Bihar चुनाव से पहले बाहुबली अनंत सिंह के मोकामा में फिर गोलियों की तड़तड़ाहट, PK के समर्थक दुलार चंद की हत्या
Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के महासमर में मोकामा विधानसभा क्षेत्र फिर से खून-खराबे की आग में सुलगने लगा है। जहां बाहुबली अनंत सिंह का 'छोटे सरकार' का साम्राज्य वर्षों से अटल है, वहां प्रशांत किशोर (PK) की जन सुराज प्रत्याशी पुष्पक प्रियदर्शी के चाचा दुलार चंद यादव (Dularchand Yadav Murder) की गोली मारकर हत्या कर दी गई। आरोप है कि गुरुवार (30 अक्टूबर) को काफिले पर हमले में अनंत सिंह के कथित समर्थकों ने लाठी-डंडों से पीटा, फिर फायरिंग की।
घोसवारी इलाके में सियासत का खौफनाक चेहरा फिर उजागर। दो दिन पहले (28 अक्टूबर 2025), छठ पूजा के बीच कोंदी पंचायत के सांस्कृतिक कार्यक्रम में अचानक गोलियों की तड़तड़ाहट से दो लोग घायल। नंदन सिंह को कमर, अमित कुमार को पैर में गोली लगी।

जनता दल यूनाइटेड (JDU) के टिकट पर ताल ठोक रहे बाहुबली पूर्व विधायक अनंत सिंह बनाम बाहुबली सूरजभान सिंह की पत्नी वीणा देवी (RJD) की जंग का क्या ये नया अध्याय है। या जन सुराज (प्रशांत किशोर) को सबक? मोकामा, जहां अनंत सिंह 5 बार विधायक रह चुके, अब 'बाहुबली vs बाहुबली' का अखाड़ा और PK का त्रिकोणीय युद्ध बनता नजर आ रहा है। आइए, इस चुनावी हिंसा की परतें खोलें...
Ghoswari Attack News Update: PK काफिले पर लाठी-फायरिंग, चाचा दुलार चंद की गोली मार हत्या
मोकामा विधानसभा क्षेत्र (पटना जिला) गुरुवार सियासी आग में झुलस गया। जन सुराज प्रत्याशी पुष्पक प्रियदर्शी (PK) का काफिला अनंत सिंह की गाड़ी के पीछे चल रहा था, तभी कथित समर्थकों ने घोसवारी (पंडारक थाना) में घेराबंदी कर दी। लाठी-डंडों से पीटा, फिर पिस्टल से फायरिंग। पुष्पक के चाचा दुलार चंद यादव (65) को सीने में गोली लगी, मौके पर मौत। पुलिस ने अज्ञात हमलावरों पर IPC 302 (हत्या), 307 (हत्या का प्रयास) का मुकदमा दर्ज किया है। अनंत सिंह समर्थकों पर शक की जांच जारी है।
Tejashwi Yadav On Dularchand Yadav Murder Case: तेजस्वी यादव ने दुलारचंद यादव की हत्या पर क्या कहा?
मोकामा में जन सुराज कार्यकर्ता दुलारचंद यादव की गोली मारकर हत्या पर राजद नेता तेजस्वी यादव ने कहा, "चुनाव के दौरान हिंसा की कोई जरूरत नहीं है... हम कभी हिंसा के पक्ष में नहीं रहे। अभी आचार संहिता लागू है। चुनाव का समय है, फिर भी कुछ लोग बंदूक और गोली लेकर घूम रहे हैं। लोग बंदूक और गोली लेकर घूम रहे हैं, और आप प्रधानमंत्री को 30 साल पहले की बातें करते देखेंगे। 30 मिनट पहले क्या हुआ था?... मोकामा में दुलारचंद यादव की हत्या कर दी गई। किस प्रकृति के लोगों ने बिहार पर कब्जा कर लिया है?... प्रधानमंत्री को अपनी आंखें खोलनी चाहिए और लोगों की हताशा देखनी चाहिए... वे कौन लोग हैं, जो आचार संहिता के तहत भी अपराधियों को संरक्षण दे रहे हैं और चुनाव के दौरान बंदूक लेकर घूम रहे हैं?... ये लोग हार से डरते हैं। बिहार की जनता उन्हें करारा जवाब देगी... शासन-प्रशासन में बैठे सभी लोग केवल अपराधियों को संरक्षण देने और अपनी कुर्सी बचाने के लिए हैं... तेजस्वी ने जो कहा वो किया, वह जो कहते हैं वो करेंगे... 'प्रधानमंत्री जी, तेजस्वी की उम्र कच्ची है लेकिन जुबान पक्की है।
Kondi Panchayat Firing Case: कोंदी पंचायत का सांस्कृतिक कार्यक्रम में फायरिंग का साया
मोकामा से पहले, कोंदी पंचायत (पंडारक थाना) में छठ पूजा के सांस्कृतिक कार्यक्रम के बीच अचानक गोलियां गूंजीं। अज्ञात अपराधियों ने पिस्टल से फायरिंग की, घटना में 2 घायल हुए। नंदन सिंह (कमर में गोली), अमित कुमार (पैर में) दोनों अनुमंडल अस्पताल भेजा गया। पुलिस ने IPC 307 मामला दर्ज किया। इस घटना का शक अनंत सिंह-सुरजभान की राइवलरी पर जा रहा है।
अब एक मोकामा के इतिहास पर: अनंत सिंह (JDU)) 5 बार विधायक (2005-10 JD(U), 2010 इंडिपेंडेंट, 2020 RJD)। 2022 आर्म्स केस में डिसक्वालिफाई, पत्नी नीलम देवी बाय-इलेक्शन जीतीं, लेकिन NDA साइड। अब अनंत JD(U) से, वीणा देवी (RJD, बाहुबली सूरजभान सिंह की पत्नी) से राइवलरी है। सूरजभान 2000 में अनंत के भाई दिलीप को हराया था।
Who is Anant Singh, 'Chhote Sarkar': बाहुबली अनंत सिंह कौन? 'छोटे सरकार' का साम्राज्य
अनंत कुमार सिंह (59), मोकामा का 'छोटे सरकार'। 1990 से मोकामा पर राज, भाई दिलीप सिंह (बड़े सरकार) 1990-95 मंत्री रहे। अनंत 2005-10 JD(U), 2015 इंडिपेंडेंट, 2020 RJD से जीते। 2022 आर्म्स केस में जेल गए। पत्नी नीलम ने बाय-इलेक्शन जीता। 2025 JD(U) से चुनावी रण में उतरे अनंत सिंह ने अफिडेविट में 38 केस (7 मर्डर, 11 अटेम्प्ट, 4 किडनैप) दिखाए हैं। संपत्ति ₹26.66 करोड़ मूवेबल, ₹11.22 करोड़ इम्मूवेबल।
ये भी पढ़ें- Bihar Bahubali Candidates List: जेडीयू ने रणभूमि में उतारे 3 बाहुबली, RJD के अकेले 'Osama', कौन कितना दागदार?












Click it and Unblock the Notifications