Anant Singh: दुलारचंद हत्याकांड में फंसे अनंत सिंह, FIR दर्ज, JDU नेता ने किसपर लगाया साजिश का आरोप?

Bihar Chunav 2025 Anant Singh: बिहार की राजनीति में बाहुबली नेताओं की टक्कर हमेशा चर्चा में रहती है। लेकिन इस बार मोकामा की सियासत कुछ ज्यादा ही गरमा गई है। विधानसभा चुनाव से ठीक पहले यहां गोलियों की आवाज और आरोप-प्रत्यारोप की राजनीति ने माहौल को पूरी तरह बदल दिया है।

जेडीयू के बाहुबली नेता और पूर्व विधायक अनंत सिंह पर अब हत्या का गंभीर आरोप लगा है। जन सुराज पार्टी के प्रत्याशी पीयूष प्रियदर्शी के समर्थक दुलारचंद यादव की हत्या के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। पुलिस ने अनंत सिंह और उनके भतीजों के खिलाफ केस दर्ज किया है। वहीं अनंत सिंह ने भी पलटवार करते हुए अपने विरोधियों पर साजिश का आरोप लगाया है।

Anant Singh Bihar Chunav 2025

दोनों पक्षों ने दर्ज कराई FIR

मामला केवल एक तरफ से नहीं, बल्कि दोनों ओर से दर्ज हुआ है। दुलारचंद के परिजनों ने अनंत सिंह, उनके दो भतीजों रणवीर सिंह और कर्मवीर सिंह सहित पांच लोगों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि अनंत सिंह के समर्थकों ने पहले गोली चलाई और फिर गाड़ी चढ़ाकर दुलारचंद की हत्या कर दी। पुलिस ने मृतक के पोते के बयान पर एफआईआर दर्ज की है। हालांकि अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

ये भी पढ़ें: Bihar चुनाव से पहले बाहुबली अनंत सिंह के मोकामा में फिर गोलियों की तड़तड़ाहट, PK के समर्थक दुलार चंद की हत्या

क्या है पूरा मामला?

मोकामा सीट से इस बार तीन बड़े नाम आमने-सामने हैं। जेडीयू से अनंत सिंह, आरजेडी से सूरजभान सिंह और जन सुराज से पीयूष प्रियदर्शी। बताया जा रहा है कि दुलारचंद यादव, जो पीयूष प्रियदर्शी के लिए प्रचार के लिए पहुंचे थे। उसी दौरान उनकी हत्या कर दी गई। मृतक के परिजन जहां अनंत सिंह पर आरोप लगा रहे हैं। वहीं अनंत सिंह का कहना है कि साजिश उनके खिलाफ की गई है और इस पूरे खेल के पीछे सूरजभान सिंह का हाथ है।

अनंत सिंह ने किस पर लगाया आरोप?

अनंत सिंह ने कहा कि वह अपने क्षेत्र में वोट मांग रहे थे, तभी उन्होंने देखा कि कई गाड़ियां खड़ी हैं। उन्हें लगा कि कोई प्रचार कर रहा है, लेकिन तभी 'मुर्दाबाद' के नारे लगने लगे। उन्होंने आरोप लगाया कि आगे बढ़ी गाड़ियों के बाद पीछे बची गाड़ियों पर अचानक पथराव शुरू हो गया। उनके अनुसार, "सड़क पर पहले से ईंट-पत्थर रखे गए थे, पूरी तैयारी की गई थी। यह सब सूरजभान सिंह की साजिश है। दुलारचंद उन्हीं के साथ रहते थे।"

मोकामा में तनाव

यह पूरा मामला पहले चरण की वोटिंग से ठीक पहले सामने आया है, जिससे मोकामा की सियासत में उबाल आ गया है। अनंत सिंह और सूरजभान दोनों ही लंबे समय से इलाके के बाहुबली नेता माने जाते हैं। अनंत सिंह इस सीट से पांच बार विधायक रह चुके हैं, जबकि सूरजभान सिंह पूर्व सांसद हैं। घटना के बाद से इलाके में तनाव बना हुआ है, हालांकि पुलिस का कहना है कि स्थिति नियंत्रण में है और जांच जारी है।

ये भी पढ़ें: Bihar Election 2025: मतदान से पहले कर्फ्यू? Anant Singh ने दिए बड़े संकेत! तेजस्वी बोले- बंदूक लेकर घूम रहे

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+