Jyoti Singh: 'मैं पीड़ित नारी', चुनाव लड़ेंगी पवन सिंह की पत्नी ज्योति! इस सीट से करेंगी नामांकन?
Jyoti Singh, Bihar Chunav 2025: भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह और उनकी पत्नी ज्योति सिंह का झगड़ा अब खुलकर सड़क पर आ चुका है, बहुत सारे नाट्य पलों के बाद अब एक बड़ी खबर सामने आ रही है कि ज्योति सिंह अब चुनावी रण में उतरने जा रही हैं, वो भी निर्दलीय, जी हां मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक पॉवर स्टार की दूसरी पत्नी ज्योति सिंह काराकाट सीट से इलेक्शन लड़ सकती हैं और 20 अक्टूबर को नामांकन करेंगी।
हालांकि इस बारे में ज्योति और उनके घरवालों की ओर से अभी तक तो कोई स्पष्ट बयान सामने नहीं आया है लेकिन उनके पिता रामबाबू सिंह ने इससे पहले संकेत दिया था कि उनकी बेटी बिहार विधानसभा का चुनाव लड़ सकती है।

पिछले हफ्ते ज्योति सिंह जनसुराज प्रमुख पीके से मिली थीं, तब लगा था कि शायद वो उनकी पार्टी के टिकट पर चुनावी रण में उतर सकती हैं लेकिन ऐसा हुआ नहीं, पार्टी ने अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। केवल वो ही नहीं अन्य दलों ने भी उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी है।
निर्दलीय चुनाव लड़ेंगी ज्योति सिंह? (Jyoti Singh)
ऐसे में ज्योति सिंह अब निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर ही चुनौती दे सकती हैं और अगर ऐसा हुआ तो निश्चित रूप काराकाट सीट का मुकाबला काफी दिलचस्प हो जाएगा। ज्योति सिंह अगस्त से ही काराकाट में काफी सक्रिय हैं, वो काराकाट, नबही नदर और डिहरी में खुलकर लोगों से मिल रही हैं, उन्होंने घर-घर जाकर अपनी बात लोगों से कही है, आपको बता दें कि यहां पर क्षत्रिय वोटर्स ज्यादा है।
पवन सिंह के लिए ज्योति ने चुनाव प्रचार किया था (Jyoti Singh)
मालूम हो कि पिता काराकाट सीट से पवन सिंह साल 2024 का लोकसभा चुनाव हारे थे, हालांकि उन्होंने यहां पर काटे की टक्कर राजा राम कुशवाहा को दी थी, उस वक्त पवन सिंह के लिए ज्योति सिंह ने चुनाव प्रचार किया था।
इस बार थोड़े हालात बदले हुए हैं, पवन सिंह की इमेज 'दिलफेंक', 'आशिकबाज' व्यक्ति की बन गई है, जबकि ज्योति सिंह के साथ जनता की हमदर्दी नजर आ रही है, ऐसे में क्या ज्योति सिंह को इसका चुनाव में इसका फायदा मिलेगा, ये तो चुनावी नतीजे बताएंगे, फिलहाल तो ज्योति सिंह इस वक्त सोशल मीडिया पर हॉट टॉपिक बनी हुई हैं।

रोते हुए Jyoti Singh ने एक वीडियो जारी किया था
गौरतलब है कि पिछले दिनों पवन सिंह के लखनऊ स्थित घर पहुंचने पर ज्योति सिंह ने एक वीडियो जारी किया था, जिसमें वो रोते हुए कह रही थीं कि 'वो पवन सिंह से बस बीवी वाला सम्मान चाहती हैं लेकिन वो यहां पर उनसे नहीं मिले बल्कि उन्होंने पुलिस को भेज दिया है'। इस घटना ने सोशल मीडिया पर खूब बहस छेड़ी थी, इसके बाद पवन सिंह न प्रेस वार्ता करके अपना पक्ष रखा और कहा था कि 'ज्योति सिंह चुनाव लड़ना चाहती हैं और इसी कारण नाटक कर रही हैं।'
Jyoti Singh ने लगाए पवन सिंह पर गंभीर आरोप
जिसके बाद ज्योति सिंह ने पवन सिंह पर गंभीर आरोप लगाए थे, उन्होंने कहा था कि 'पवन सिंह ने उन्हे गर्भपात की दवाईयां देते थे, उनका शादी के बाद भी अफेयर चलता था। उन्होंने उन्हें केवल लोकसभा चुनाव में यूज किया। वो बस पत्नी के रूप में उनसे सम्मान चाहती हैं। मैं पीड़ित नारी हूं, मुझे मेरा हक चाहिए।'












Click it and Unblock the Notifications