Bihar Election Result 2025: चिराग पासवान ने रचा इतिहास, जानें- कितनी सीटों पर मिली जीत
Bihar Election Result 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की मतगणना में चिराग पासवान की पार्टी लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) LJP(R) ने ज़बरदस्त प्रदर्शन करते हुए सभी राजनीतिक विश्लेषकों को चौंका दिया है। शुरुआती रुझानों और अंतिम परिणामों के अनुसार, LJP(R) ने रिकॉर्ड 19 सीटों पर जीत दर्ज की है, जबकि अधिकांश एग्जिट पोल में उन्हें सिर्फ 5-6 सीटें मिलने का अनुमान था।
यह शानदार प्रदर्शन साबित करता है कि चिराग पासवान का 'बिहार फर्स्ट, बिहारी फर्स्ट' का नारा और युवाओं के बीच उनकी अपील ज़मीन पर बेहद मजबूत है। NDA की प्रचंड जीत में उनकी पार्टी अब एक बड़ी शक्ति बनकर उभरी है, जिसने बिहार के राजनीतिक समीकरणों में एक बड़ा उलटफेर कर दिया है।

Bihar Chunav: चिराग पासवान का जलवा बरकरार
अधिकांश Exit Poll में चिराग पासवान की LJP (रामविलास) को केवल 5 से 6 सीटें मिलने का अनुमान लगाया गया था, लेकिन मतगणना ने इन सभी अनुमानों को पूरी तरह से खारिज कर दिया है। उनकी पार्टी LJP (रामविलास) ने 19 सीटों पर जीत दर्ज की है। यह प्रदर्शन दर्शाता है कि जमीन पर Chirag Paswan की अपील और रणनीति, विशेष रूप से युवाओं के बीच, राजनीतिक विश्लेषकों के आकलन से कहीं अधिक मजबूत थी।
ये भी पढ़ें: Bihar Election Result 2025: प्रशांत किशोर की पार्टी जनसुराज ने बनाई बढ़त, इतने सीटों पर आगे
Chirag Paswan- NDA में वापस आने का फैसला 'मास्टरस्ट्रोक'
NDA में वापस आने का फैसला चिराग पासवान के लिए मास्टरस्ट्रोक साबित हुआ है। गठबंधन के साथ आने से उन्हें एक मजबूत आधार और विश्वसनीयता मिली, जिसने उनके स्वतंत्र 'Bihar First Bihari First' विज़न को मतदाताओं के बीच और गहराई से पहुंचाया। यह स्पष्ट है कि NDA की छत्रछाया में रहते हुए, चिराग पासवान ने न केवल JDU को चुनौती दी है, बल्कि अपने राजनीतिक कद को कई गुना बढ़ा लिया है।
ये भी पढे़ं: Bihar Election Result: शुरुआती रुझान के साथ ही बिहार में जश्न की तैयारी, गुलाबजामुन-मटन और लिट्टी हो रहा तैयार
2020 में अकेले लड़े थे चिराग
चिराग पासवान 2020 के विधानसभा चुनाव में NDA से बाहर होकर JDU (जनता दल यूनाइटेड) के खिलाफ अपने उम्मीदवार उतारे थे, जिससे JDU को भारी नुकसान हुआ था। हालांकि, लोकसभा चुनाव 2024 से ठीक पहले उन्होंने NDA में वापसी की और उस चुनाव में उनकी पार्टी (LJP रामविलास) ने शानदार प्रदर्शन किया। अब, विधानसभा चुनाव 2025 में भी, उनकी पार्टी 19 सीटों पर जीत दर्ज की है। NDA में उनकी वापसी का यह फैसला मास्टरस्ट्रोक साबित हुआ है, जिसने उन्हें 'वोट-कटर' की पुरानी छवि से निकालकर 'सीट जीतने वाली' और तीसरी शक्ति के रूप में स्थापित कर दिया है।












Click it and Unblock the Notifications