Bihar Chunav 2025: बिहार में किसकी बनेगी सरकार? मतदान से पहले फलोदी सट्टा बाजार ने कर दिया ऐलान
Bihar Chunav 2025: बिहार चुनाव में सभी दलों ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है, सभी पार्टियों के अपने-अपने दावे हैं।महागठबंधन के सीएम फेस और राजद नेता तेजस्वी यादव ने दावा किया है कि 'बिहार की जनता एनडीए से ऊब चुकी है और इस बार सौ प्रतिशत उसका आशीर्वाद उन्हें ही मिलेगा।' तो वहीं दूसरी ओऱ एनडीए ने साफ कहा है कि 'जनता सब समझती है, वो विकास चाहती है इसलिए उसी की सत्ता में वापसी होगी।'
अब किसके दावे सही निकलते हैं, इसका पता तो 14 नवंबर को चलेगा, जब चुनावी नतीजे सामने आएंगे लेकिन इसी बीच मतदान से पहले बिहार चुनाव को लेकर 'फलोदी सट्टा बाजार' ने बड़ी भविष्यवाणी कर दी है।

उसके मुताबिक मौजूदा स्थिति को देखते हुए बाजार में जो भाव लगे हैं, उसके हिसाब से एनडीए का पलड़ा फिलहाल भारी चल रहा है, सट्टा बाजार के अनुमानों के अनुसार राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) को बढ़त मिलती दिख रही है।
NDA पर मिल रहा है डबल रिटर्न (Bihar Chunav 2025)
राजस्थान के इस मशहूर सट्टा बाजार के मुताबिक अगर कोई ने NDA पर ₹1000 का दांव लगता है तो उसे दोगुना रिर्टन मिल रहा है, बाजार के ताजा हाल के मुताबिक 243 सीटों वाले बिहार में एनडीए के खाते में 128 से 132 सीटें आती दिख रही हैं, ये आंकड़ा 138 तक भी जा सकता है, जबकि महागठबंधन के खाते में 97-100 सीटें आती नजर आ रही हैं।
कांग्रेस समर्थित महागठबंधन की हालत पतली (Bihar Chunav 2025)
सट्टा बाजार के आंकड़ों में तो फिलहाल एनडीए ही बढ़त बनाए हुए है। कांग्रेस समर्थित महागठबंधन का प्रचार जोरों पर हैं लेकिन इसके बावजूद बाजार में इसका असर अभी दिख नहीं रहा है। गौरतलब है कि बिहार में 6 और 11 नवंबर को मतदान होना है और चुनावी नतीजे 14 नवंबर को आएंगे।
फलोदी सट्टा बाजार के बारे में कुछ खास बातें (Bihar Chunav 2025)
आपको बता दें कि राजस्थान का 'फलोदी सट्टा बाजार' देश के सबसे पुराने और प्रसिद्ध सट्टा बाजारों में से एक माना जाता है। यह बाजार न केवल राजस्थान बल्कि पूरे उत्तर भारत में अपनी पहचान रखता है। राजनीति, मौसम, कृषि, खेल और यहां तक कि चुनावी नतीजों तक-हर क्षेत्र से जुड़े अनुमान और अंकों का खेल यहां देखा जा सकता है।
फलोदी सट्टा बाजार के भाव अक्सर सुर्खियों में रहते हैं
भारत में विधानसभा या लोकसभा चुनावों के दौरान फलोदी सट्टा बाजार के भाव अक्सर सुर्खियों में रहते हैं, इसका आंकलन काफी हद तक सही ही रहता है, हालांकि यह कानूनी रूप से प्रतिबंधित है, फिर भी इसकी लोकप्रियता लगातार बनी हुई है।
DISCLAIMER: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। सट्टेबाजी भारत में गैरकानूनी है। इसमें शामिल होना कानूनन दंडनीय अपराध है। यह लेख केवल जनसामान्य की जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है।












Click it and Unblock the Notifications