Love Story: इस सुंदर कन्या को देखते ही दिल हार बैठे थे 'छोटे चौधरी', खूबसूरती में अभिनेत्रियों को देती हैं मात
Love Story: योगी सरकार ने उत्तर प्रदेश के गन्ना किसानों को बड़ा तोहफा दिया है, मुख्यमंत्री के निर्णय से अगैती गन्ने का मूल्य ₹400 और सामान्य प्रजाति का ₹390 प्रति क्विंटल हो गया है, जिसके बाद अब ₹30 प्रति क्विंटल की इस बढ़ोतरी से किसानों को लगभग ₹3000 करोड़ का अतिरिक्त लाभ मिलेगा, जिससे उनकी आय में वृद्धि होगी।
इस फैसले पर खुशी जताते हुए केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी ने कहा कि 'यह एक ऐतिहासिक फैसला है, यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में केंद्र सरकार और राज्य सरकार किसानों के हित में फैसले ले रही है।'

जयंत चौधरी तो अपनी बात कहकर आगे बढ़ गए लेकिन सोशल मीडिया पर लोग उनकी बातें करने लगे, मालूम हो कि यूपी के जनता में वो 'छोटे चौधरी' के रूप में विख्यात हैं और किसानों के प्रिय कहलाते हैं। दरअसल ये प्रेम उन्हें विरासत में मिला है क्योंकि उनके पिता अजीत चौधरी को लोग किसानों का नेता कहते थे।
जयंत चौधरी ने लंदन स्कूल ऑफ़ इकोनोमिक्स से स्नातक किया
27 दिसम्बर 1978 को जन्मे जयंत चौधरी ने लंदन स्कूल ऑफ़ इकोनोमिक्स से स्नातक किया था और इस वक्त वो राज्य सभा के सदस्य हैं। इससे पहले, उन्होंने मथुरा से लोकसभा के सदस्य रह चुके हैं, वो भारत के पूर्व प्रधानमंत्री चरण सिंह के पोते हैं।

जयंत की पत्नी का नाम चारू सिंह (Love Story)
तो वहीं उनकी पत्नी का नाम चारू सिंह है, जो कि देखने में बेइंतहा खूबसूरत हैं और अपने फैशन और स्टाइल की वजह से लोगों के बीच आकर्षण का केंद्र रहती हैं और अभिनेत्रियों-मॉडलों को भी मात देती हैं।
जेमोलॉजिकल इंस्टीट्यूट ऑफ अमेरिका से पढ़ाई की
वो एक फैशन डिजाइनर हैं, उन्होंने जेमोलॉजिकल इंस्टीट्यूट ऑफ अमेरिका से पढ़ाई की है, उनका अपना एक 'जुकी' नाम का ब्रांडेड शोरूम भी है। जयंत और चारू को उनकी फैमिली ने ही पहली बार मिलवाया था।

पहली नजर में हुआ था जयंत को चारू से प्यार (Love Story)
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक जयंत, चारू को देखते ही दिल हार बैठे थे, बाद में दोनों का मेल-जोल बढ़ा फिर दोनों ने परिवार वालों की मर्जी से शादी कर ली और आज खुशहाल जीवन व्यतीत कर रहे हैं। दोनों को शादी से दो बेटियां-'साहिरा' और 'इलेसा' हैं।

चारू सिंह 'छोटी बहू' कहलाती हैं (Love Story)
यूपी के लोग चारू सिंह को 'छोटी बहू' कहते हैं , वो अमेरिका में पढ़ी -लिखी हैं और सियासी खानदान से ताल्लुक रखती हैं, इसके बावजूद चारू सिंह 'डाउन टू अर्थ' रहना पसंद करती हैं। उनकी सोच आधुनिक जरूर है लेकिन वो अपनी परंपराओं और संस्कृति से भी जुड़ी हुई हैं। इनकी शेयर मार्केट में भी काफी रूचि है और इन्होंने कई जगहों पर निवेश भी किया हुआ है, इसलिए सोशल मीडिया यूजर्स उन्हें Beauty with Brain कहते हैं।













Click it and Unblock the Notifications