Bihar Election Result: चाचा नीतीश और भतीजे चिराग ने मिल धूल में मिलाए तेजस्वी के अरमान, रुझानों से मिला संकेत
Bihar Election Result: बिहार विधानसभा चुनाव के रुझानों से स्पष्ट हो गया है कि नीतीश कुमार ही प्रदेश के अगले मुख्यमंत्री होंगे। एनडीए प्रचंड बहुमत से सरकार बनाने जा रही है। 11.30 बजे तक के रुझानों में 191 सीटों पर आगे चल रही है जबकि महागठबंधन सिर्फ 48 सीटों पर ही पीछे है। इस चुनाव परिणाम के पीछे एक वजह मानी जा रही है कि चिराग पासवान और नीतीश कुमार के एक साथ आने की वजह से यह बड़ी जीत हो रही है। 2020 विधानसभा चुनाव में नीतीश को हुए नुकसान के लिए भी एलजेपी (रामविलास) के अलग चुनाव लड़ने को ही माना जा रहा था।
एनडीए गठबंधन में जेडीयू और बीजेपी के अलावा एलजेपी (आर), आरएलपी और हम जैसी पार्टियां हैं। इनके साथ आने का सामाजिक समीकरणों का फायदा मिलता एनडीए को दिख रहा है। चिराग पासवान को पासवान समुदाय के करीब 5 फीसदी वोट एकमुश्त मिलते दिख रहे हैं। यही वजह है कि इसका फायदा नीतीश के साथ चिराग को भी हो रहा है।

Bihar Election Result: चिराग ने दिया था पिछले चुनाव में नीतीश को जख्म
-2020 के विधानसभा चुनावों में चिराग पासवान की पार्टी 243 में से सिर्फ 135 सीटों पर लड़ी थी। चिराग की पार्टी ने सिर्फ जेडीयू के खिलाफ उम्मीदवार उतारे थे।
-चिराग पासवान की पार्टी सिर्फ1 सीट जीत सकी थी, लेकिन जेडीयू को इसका भारी नुकसान हुआ था। जेडीयू पिछड़कर तीसरे नंबर की पार्टी बन गई थी।
यह भी पढ़ें: Bihar Chunav Result: बिहार में नीतश कुमार की बहार है! रुझानों में NDA को बहुमत, सही साबित होंगे एग्जिट पोल?
-नीतीश कुमार सीएम जरूर बने, लेकिन सिर्फ 43 सीटें जीतने का उनको मलाल जरूर रहा होगा। यह मलाल उन्हें चिराग की वजह से मिला था।
Nitish Kumar और चिराग पासवान के मिलने से हुआ फायदा
लोकसभा चुनाव में एनडीए में चिराग पासवान की पार्टी शामिल थी और इसका फायदा मिला। यह पहला विधानसभा चुनाव है जिसमें एलजेपी (आर) और जेडीयू एक साथ आईं। इसका फायदा एक तरफ नीतीश कुमार को मिला है और उनकी पार्टी 75 सीटों पर आगे चल रही है। दूसरी ओर चिराग पासवान की पार्टी को भी इसका फायदा हुआ है और 28 सीटों पर लड़कर 21 सीटों पर आगे बढ़ती दिख रही है। इस रुझान से स्पष्ट हो रहा है कि एनडीए की सभी पार्टियों को एक-दूसरे के वोट ट्रांसफर कराने में सफलता मिली है। नीतीश और चिराग की जोड़ी ने तेजस्वी यादव के सीएम बनने के अरमानों को धूमिल कर दिया है। आरजेडी महज 35 सीटों पर ही आगे चल रही है।
यह भी पढ़ें: Bihar Election Result 2025: चिराग पासवान की पार्टी ने किया बड़ा उलटफेर, इतने सीटों पर आगे, NDA में हलचल












Click it and Unblock the Notifications