Tejashwi Yadav ने क्यों की ईसाई लड़की से शादी? क्या है रेचल के 'राजश्री' बनने की कहानी, सामने आया सच
Tejashwi Yadav Marriage Story: बिहार में सियासी पारी चरम पर है, यहां पर 6 नवंबर को पहला मतदान होना है, जिसके लिए सभी दलों में एड़ी -चोटी का दम लगाया हुआ है, महागठबंधन के सीएम फेस और राजद नेता तेजस्वी यादव का दावा है कि इस बार बिहार की जनता उन्हें ही मुख्यमंत्री बनाएगी, उन्होंने सरकार पर आक्रामक रूख अपनाया हुआ है। अब ये उनका विश्वास कितना सही साबित होता है ये तो 14 नवंबर को तब पता चलेगा जब चुनावी नतीजे आएंगे।
बिहार के सियासी संग्राम पर पूरे देश की निगाहें है और लालू के लाल तेजस्वी यादव पूरे देश में हॉट टॉपिक बने हुए हैं, आपको बता दें कि तेजस्वी की पर्सनल लाइफ भी इस वक्त चर्चा में है।

दरअसल तेजस्वी पर जेडीयू और बीजेपी दोनों ही जातिवादी का आरोप लगाती आई हैं। इसी के बारे में तेजस्वी ने कुछ वक्त पहले एक इंटरव्यू में खुलकर बातें की थीं।
'Tejashwi Yadav कभी भी ईसाई महिला से शादी नहीं करता'
मार्च 2025 में एनडीटीवी को दिए गए इंटरव्यू में तेजस्वी ने कहा था कि 'मैं धार्मिक और जातिगत भेदभाव में विश्वास नहीं करता, अगर ऐसा होता तो मैं कभी भी एक ईसाई महिला से शादी नहीं करता।'
'मेरे लिए इंसान किसी भी धर्म और जाति स ऊपर है'
'ये इस बात का सबूत है कि मेरे लिए इंसान किसी भी धर्म और जाति स ऊपर है, उन्होंने भाजपा और जेडीयू पर वार करते हुए कहा था कि इन लोगों का काम ही है केवल झूठ फैलाना है, सच तो ये है कि यह लोग सिर्फ राजनीति के लिए हमें जातिवादी कह रहे हैं।'

दिसंबर 2021 में Tejashwi Yadav ने रेचल गोडिन्हो से की थी शादी
आपको बता दें कि तेजस्वी ने दिसंबर 2021 में परिवार की सहमति से दिल्ली की रहने वाली रेचल गोडिन्हो से शादी की थी। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक इस शादी को पहले लालू यादव ने मंजूरी नहीं दी थी लेकिन सपा प्रमुख अखिलेश यादव, जो कि लालू यादव, के रिश्तेदार भी हैं, उन्होंने इस बारे में लालू को समझाया था। तेजस्वी की शादी दिल्ली में बहन मीसा भारती के घर पर हुई थी, जिसे कि मीडिया की चकाचौंध से दूर रखा गया था।
Tejashwi Yadav की शादी से था हर कोई हैरान
तेजस्वी बिहार के उन युवा नेताओं में से एक थे जिनकी शादी का इंतजार बेसब्री से हो रहा था लेकिन तेजस्वी ने अपने प्यार की भनक कानों-कान किसी को नहीं लगने दी थी इसलिए जब उनकी शादी की खबर लोगों को मिली तो आम लोगों से लेकर पूरा मीडिया जगत हैरान रह गया था।
12 साल तक रेचल गोडिन्हो को डेट किया: Tejashwi Yadav
हाल ही में मशहूर यूट्यूबर समधीश के शो 'अनफिल्टर्ड बाय समधीश' में तेजस्वी ने खुलासा किया था कि 'उन्होंने 12 साल तक रेचल गोडिन्हो को डेट किया था, वो उनकी स्कूल फ्रेंड रही हैं। दोनों दिल्ली के आरके पुरम में डीपीएस स्कूल में पढ़ते थे, रेचल दिल्ली की हैं, उनकी फैमिली वहीं रहती है।'
रेचल ने अपना नाम 'राजश्री यादव' रख लिया
हालांकि शादी के बाद रेचल ने अपना नाम 'राजश्री यादव' रख लिया, जिस पर भी बीजेपी ने यादव परिवार पर तंज कसा था। बीजेपी नेता रामसागर सिंह ने कहा था कि तेजस्वी के दिमाग में बचपन से ही जातिवाद का जहर भरा गया है, तभी तो बीवी का नाम राजश्री यादव रखा, ये इसलिए हुआ क्योंकि आपकी मानसिकता ही जातिवादी है।'

'नाम रेचल की सहमति से बदला गया है'
जिस पर यादव परिवार की ओर से सफाई दी गई थी कि 'नाम रेचल की सहमति से बदला गया है और बुलाने में आसान है इसलिए राजश्री रखा गया है।' आपको बता दें कि तेजस्वी-रेचल आज दो बच्चों के माता-पिता हैं।












Click it and Unblock the Notifications