत्या, इलाके में हड़कंप

ग्रेजुएट हैं, लेकिन चुना ऑटो चलाने का काम

नवीन तिवारी पढ़े-लिखे हैं और ग्रेजुएट होने के बावजूद उन्होंने ऑटो चलाने का काम चुना। उनका कहना है कि मेहनत से कमाई करने में कोई शर्म नहीं है। वे रोज़ाना सड़क पर रहते हैं, इसलिए ट्रैफिक, रोजगार, महंगाई और आम लोगों की परेशानियों को करीब से देखते हैं। यही अनुभव उन्हें राजनीति में आने की प्रेरणा देता है।

लोगों से सीधे जुड़ने की कोशिश

चुनावी सभाओं और बड़े मंचों की बजाय नवीन तिवारी लोगों से आमने-सामने बातचीत पर भरोसा करते हैं। वे हर दिन अलग-अलग इलाकों में जाकर लोगों की राय सुनते हैं और अपनी प्राथमिकताओं के बारे में बताते हैं। उनका कहना है कि चुनाव जीतने से पहले जनता का विश्वास जीतना सबसे जरूरी है। यही वजह है कि उनका प्रचार लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया है।

ये भी पढे़ं: Bihar News: नाबालिग की जबरन भर दी थी मांग, अब कोर्ट ने सुनाई ऐसी सजा जो बन गया देश के लिए मिसाल

बांकीपुर का चुनाव बना दिलचस्प

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के विधानसभा सदस्य पद से इस्तीफे के बाद इस सीट पर उपचुनाव हो रहा है। कहने के लिए तो बिहार के एक सीट पर चुनाव हो रहा है लेकिन चर्चा पूरे देश में हो रही है। पहले बीजेपी उम्मीदवार अभिषेक सिन्हा ने नामांकन के महज 24 घंटे के भीतर नाम वापस लेकर सबको चौंका दिया। उनकी जगह बीजेपी ने नीरज सिन्हा को मैदान में उतारा। दूसरी ओर, जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर (Prashant Kishor Jan Suraj Bankipur) पहली बार खुद चुनावी राजनीति में कदम रख रहे हैं, जिसने इस मुकाबले को बेहद दिलचस्प और हाई-प्रोफाइल बना दिया है। दिग्गजों की इस जंग पर अब पूरे देश की नजरें टिकी हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+