'मोदी ने देश बेच दिया', NDA सरकार पर भड़कीं राबड़ी देवी, पुत्र मोह में तेज प्रताप यादव के बारे में क्या बोल गईं?
Rabri Devi: बिहार की सियासत में एक बार फिर बयानबाज़ी तेज़ हो गई है। पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि अगर एनडीए सरकार ने बीते 20 सालों में सच में बिहार को विकास की राह पर आगे बढ़ाया है, तो फिर उन्हें बार-बार रैलियां करने और जनता को समझाने की क्या जरूरत पड़ रही है?
राबड़ी देवी का यह बयान तब आया है जब पीएम मोदी और अमित शाह राज्य के अलग-अलग जिलों में लगातार जनसभाएं कर रहे हैं और एनडीए सरकार की उपलब्धियां गिना रहे हैं। राबड़ी देवी ने कहा कि बिहार की जनता अब बदलाव चाहती है, क्योंकि इतने वर्षों के बाद भी राज्य की हालत जस की तस बनी हुई है।

राबड़ी देवी ने कहा, "अगर बिहार में विकास हुआ होता, तो अब लोगों को समझाने की जरूरत नहीं पड़ती। इतना प्रचार और रैली क्यों करनी पड़ रही है? क्या ये सब ठीक लग रहा है?"
ये भी पढ़ें: 'दो-दो जंगलराज झेल चुका है बिहार', ओवैसी ने एनडीए पर साधा निशाना, PM मोदी पर भी उठाए सवाल
'जनता एनडीए से नाराज़, बदलाव तय'
राबड़ी देवी ने कहा कि एनडीए सरकार ने बिहार की जनता को ठगा है। लोग अब बदलाव के मूड में हैं। उन्होंने कहा, "हम जनता के बीच जा रहे हैं, कोई भी एनडीए सरकार से खुश नहीं है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से भी जनता नाराज़ है। जनता ही मालिक है और इस बार बदलाव जरूर आएगा।"
राबड़ी देवी ने कहा कि एनडीए सरकार को अपनी हार का डर सता रहा है, इसलिए उसके सभी बड़े नेता लगातार बिहार में रैलियां कर रहे हैं। उन्होंने कहा, "उन्हें पता है कि उनकी सरकार अब जाने वाली है, इसलिए बार-बार आकर प्रचार कर रहे हैं।"
#WATCH | Raghopur East, Bihar | #BiharElection2025 | RJD leader Rabri Devi says, "...The government led by PM Modi has sold the nation...He sold everything in private hands and all the money went to Modi's house. Bihar CM Nitish Kumar did a fraud of Rs 70,000 crores but there is… pic.twitter.com/OLHrsFpeqn
— ANI (@ANI) October 30, 2025
#WATCH | Raghopur East, Bihar | #BiharElection2025 | RJD leader Rabri Devi says, "Nitish Kumar will not become the Chief Minister of Bihar..."
On her son and Janshakti Janata Dal (JJD) Chief Tej Pratap Yadav contesting elections, she says, "It is fine, let him contest, he is… pic.twitter.com/Uo7C55up3e
— ANI (@ANI) October 30, 2025
'मोदी सरकार ने देश बेच दिया'
राबड़ी देवी ने मोदी सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा, "प्रधानमंत्री मोदी ने देश को बेच दिया। उन्होंने सब कुछ निजी हाथों में दे दिया और सारा पैसा मोदी के घर चला गया। बिहार में नीतीश कुमार ने 70 हजार करोड़ रुपये का घोटाला किया, लेकिन उस पर कोई चर्चा नहीं होती। लालू जी को तो बिना दोषी साबित हुए ही सजा दी गई। हम अदालत में अपनी लड़ाई लड़ेंगे।"
'तेज प्रताप का चुनाव लड़ना ठीक है'
जब राबड़ी देवी से उनके बेटे और जनशक्ति जनता दल (JJD) प्रमुख तेज प्रताप यादव के चुनाव लड़ने पर सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा, "वो सही कर रहे हैं, उन्हें चुनाव लड़ने का पूरा अधिकार है।"
'जीविका दीदियों के लिए बड़े वादे'
राबड़ी देवी ने सोशल मीडिया पर भी अपनी पार्टी के कुछ वादों का जिक्र किया। उन्होंने लिखा कि अगर तेजस्वी यादव के नेतृत्व में सरकार बनी, तो जीविका समूह से जुड़ी महिलाओं को स्थायी नौकरी दी जाएगी। उन्हें हर महीने वेतन, 1 लाख रुपये का बीमा, सरकारी काम के लिए 2 हजार रुपये भत्ता मिलेगा। साथ ही उनके पुराने कर्ज पर ब्याज माफ किया जाएगा और नए कर्ज बिना ब्याज के दिए जाएंगे।
ये भी पढ़ें: Bihar Elections 2025: देश को बेच दिया मोदी ने, लालू ने कुछ नहीं किया: राबड़ी देवी
-
Irani Nepo Kids: अमेरिका में मौज कर रहे ईरानी नेताओं-कमांडरों के बच्चे, जनता को गजब मूर्ख बनाया, देखें लिस्ट -
Gold Rate Today: सोना सस्ता या अभी और गिरेगा? Tanishq से लेकर Kalyan, Malabar तक क्या है गहनों का भाव? -
Iran Espionage Israel: दूसरों की जासूसी करने वाले इजरायल के लीक हुए सीक्रेट, Iron Dome का सैनिक निकला जासूस -
Mamta Kulkarni: क्या साध्वी बनने का नाटक कर रही थीं ममता कुलकर्णी? अब गोवा में कर रहीं ऐसा काम, लोग हुए हैरान -
कौन थे कैप्टन राकेश रंजन? होर्मुज में 18 दिनों से फंसा था शिप, अब हुई मौत, परिवार की हो रही है ऐसी हालत -
Mojtaba Khamenei: जिंदा है मोजतबा खामेनेई! मौत के दावों के बीच ईरान ने जारी किया सीक्रेट VIDEO -
कौन है हाई प्रोफाइल ज्योतिषी? आस्था के नाम पर करता था दरिंदगी, सीक्रेट कैमरे, 58 महिलाओं संग मिले Video -
Uttar Pradesh Silver Rate Today: ईद पर चांदी बुरी तरह UP में लुढकी? Lucknow समेत 8 शहरों का ताजा भाव क्या? -
US-Iran War: ‘पिछले हालात नहीं दोहराएंगे’, ईरान के विदेश मंत्री ने Ceasefire पर बढ़ाई Trump की टेंशन? -
iran Vs Israel War: ईरान पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, अमेरिका-इजराइल की भीषण बमबारी से दहला नतांज -
Hyderabad Bengaluru Bullet Train: 626 किमी के प्रोजेक्ट ने पकड़ी रफ्तार, DPR पर बड़ा अपडेट आया -
Hyderabad Gold Silver Rate Today: ईद के मौके पर सोना-चांदी ने किया हैरान, जानें कहां पहुंचा भाव?












Click it and Unblock the Notifications