Bihar Chunav से पहले नीतीश कुमार ने खोला पिटारा, महिलाओं-युवाओं से लेकर सफाईकर्मियों तक सबको साधने की कोशिश!

Bihar Chunav Nitish Kumar: बिहार विधानसभा चुनाव में अब कुछ ही महीने का वक्त बचा है। सीएम नीतीश कुमार इससे पहले प्रदेश के हर वर्ग तक पहुंचने की कोशिश कर रहे हैं। महिलाओं, युवाओं, बुजुर्गों से लेकर सफाईकर्मियों और आशा वर्कर्स तक के लिए उन्होंने कई बड़े ऐलान किए हैं। विधानसभा चुनाव से पहले उन्होंने एक के बाद एक कई दांव चले हैं और राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि इनका असर नतीजों में भी दिख सकता है। नीतीश कुमार ने इन सौगातों के ऐलान के जरिए बड़े मतदाता वर्ग को लुभाने की कोशिश की है।

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की राजनीतिक सफलता के पीछे बड़ा कारण महिलाओं का समर्थन और सरकारी नौकरियां देना माना जाता रहा है। इस चुनाव से पहले भी उन्होंने इसका खास ध्यान रखा है। इसके अलावा, बुजुर्गों से लेकर प्रदेश के सवर्ण समुदाय को भी जोड़े रखने के लिए उन्होंने अहम दांव चला है। जानें अब तक उन्होंने कौन से बड़े ऐलान किए हैं।

Bihar Chunav Nitish Kumar

फ्री बिजली योजना का ऐलान, Bihar Chunav की बदल सकती है हवा

बिहार की राजनीति में आज भी बिजली एक अहम मुद्दा है। लालू राज की तुलना में नीतीश के सीएम बनने के बाद बिजली आपूर्ति में काफी सुधार हुआ है। इसे समझते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 1 अगस्त 2025 से सभी घरेलू उपभोक्ताओं को 125 यूनिट तक मुफ्त बिजली देने का ऐलान किया है। इस योजना से राज्य के लगभग 1.67 करोड़ परिवारों को लाभ मिलेगा। समाज के निचले आय वर्ग से लेकर मिडिल क्लास तक इस योजना का सीधा लाभ पहुंचेगा।

यह भी पढ़ें: Bihar Chunav: विधानसभा चुनाव से पहले Nitish Kumar को इस बड़े मुस्लिम नेता ने दिया झटका, RJD का थामा दामन

5 सालों में 1 करोड़ नौकरी देने का वादा

बिहार जैसे प्रदेश में जहां रोजगार के अवसर सीमित हैं वहां सरकारी नौकरियां ही बड़ा सहारा है। नीतीश कुमार ने बड़े पैमाने पर शिक्षकों की नियुक्ति का ऐलान किया है। 2020 से लेकर अब तक तीन चरणों में लाखों शिक्षकों की बहाली हो चुकी है। इसके अलावा उन्होंने आगामी 5 सालों में 1 करोड़ सरकारी नौकरियों का भी ऐलान किया है। इससे समाज के युवाओं को सीधा लाभ मिलेगा और इसका असर चुनावी नतीजों पर भी दिख सकता है।

Nitish kumar का बड़ा दांव: महिलाओं के लिए 35% आरक्षण

महिलाओं ने अब तक हर चुनाव में नीतीश कुमार को सत्ता की कुर्सी तक पहुंचाने में निर्णायक भूमिका निभाई है। एक बार फिर उन्होंने अपने कोर वोट बैंक को जोड़े रखने के लिए महिलाओं के लिए बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने सरकारी नौकरियों में महिलाओं के लिए 35% आरक्षण का ऐलान किया है।

यह भी पढ़ें: चुनाव से पहले नीतीश सरकार का बड़ा ऐलान, आशा कार्यकर्ताओं को तीन गुना मानदेय, ममता कार्यकर्ताओं को भी गुड न्यूज!

आशा और ममता कार्यकर्ताओं के बढ़े पैसे

नीतीश कुमार ने आशा और ममता कार्यकर्ताओं के लिए मानदेय में बढ़ोतरी का ऐलान किया है, जिसे बड़ा चुनावी कदम मान सकते हैं। आशा कार्यकर्ताओं को 1 हजार की जगह 3 हजार रुपये और ममता कार्यकर्ताओं को प्रति प्रसव 300 रुपये की जगह 600 रुपये की प्रोत्साहन राशि देने की घोषणा की गई है।

सामाजिक सुरक्षा पेंशन में इजाफा

नीतीश कुमार ने बिहार में सामाजिक सुरक्षा पेशन को 400 रुपये से बढ़ाकर 1,100 रुपये करने का ऐलान किया है। इसका असर निम्न आय वर्ग के लोगों पर पड़ेगा और चुनावी हार-जीत में मतदाताओं का यह वर्ग बड़ी भूमिका निभाता है।

सफाई कर्मचारी आयोग के गठन का निर्देश

सफाई कर्मचारी आयोग के गठन का ऐलान कर नीतीश ने दलित और महादलित वर्ग को अपने साथ जोड़ने की कोशिश की है। आम तौर पर ज्यादातर सफाई कर्मचारी इसी वर्ग से आते हैं और बिहार की राजनीति में इस वर्ग का वोट पिछले कई चुनावों में नीतीश कुमार के साथ रहा है। बीच में कुछ जातियों के वोट छिटके जरूर, लेकिन नीतीश एक बार फिर उसे अपने साथ लेकर चलने की कोशिश कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें: Chirag Paswan कभी सरकार को घेरते हैं और कभी कहते हैं, 'नीतीश कुमार ही बनेंगे CM', क्या है उनका गेम प्लान?

युवा और सवर्ण आयोग का गठन

ऐसा नहीं है कि नीतीश अपने कोर वोट बैंक तक ही सीमित हैं। बीजेपी के साथ गठबंधन में रहने पर सवर्ण और शहरी वोट भी एनडीए के खाते में गिरते हैं। इसे समझते हुए एक ओर बिहार के मुख्यमंत्री ने सवर्ण आयोग के गठन का ऐलान किया है, तो दूसरी ओर उन्होंने युवा मतदाताओं को अपने साथ जोड़े रखने की कोशिश के तहत युवा आयोग के गठन का भी ऐलान किया है।

मां जानकी मंदिर जीर्णोद्धार योजना

राष्ट्रवाद और हिंदुत्व पिछले एक दशक में किसी भी प्रदेश की चुनावी राजनीति में अहम रहे हैं। नीतीश कुमार वक्त की नब्ज को पकड़ना जानते हैं और इसे देखते हुए उन्होंने सीतामढ़ी जिले के पुनौरा धाम में मां जानकी जन्मभूमि मंदिर के पुनर्विकास के लिए 882.87 करोड़ रुपये के आवंटन का ऐलान किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+