Siwan Murder Case: खेत में मिला ASI का शव, गश्त पर निकले पुलिसवाले की किसने कर दी हत्या?

Siwan ASI Murder Case: बिहार के सीवान जिले में बुधवार रात एक ऐसी वारदात हुई जिसने पूरे पुलिस महकमे को झकझोर कर रख दिया। दरौदा थाना क्षेत्र के सिरसाव नवका टोला गांव में तैनात एएसआई अनिरुद्ध कुमार की गला रेतकर हत्या कर दी गई। सुबह जब ग्रामीणों ने अरहर के खेत में उनका खून से सना शव देखा, तो पूरे गांव में सनसनी फैल गई।

पुलिस अधिकारियों की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और घटनास्थल की जांच शुरू कर दी। फिलहाल फॉरेंसिक टीम सबूत जुटाने में लगी है और पुलिस इसे एक सोची-समझी साजिश मान रही है।

Siwan ASI Murder Case

रात में गश्त पर निकले थे एएसआई

जानकारी के मुताबिक, एएसआई अनिरुद्ध कुमार दरौदा थाने में तैनात थे और बुधवार रात ड्यूटी पर गश्त के लिए निकले थे। अगले दिन सुबह ग्रामीणों ने खेत में उनका शव देखा और तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और जांच शुरू कर दी।

ये भी पढ़ें: 'यह आत्महत्या नहीं, संस्थागत हत्या है', संपदा मुंडे की मौत पर राहुल गांधी ने BJP सरकार पर लगाए गंभीर आरोप

फॉरेंसिक टीम जुटी सबूत इकट्ठा करने में

घटनास्थल पर फॉरेंसिक टीम ने पहुंचकर साक्ष्य जुटाने का काम शुरू कर दिया है। शुरुआती जांच में पता चला है कि उनके गले पर गहरी चोट के निशान हैं, जिससे यह साफ है कि हत्या काफी नृशंस तरीके से की गई है।

घटना की जानकारी मिलते ही सीवान के एसपी मनोज तिवारी खुद मौके पर पहुंचे। उन्होंने मामले की गंभीरता को देखते हुए एक विशेष जांच टीम बनाई है। एसपी ने कहा कि पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है और अपराधियों को जल्द पकड़ लिया जाएगा। पुलिस आसपास के गांवों के लोगों से पूछताछ कर रही है और सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं।

पुरानी रंजिश या अपराधियों की साजिश का शक

पुलिस का मानना है कि एएसआई अनिरुद्ध किसी पुराने मामले या अपराधियों की गतिविधियों पर नजर रख रहे थे। ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि इसी कारण उनकी हत्या की गई है। सीवान में इससे पहले भी पुलिसकर्मियों पर हमले हो चुके हैं।

एएसआई अनिरुद्ध कुमार के परिवार पर इस घटना के बाद दुख का पहाड़ टूट पड़ा है। उनकी पत्नी और दो छोटे बच्चे हैं। परिवार के सदस्यों का कहना है कि अनिरुद्ध अपनी ड्यूटी को हमेशा ईमानदारी से निभाते थे। उनकी मौत से पूरा गांव सदमे में है और इलाके में दहशत का माहौल है।

ये भी पढ़ें: प्रमोद महाजन की हत्या के 20 साल बाद प्रकाश महाजन का सनसनीखेज खुलासा, घर के सदस्‍य पर लगाए गंभीर आरोप

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+