Bihar Chunav Result: बिहार में नीतीश कुमार की बहार है! रुझानों में NDA को बहुमत, सही साबित होंगे एग्जिट पोल?

Bihar Chunav Result 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की मतगणना जारी है और अब तक के सबसे महत्वपूर्ण रुझानों में सत्ता का पलड़ा स्पष्ट रूप से नेशनल डेमोक्रेटिक एलायंस (NDA) की ओर झुकता दिख रहा है।

ताज़ा रुझानों के अनुसार एनडीए 190 से अधिक सीटों पर आगे है, जबकि महागठबंधन 51 सीटों पर सिमटता नजर आ रहा है। एनडीए में बीजेपी 82 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है, जबकि जेडीयू अपने बेहतर प्रदर्शन से 78 सीटों पर आगे चल रही है। दूसरी ओर, चुनाव प्रचार में बड़ी चर्चा बनी जनसुराज पार्टी एक भी सीट पर बढ़त हासिल करती नहीं दिख रही है।

bihar-chunav-2025-result-nitish-kumar-nda-ahead-in-trends

कड़ी सुरक्षा के बीच जारी है मतगणना

राज्यभर के सभी मतगणना केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। सुबह 8 बजे से ही वोटों की गिनती शुरू हो गई थी। चुनाव आयोग के अनुसार, दोपहर तक नतीजों की तस्वीर काफी हद तक साफ हो जाएगी। 243 सीटों वाले बिहार विधानसभा में बहुमत के लिए 122 का आंकड़ा आवश्यक है, और एनडीए शुरुआती रुझानों में इसे आराम से पार करता दिख रहा है।

एनडीए बनाम महागठबंधन में टक्कर

राज्य में मुकाबला मुख्य रूप से एनडीए और महागठबंधन के बीच रहा। जेडीयू-बीजेपी के नेतृत्व वाले एनडीए ने जहां सुशासन और स्थिरता को मुद्दा बनाया, वहीं तेजस्वी यादव के नेतृत्व वाले महागठबंधन ने बेरोजगारी, महंगाई और बदलाव की मांग को चुनावी हथियार बनाया। जनसुराज पार्टी, जो इस चुनाव में मजबूत विकल्प बनने का दावा कर रही थी, शुरुआती रुझानों में किसी भी सीट पर पकड़ बनाती नहीं दिख रही।

बता दें कि इस चुनाव में बिहार ने ऐतिहासिक 67.13% मतदान किया। एनडीए दावा कर रही है कियह सुशासन के समर्थन में मिला जनादेश है। वहीं महागठबंधन का दावा है कि यह परिवर्तन की इच्छा और सत्ता-विरोधी लहर का संकेत है। अब फैसला मतपेटियों से निकल रहा है, और तस्वीर साफ होती दिख रही है कि जनता ने किस पर भरोसा जताया है। क्या नीतीश कुमार एक और बार सत्ता में लौटेंगे या फिर बिहार नई राजनीतिक दिशा चुनेगा-कुछ ही घंटों में इसका स्पष्ट जवाब सामने होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+