Bihar Election 2025: 'छठी मईया का अपमान करने वालों को मत भूलिए', PM मोदी बोले- ‘RJD-कांग्रेस करप्शन की पहचान'
Bihar Election 2025 (PM Modi Muzaffarpur): मुजफ्फरपुर में चुनावी माहौल उस वक्त गरमा गया, जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस और राजद पर तीखा हमला बोला। गुरुवार 30 अक्टूबर को करीब 52 मिनट के अपने भाषण में पीएम मोदी ने न सिर्फ बिहार की संस्कृति और आस्था की बात की, बल्कि विपक्ष पर करारा वार करते हुए कहा कि "हमारी सरकार छठ महापर्व को यूनेस्को की विश्व विरासत सूची में शामिल कराने की कोशिश कर रही है। एक ओर हम छठी मईया की जयकार दुनिया भर में पहुंचा रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ कांग्रेस और राजद के लोग उसी छठी मईया का अपमान कर रहे हैं।"
'छठी मईया का अपमान बिहार की जनता कभी नहीं भूलेगी'
पीएम मोदी ने मंच से जनता से भावनात्मक अपील करते हुए कहा कि बिहार की माताएं-बहनें निर्जला उपवास कर छठ मनाती हैं, और अब वही पर्व राजनीति का शिकार बनाया जा रहा है। उन्होंने कहा, "क्या वोट के लिए कोई छठी मईया का अपमान कर सकता है? क्या बिहार की महिलाएं इसे भूलेंगी? बिहार की जनता इस अपमान का जवाब वोट से देगी।"

'RJD-कांग्रेस की पहचान सिर्फ 5 चीजें- कट्टा, क्रूरता, कटुता, कुशासन और करप्शन'
राजनीतिक प्रहार जारी रखते हुए पीएम मोदी ने जंगलराज की याद दिलाई। उन्होंने कहा कि "RJD और कांग्रेस की पहचान सिर्फ पांच शब्दों में सिमटी है- कट्टा, क्रूरता, कटुता, कुशासन और करप्शन। वही बिहार को अंधकार में ले गए थे, जिन्हें अब फिर मौका चाहिए।"
मोदी ने मुजफ्फरपुर के गोलू अपहरण कांड का जिक्र करते हुए कहा, "RJD के शासन में अपराधियों ने स्कूल जाते बच्चे को अगवा कर लिया था। जब फिरौती नहीं मिली, तो उस मासूम के टुकड़े-टुकड़े कर दिए गए। यह बिहार कभी नहीं भूलेगा।"
'दो युवराजों की जोड़ी झूठे वादों की दुकान चला रही है'
प्रधानमंत्री ने विपक्ष के दो प्रमुख नेताओं पर निशाना साधते हुए कहा, "एक भारत के सबसे भ्रष्ट परिवार का युवराज और दूसरा बिहार के सबसे भ्रष्ट परिवार का युवराज है। दोनों हजारों करोड़ के घोटालों में जमानत पर हैं। इन्हें गाली दिए बिना खाना हजम नहीं होता। ये लोग नामदार हैं और हम कामदार। इन्हें एक गरीब घर से निकले चायवाले का प्रधानमंत्री बनना कभी रास नहीं आया।"
'महिलाओं का सशक्तिकरण NDA की प्राथमिकता'
पीएम मोदी ने महिलाओं की योजनाओं पर भी जोर दिया। उन्होंने कहा कि NDA सरकार ने महिलाओं के नाम पर घर की रजिस्ट्री कराई, हर घर नल और मुफ्त गैस कनेक्शन दिया। पीएम मोदी ने कहा, ''नीतीश जी की सरकार ने तो 1.30 करोड़ बहनों के खाते में 10-10 हजार रुपये भेजे हैं, ताकि वे अपना रोजगार शुरू कर सकें। जब फिर NDA की सरकार बनेगी, तो इन बहनों को और ज्यादा मदद दी जाएगी।''
'RJD-कांग्रेस की नीयत खतरनाक है, इनके प्रचार में भी झलकती है'
पीएम मोदी ने विपक्ष के चुनाव प्रचार पर भी तंज कसा। उन्होंने कहा, "RJD और कांग्रेस के प्रचार गानों में 'छर्रा, कट्टा, दुनाली' जैसे शब्द गूंज रहे हैं। ये ही उनकी सोच का आइना है। जिनकी सोच हिंसा से भरी हो, वे बिहार को फिर से अंधकार में ही ले जाएंगे।"
पीएम मोदी ने जनता से कहा कि बिहार इस बार चुनाव में यह तय करे कि वो छठी मइया का अपमान करने वालों को माफ करेगा या फिर 'विकास और सम्मान' की राह पर NDA का साथ देगा।
-
PM Modi Speech Highlights: 'नौजवानों के भविष्य को मिलेगी उड़ान', PM मोदी ने किया Noida Airport का उद्घाटन -
Jewar Noida Airport LIVE: उत्तर प्रदेश की उड़ान का प्रतीक है नोएडा एयरपोर्ट-PM मोदी -
Jewar Airport: 'हर दो मिनट में उड़ेगा एक जहाज', PM मोदी ने किया एशिया के सबसे बड़े एयरपोर्ट का उद्घाटन! -
Jewar Airport Explainer: कितनी लागत से बना? कितनी फ्लाइट्स चलेंगी-कनेक्टिविटी? कितने टर्मिनल?-7 सवालों के जवाब -
Fact Check: क्या सच में देश में लगने वाला है Lockdown? क्या है वायरल दावों का सच? -
Jewar Airport: आज खुलेगा एशिया का सबसे बड़ा एयरपोर्ट! PM के लिए सुरक्षा का अभेद्य किला! कब टेकऑफ होगी फ्लाइट? -
PM Modi CM Meeting: PM मोदी राज्यों के CM के साथ कर रहे मीटिंग, ममता बनर्जी क्यों नहीं हुईं शामिल? -
Petrol Price Bangalore: Excise Duty कटौती से बेंगलुरु में कितना सस्ता हुआ पेट्रोल-डीजल? जान लें ताजा भाव -
Lockdown का PM मोदी ने क्या सच में ऐलान किया? संकट में भारत? फिर से घरों में कैद होना होगा?- Fact Check -
फ्रांस में गूंजेगा भारत का नाम! 'एवियन समिट' में शामिल होंगे PM Modi, G7 बैठक में जयशंकर-बैरो की बड़ी बातचीत -
Middle East Crisis पर PM मोदी ने CM संग बुलाई इमरजेंसी मीटिंग, क्या है सरकार का 7 एम्पावर्ड ग्रुप्स प्लान? -
LPG GAS Crisis Big News: Delhi के लिए खुशखबरी! इन 7 कैटेगरी में बंटा कमर्शियल LPG कोटा 20% से बढ़ाकर 50% हुआ












Click it and Unblock the Notifications