Bihar Chunav: विधानसभा चुनाव से पहले Nitish Kumar को इस बड़े मुस्लिम नेता ने दिया झटका, RJD का थामा दामन
Nitish Kumar News: बिहार विधानसभा चुनाव से पहले नीतीश कुमार को बड़ा झटका लगा है। उनकी पार्टी के बड़े मुस्लिम नेताओं में से एक और पूर्व विधायक मास्टर मुजाहिद आलम ने आरजेडी (RJD) से नाता जोड़ लिया है। तेजस्वी यादव की मौजूदगी में उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई गई। किशनगंज में सोमवार को जेडीयू के पूर्व विधायक ने राष्ट्रीय जनता दल का हाथ थाम लिया। उनके साथ हजारों की संख्या में उनके समर्थक भी जुटे थे। बता दें कि आलम वही नेता हैं जिन्होंने वक्फ संशोधन बिल का विरोध करते हुए जेडीयू से इस्तीफा दिया था।
किशनगंज क्षेत्र से आने वाले पूर्व विधायक मास्टर मुजाहिद आलम का क्षेत्र में दबदबा है। मुस्लिम बहुल आबादी वाले सीमांचल में वह जेडीयू का प्रमुख चेहरा थे। हालांकि, अब उन्होंने आरजेडी का हाथ थाम लिया है और कहा कि वह न्याय और सम्मान की लड़ाई में तेजस्वी यादव का हाथ मजबूत करेंगे। किशनगंज जिला परिषद की पूर्व अध्यक्ष नुदरत महजबी ने भी उनके साथ ही सदस्यता ग्रहण की।

Nitish Kumar पर तेजस्वी यादव ने फिर साधा निशाना
तेजस्वी यादव ने कहा कि नीतीश कुमार अब दोबारा सीएम नहीं बनेंगे। वो बूढ़े हो चुके हैं और 15 साल पुरानी गाड़ी पर नहीं अब लोग नई गाड़ी पर चढ़ना चाहते है। उन्होंने कहा, 'प्रदेश में हमारी सरकार बनेगी और हम कभी बिहार में एनआरसी लागू नहीं होने देंगे। वक्फ संशोधन बिल को फाड़कर फेंक देंगे।' वोटर लिस्ट संशोधन पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि साजिश के तहत सीमांचल के मुसलमान लोगों का नाम वोटर लिस्ट से काटा जा रहा था। हमने इसे रोका है। सीमांचल के सुरजापुरी और शेरशाहवादी समुदाय के लोगों पर आरएसएस वालों की खराब नजर है, लेकिन हम उन्हें सफल नहीं होने देंगे।
यह भी पढ़ें: Nischay Rath: चुनावी मैदान में उतरा नीतीश कुमार का 'निश्चय रथ', क्या है इस 'शाही सवारी' की खासियत?
तेजस्वी यादव ने कहा, 'नीतीश मेरी नकल करते हैं'
तेजस्वी यादव ने कहा प्रदेश में गरीबी और बेरोजगारी का आलम है। जनता बदलाव चाहती है और हम पूर्ण बहुमत से सरकार बनाने जा रहे हैं। तेजस्वी ने आगे कहा, 'नीतीश कुमार के पास अपना मुद्दा भी नहीं बचा है और वो हमारी नकल करते हैं। हमने 200 यूनिट फ्री बिजली बिल देने का वादा किया, तो अब नीतीश कुमार ने 125 यूनिट का ऐलान कर दिया है। हमारा मुद्दा रोजगार, बाढ़ से रोकथाम और बिहार के लिए विकास है।'
यह भी पढ़ें: Tejashwi Yadav का नीतीश कुमार पर हल्ला बोल, '71,000 करोड़ का घोटाला कर मछली-मटन-मुसलमान करते हैं'












Click it and Unblock the Notifications