Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Bihar Elections 2025 LIVE: NDA 31 अक्टूबर को घोषणापत्र जारी करेगा

Bihar Elections LIVE: बिहार विधानसभा चुनाव की वजह से सियासी पारा चरम पर है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज मुजफ्फरपुर और छपरा में जनता को संबोधित किया, उन्होंने अपने संबोधन में कांग्रेस और राजद पर जमकर निशाना साधा। पल-पल के अपडेट के लिए पेज को रीफ्रेश करते रहें।

Bihar Elections 2025 LIVE

LIVE Feed
Oct 30, 2025, 4:43 PM IST

क्या आप लालू यादव और राबड़ी देवी का 'जंगल राज' चाहते हैं?

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, 'क्या आप लालू यादव और राबड़ी देवी का 'जंगल राज' चाहते हैं? अपराध, अपहरण, डकैती के कारण बिहार विकास के रास्ते से भटक गया था... 20 साल में नीतीश कुमार और 11 साल में नीतीश कुमार और पीएम मोदी ने बिहार को विकास के रास्ते पर आगे बढ़ाया है।'
Oct 30, 2025, 4:29 PM IST

'मोदी ने देश बेच दिया', NDA सरकार पर भड़कीं राबड़ी देवी

'मोदी ने देश बेच दिया', NDA सरकार पर भड़कीं राबड़ी देवी, पुत्र मोह में तेज प्रताप यादव के बारे में क्या बोल गईं?
Oct 30, 2025, 4:27 PM IST

Bihar Chunav 2025: बिहार में किसकी बनेगी सरकार?

बिहार में किसकी बनेगी सरकार? मतदान से पहले फलोदी सट्टा बाजार ने कर दिया ऐलान
Oct 30, 2025, 4:26 PM IST

एनडीए 31 अक्टूबर को घोषणापत्र जारी करेगा

एनडीए कल, 31 अक्टूबर को आगामी चुनाव के लिए अपना संयुक्त घोषणापत्र जारी करेगा। इस अवसर पर एनडीए के सभी वरिष्ठ नेता उपस्थित रहेंगे, पहले इसके आज आने की उम्मीद थी लेकिन अब ये शुक्रवार को घोषित होगा।
Oct 30, 2025, 3:33 PM IST

लालू-राबड़ी के शासन में पूरे बिहार में 38 नरसंहार हुए: अमित शाह

नालंदा ने 'जंगल राज' देखा है, लालू-राबड़ी के शासन में पूरे बिहार में 38 नरसंहार हुए थे। नीतीश कुमार के 20 साल के शासन में एक भी नरसंहार नहीं हुआ। नालंदा में भी कई लोग मारे गए थे; अपहरण, जबरन वसूली, हत्या और कई अन्य गैरकानूनी गतिविधियां यहां होती थीं। नीतीश बाबू, 'सुशासन बाबू' ने इन सब पर लगाम लगाई और लालू जी के आतंक को खत्म किया: अमित शाह
Oct 30, 2025, 2:50 PM IST

देश को बेच दिया मोदी ने, लालू ने कुछ नहीं किया: राबड़ी देवी

प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व वाली सरकार ने देश को बेच दिया है...उन्होंने सब कुछ निजी हाथों में बेच दिया और सारा पैसा मोदी के घर चला गया। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 70,000 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी की, लेकिन इस पर कोई चर्चा नहीं हुई। लालू जी ने कुछ गलत नहीं किया। वह आरोपी हैं, लेकिन उन्हें बिना दोषी साबित हुए ही सजा मिल गई। हम अदालत में अपना केस लड़ेंगे:राजद नेता राबड़ी देवी
Oct 30, 2025, 2:42 PM IST

बिहार में सरकार मोदी-शाह चलाते हैं: राहुल गांधी

बिहार के अस्पतालों में लोग जीना नहीं जानते हैं, मरने जाते हैं। ये है आपकी सरकार की सच्चाई... दूसरी ओर, पीएम मोदी खड़े हैं, जिनके पास नीतीश कुमार का रिमोट कंट्रोल है... बिहार में सरकार पीएम मोदी, अमित शाह और नागपुर द्वारा चलाई जाती है: राहुल गांधी
Oct 30, 2025, 2:00 PM IST

इस सुंदर कन्या को देखते ही दिल हार बैठे थे 'छोटे चौधरी'

Love Story: इस सुंदर कन्या को देखते ही दिल हार बैठे थे 'छोटे चौधरी', खूबसूरती में अभिनेत्रियों को देती हैं मात
Oct 30, 2025, 2:00 PM IST

