Bihar Election 2025: मतदान से पहले कर्फ्यू? Anant Singh ने दिए बड़े संकेत! तेजस्वी बोले- बंदूक लेकर घूम रहे

Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के बीच मोकामा विधानसभा क्षेत्र में खून का रंग चढ़ गया है। मतदान से ठीक 6 दिन पहले गुरुवार (30 अक्टूबर) शाम जन सुराज प्रत्याशी पुष्पक प्रियदर्शी (PK) के चाचा दुलार चंद यादव की गोली मार हत्या से सियासी तूफान उठ गया। साजिश का आरोप अनंत सिंह (JDU) प्रत्याशी) पर लगा, तो अनंत ने पलटवार किया और RJD प्रत्याशी वीणा देवी के पति सूरजभान सिंह पर ठीकरा फोड़ा।

साथ ही बाहुबली अनंत सिंह ने कर्फ्यू लगने के बड़े संकेत भी दे दिए। उधर, तेजस्वी यादव भड़क उठे। कहा, 'चुनाव में हिंसा क्यों? आचार संहिता लागू, फिर भी बंदूक-गोली लेकर घूम रहे हैं। क्या ये बाहुबली अनंत सिंह vs सूरजभान सिंह की पुरानी दुश्मनी का नया खूनी अध्याय है? आइए, इस सियासी हत्याकांड की परतें खोलें, और समझें अनंत का 'कर्फ्यू कांड' के पीछे क्या?

Tejashwi Yadav Target Anant Singh

Mokama Dularchand Yadav Murder Case Update: काफिले पर लाठी-फायरिंग, दुलार चंद को सीने में गोली

मोकामा विधानसभा (पटना जिला, नंबर 178) गुरुवार शाम सियासी आग में झुलस गया। जन सुराज प्रत्याशी पुष्पक प्रियदर्शी का काफिला अनंत सिंह की गाड़ी के पीछे चल रहा था, तभी घोसवारी इलाके (पंडारक थाना) में कथित समर्थकों ने घेराबंदी की। लाठी-डंडों से पीटा, फिर पिस्टल से फायरिंग। पुष्पक के चाचा दुलार चंद यादव (65, पूर्व RJD लीडर) को सीने में गोली लगी, मौके पर मौत। पुष्पक प्रियदर्शी (Pushpak Priyadarshi) सुरक्षित, लेकिन काफिले की 10 गाड़ियां तोड़ी गईं। जन सुराज ने इसे अनंत सिंह की साजिश और चुनावी हिंसा का नंगा चेहरा बताया। पुष्पक ने कहा कि अनंत सिंह ने प्लान किया, अब जनता सबक सिखाएगी।

Tejashwi Yadav का तीखा तंज: 'चुनाव में गोली-बंदूक लेकर घूम रहे'

RJD लीडर तेजस्वी यादव ने दुलार चंद हत्याकांड पर गुस्सा जाहिर किया। तेजस्वी यादव ने सत्ताधारी दल पर सीधा हमला बोला। उन्होंने कहा कि चुनाव के वक्त हिंसा की कोई जरूरत नहीं है, क्योंकि लोकतंत्र में बंदूक नहीं, जनता की ताकत चलती है। तेजस्वी ने साफ कहा कि वो कभी भी हिंसा के पक्ष में नहीं रहे और इस वक्त जब आचार संहिता लागू है, तब भी कुछ लोग हथियार लेकर घूम रहे हैं। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी 30 साल पुराने मुद्दों की बात करते हैं, लेकिन 30 मिनट पहले मोकामा में क्या हुआ, उस पर कुछ नहीं कहते।

तेजस्वी ने सवाल उठाया कि आखिर बिहार में ऐसे कौन लोग हैं जो आचार संहिता के बावजूद अपराधियों को संरक्षण दे रहे हैं। उनका कहना था कि ये वही लोग हैं जो हार के डर से चुनाव को हिंसक बना रहे हैं। तेजस्वी बोले कि बिहार की जनता सब समझती है और अबकी बार उन्हें करारा जवाब देगी। उन्होंने कहा कि आज शासन-प्रशासन अपराधियों को बचाने में जुटा है, जबकि जनता असुरक्षित महसूस कर रही है। तेजस्वी ने अपने बयान में जोर देते हुए कहा कि उन्होंने जो कहा वो किया, वह जो कहते हैं वो करेंगे... 'प्रधानमंत्री जी, तेजस्वी की उम्र कच्ची है लेकिन ज़ुबान पक्की है...'

Anant Singh Curfew Statement: 'सूरजभान सिंह की साजिश, कर्फ्यू लगवाने की प्लानिंग'

JDU प्रत्याशी अनंत सिंह (छोटे सरकार) ने तुरंत पलटवार किया। कहा, 'मेरा काफिला टाल में वोट मांग रहा था। सूरजभान सिंह (Suraj Bhan Singh-वीणा देवी पति) ने साजिश रची। हमारी 30 गाड़ियां आगे, 10 पीछे थीं। तभी तोड़फोड़ हुई। सूरजभान का खेल है सारा। वो चाहता है कि लड़ाई-झगड़ा हो, कर्फ्यू लगे, वोट बैंक इधर-उधर बिखर जाएं।' अनंत ने यह भी कहा कि मैं निर्दोष हूं, झूठा प्रोपगैंडा है।'

ये भी पढ़ें- Bihar चुनाव से पहले बाहुबली अनंत सिंह के मोकामा में फिर गोलियों की तड़तड़ाहट, PK के समर्थक दुलार चंद की हत्या

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+