Bihar Chunav 2025: महागठबंधन या NDA , बिहार में किसकी सरकार? क्या PK करेंगे खेला? नया सर्वे चौंकाने वाला
Bihar Chunav 2025, VOTE VIBE Survey 2025: बिहार में सियासी पारा गर्म है, चुनाव को लेकर उल्टी गिनती जारी है। आने वाले 17 दिनों में साफ हो जाएगा कि बिहार का सीएम कोन होगा? एनडीए बनाम महागठंबधन की इस लड़ाई में हर किसी की निगाहें इस चुनाव पर टिकी हैं। आपको बता दें कि बिहार की सभी 243 सीट पर दो चरण में चुनाव होंगे।
पहले चरण के लिए मतदान 6 नवंबर को और दूसरे चरण के लिए वोटिंग 11 नवंबर को होगी। वहीं, चुनाव के नतीजे 14 नवंबर को जारी किए जाएंगे।चुनाव को लेकर आयोग ने तमाम तैयारियां पूरी कर ली हैं तो वहीं सियासी दल भी कमर तोड़ मेहनत कर रहे हैं, हर किसी के मन में यही सवाल है कि किसकी बनेगी सकार? कौन बनेगा सीएम?

इसी के मद्देनजर वोटवाइब ने एक सर्वे किया, जिसमें चौंकाने वाले नतीजे सामने आए हैं, निश्चित तौर पर चुनाव से ठीक पहले आया ये सर्वे हर किसी की नींद चुरा लेगा।
महागठबंधन और NDA के बीच कांटे की टक्कर (Bihar Chunav 2025)
आपको बता दें कि सर्वे में 34.7% लोगों ने कहा कि बिहार में इस बार महागठबंधन की सरकार बनेगी और तेजस्वी यादव सीएम बनेंगे तो वहीं 34.4% लोगों ने कहा सरकार एनडीए ही बनाएगा, मतलब कहने का ये कि मुकाबला काफी तगड़ा है और यहां पर क्लोज फाइट देखने को मिलेगी।
क्या कहता है VOTE VIBE Survey 2025
लेकिन इस सर्वे में चौंकाने वाली बात सामने आई है पीके बारे में, यानी कि प्रशांत किशोर की, जिनकी पार्टी जनसुराज के बारे में 12% मतदाताओं ने कहा कि वो भी चुनाव में अहम रोल निभा सकते हैं। अगर ऐसा हुआ तो बिहार में चुनाव दो घटगों के बीच नहीं बल्कि तीन दलों के बीच होगा।
15-19 अक्टूबर के बीच हुआ VOTE VIBE Survey 2025
आपको बता दें कि वोट वाइब सर्वे 15 से 19 अक्टूबर 2025 के बीच किया गया है, ये सर्वे 38 जिलों के 10,000 से अधिक लोगो के बीच में किया गया है। कुल मिलाकर इस बार के चुनावी नतीजे अप्रत्याशित रहेंगे, ऐसा वाइब सर्वे कहा रहा है। देखते हैं कि 14 नवंब का दिन किसके लिए गुड न्यूज लेकर आ रहा है।
कुछ खास बातें (Bihar Chunav 2025)
- बिहार में इस बार कुल मतदाताओं की संख्या लगभग 7.43 करोड़ है।
- जिसमें 3.92 करोड़ पुरुष और 3.50 महिला मतदाता हैं।
- 1,725 थर्ड जेंडर मतदाता हैं।
- फर्स्ट टाइम वोटर लगभग 14 लाख हैं।
- बिहार विधानसभा का कार्यकाल 22 नवंबर को समाप्त हो रहा है।
- 2020 में बिहार विधानसभा चुनाव तीन चरणों में हुए थे और मतगणना 10 नवंबर को हुई थी।












Click it and Unblock the Notifications