'छठी मईया का अपमान करने वालों को मत भूलिए', बोले PM मोदी

Bihar Election 2025: 'छठी मईया का अपमान करने वालों को मत भूलिए', PM मोदी बोले- ‘RJD-कांग्रेस करप्शन की पहचान'
Oct 30, 2025, 1:59 PM IST

Bihar Elections LIVE: डबल इंजन की सरकार ने विकास किया: CM धामी

डबल इंजन वाली सरकार में विकास तेज़ गति से होता है। आज पीएम मोदी के नेतृत्व में आधुनिक भारत के निर्माण की दिशा में काम हो रहा है। लोगों के जीवन को बेहतर बनाने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। वहीं दूसरी ओर, पप्पू भैया और गप्पू भैया का यह महागठबंधन बिहार की जनता को झूठे सपने दिखाकर सिर्फ़ बरगलाता है और जनता की गाढ़ी कमाई से अपने परिवार की तिजोरियाँ भरता है। आज प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देशभर के करोड़ों लोग अनेक जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठा रहे हैं: सीएम पुष्कर सिंह धामी
Oct 30, 2025, 1:57 PM IST

Bihar Elections 2025 LIVE: RJD-कांग्रेस को राम मंदिर से दिक्कत है: पीएम मोदी

500 वर्षों के लंबे संघर्ष के बाद अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण हुआ है...आरजेडी-कांग्रेस के नेताओं को राम मंदिर निर्माण से समस्या है...क्या आपने आरजेडी-कांग्रेस के नेताओं को अयोध्या में राम मंदिर में पूजा करते देखा है?...आरजेडी-कांग्रेस के नेताओं के पास विदेश घूमने का समय है, लेकिन राम मंदिर जाने का नहीं...आरजेडी-कांग्रेस के नेताओं ने छठी मैया का अपमान किया: पीएम मोदी
Oct 30, 2025, 12:46 PM IST

बिहार की जनता से माफी मांगे राहुल गांधी: BJP

यह अजीब है... छठ हमारे लिए एक प्रमुख सार्वजनिक त्योहार है... यह बिहार के लोगों का अपमान है... एक बिहारी होने के नाते मैं आपसे (राहुल गांधी) तुरंत माफी मांगने की अपील करता हूं; बिहार आपको माफ नहीं करेगा: भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ. गुरु प्रकाश पासवान
Oct 30, 2025, 11:59 AM IST

सीवान में गश्त पर निकले ASI की बेरहमी से हत्या

Siwan Murder Case: खेत में मिला ASI का शव, गश्त पर निकले पुलिसवाले की किसने कर दी हत्या?
Oct 30, 2025, 11:57 AM IST

'कट्टा, क्रूटर, कटुता, कुशासन और भ्रष्टाचार...'

आरजेडी-कांग्रेस को पांच चीजों से पहचाना जा सकता है। आरजेडी-कांग्रेस ने क्या किया है? मैं आपको इन पांच शब्दों के बारे में बताऊंगा- कट्टा, क्रूटर, कटुता, कुशासन और भ्रष्टाचार... जहां 'कट्टा' होता है, जहां क्रूरता का शासन होता है, वहां कानून टूट जाता है: पीएम मोदी
Oct 30, 2025, 11:53 AM IST

कोई भी व्यक्ति छठी मैया का ये अपमान नहीं भूल सकता: PM मोदी

जो महिलाएं इतना लंबा निर्जला व्रत रखती हैं... जो महिलाएं गंगा जी में खड़े होकर सूर्य देव को अर्घ्य देती हैं। आरजेडी-कांग्रेस की नज़र में वो नाटक कर रही हैं। क्या बिहार की माताएं-बहनें छठी मैया का ये अपमान बर्दाश्त करेंगी? मैं जानता हूं कि बिहार का कोई भी व्यक्ति छठी मैया का ये अपमान नहीं भूल सकता: PM मोदी
Oct 30, 2025, 11:41 AM IST

'कांग्रेस -राजद के लिए छठी मैया की पूजा एक नौटंकी'

कांग्रेस और राजद के लिए छठी मैया की पूजा एक नाटक और नौटंकी है। क्या आप उनसे सहमत हैं? क्या आप उन्हें दंडित करेंगे या नहीं: पीएम मोदी
Oct 30, 2025, 11:09 AM IST

अमित शाह आज जारी करेंगे NDA का मेनिफेस्टो

गृहमंत्री अमित शाह आज जारी करेंगे NDA का मेनिफेस्टो तेजस्वी के 'प्रण' का देंगे करारा जवाब
Oct 30, 2025, 11:08 AM IST

'दिल्ली के कोने-कोने साथ घूमे, 12 साल किया डेट'

दिल छू लेंगे Tejashwi Yadav की इश्कबाजी के किस्से
Oct 30, 2025, 11:07 AM IST

Tejashwi Yadav ने क्यों की ईसाई लड़की से शादी?

Tejashwi Yadav ने क्यों की ईसाई लड़की से शादी? क्या है रेचल के 'राजश्री' बनने की कहानी, सामने आया सच
Oct 30, 2025, 11:07 AM IST

'दो-दो जंगलराज झेल चुका है बिहार', ओवैसी का NDA पर निशाना

'दो-दो जंगलराज झेल चुका है बिहार', ओवैसी ने एनडीए पर साधा निशाना, PM मोदी पर भी उठाए सवाल
Oct 30, 2025, 11:06 AM IST

राजद और कांग्रेस के भ्रष्ट गठजोड़ के जनता सबक सिखाएगी: भाजपा

लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी द्वारा प्रधानमंत्री मोदी पर 'डांस' वाले कटाक्ष पर, भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सीआर केसवन ने कहा, "हमारे प्रधानमंत्री के बारे में राहुल गांधी की बेहद अशोभनीय और असभ्य टिप्पणी और जिस तरह से राहुल गांधी ने पवित्र छठ पूजा का मज़ाक उड़ाया और उसे बदनाम किया, वह राहुल गांधी की जहरीली नफ़रत और नकारात्मकता से भरी घटिया राजनीति को उजागर करता है... राहुल गांधी ने एक निन्दात्मक टिप्पणी की। उन्होंने छठ पूजा को एक नाटक करार दिया। इससे बिहार के हर व्यक्ति की भावना का अपमान हुआ है, और यह कांग्रेस पार्टी और राहुल गांधी की बिहार की संस्कृति, परंपरा और हमारे हिंदू धर्म के प्रति गहरी नापसंदगी, तिरस्कार और अनादर को भी दर्शाता है। बिहार के लोग राहुल गांधी के बयान से बहुत आहत हैं, राहुल गांधी के बयान पर बिहार में भारी आक्रोश है और बिहार के लोग राहुल गांधी और कांग्रेस को पवित्र छठ पूजा का अपमान करने के लिए कभी माफ नहीं करेंगे... बिहार के लोग राहुल गांधी के इस अपमान को नहीं भूलेंगे और इस सिद्धांतहीनता को सबक सिखाएँगे। राजद और कांग्रेस के भ्रष्ट गठजोड़ को आगामी चुनावों में करारी शिकस्त देकर सबक सिखाया जाएगा।
Oct 30, 2025, 10:54 AM IST

चुनाव आयोग की नैतिकता कहाँ चली गई? भड़के तेजस्वी यादव

महागठबंधन के सीएम उम्मीदवार और आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने कहा, "चुनाव आयोग की नैतिकता कहाँ चली गई? चुनाव के बीच भी, आज भी 10 लाख महिलाओं को पैसे दिए जा रहे हैं। 24 अक्टूबर को भी पैसे दिए गए। चुनाव आयोग की नैतिकता से समझौता हो गया है..."
Oct 30, 2025, 10:41 AM IST

'31 अक्टूबर को एक भव्य परेड आयोजित की जाएगी'

राष्ट्रीय एकता दिवस पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, "हम सभी जानते हैं कि सरदार वल्लभभाई पटेल ने स्वतंत्रता के बाद भारत को एकजुट करने में बड़ी भूमिका निभाई। कल सरदार पटेल की 150वीं जयंती है... इस वर्ष राष्ट्रीय एकता दिवस के अनूठे समारोह में एक भव्य परेड शामिल होगी। गृह मंत्रालय ने निर्णय लिया है कि इस वर्ष से प्रत्येक 31 अक्टूबर को एक भव्य परेड आयोजित की जाएगी... परेड के दौरान, CAPF और राज्य पुलिस बल अपने कौशल, अनुशासन और वीरता का प्रदर्शन करेंगे..."
Oct 30, 2025, 10:36 AM IST

Bihar Elections LIVE: थोड़ी देर में अमित शाह करेंगे PC

अमित शाह आज एनडीए का साझा घोषणा पत्र भी जारी करेंगे, थोड़ी देर में अमित शाह करेंगे PC।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+