Bihar Chunav 2025: गिरिराज सिंह ने Tejashwi Yadav को बताया दुर्योधन, 'राजा बन गए तो महाभारत होगा'
Bihar Chunav 2025: बिहार विधानसभा चुनाव के दिन जैसे-जैसे नजदीक आ रहे हैं, नेताओं के बीच जुबानी जंग भी शुरू हो गई है। पीएम नरेंद्र मोदी ने गयाजी रैली में विपक्ष पर जमकर निशाना साधा था। दूसरी ओर वोट अधिकार यात्रा में राहुल गांधी और तेजस्वी यादव ने बीजेपी और चुनाव आयोग पर जमकर निशाना साधा है। इधर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने चुनाव से पहले तेजस्वी यादव और उनके पिता लालू को खूब सुनाया है। केंद्रीय मेंत्री ने कहा कि लालू खुद धृतराष्ट्र बन गए हैं और तेजस्वी दुर्योधन हैं।
गिरिराज सिंह ने आरजेडी सुप्रीमो और पूर्व डिप्टी सीएम पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा, 'लालू प्रसाद यादव धृतराष्ट्र हैं और और तेजस्वी यादव दुर्योधन हैं। जैसे दुर्योधन का राजा बनने का सपना अधूरा रह गया, वैसे ही तेजस्वी की गद्दी की चाहत पूरी नहीं होगी। बिहार ने जंगलराज के परिणाम भुगते हैं और दोबारा इसे स्वीकार नहीं करेगा।'

Bihar Chunav से पहले सियासी बयानबाजी का दौर
बिहार विधानसभा चुनाव अक्टूबर-नवंबर में प्रस्तावित हैं। कुछ ही दिनों में चुनाव आयोग की ओर से मतदान की तारीखों का ऐलान किया जा सकता है। इससे पहले राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं की सक्रियता बढ़ गई है। राहुल गांधी और तेजस्वी यादव वोट अधिकार यात्रा में व्यस्त हैं। इंडिया अलायंस के दूसरे सहयोगी दल समाजवादी पार्टी और डीएमके भी इसमें शामिल होने वाले हैं। इधर नीतीश कुमार और बीजेपी भी लगातार नई योजनाओं का ऐलान कर रहे हैं। इन सबके बीच नेताओं की बयानबाजी का दौर भी चल रहा है।
यह भी पढ़ें: Bihar Chunav से पहले PM-CM की कुर्सी छीनने वाला बिल लाना बीजेपी की रणनीति? भ्रष्टाचार फिर बना सबसे बड़ा चुनावी
Tejashwi Yadav पर गिरिराज सिंह ने साधा निशाना
गिरिराज सिंह ने कहा कि लालू प्रसाद हर हाल में चाहते हैं कि उनका बेटा मुख्यमंत्री बने। आरजेडी सुप्रीमो पुत्र मोह में बिल्कुल अंधे हो चुके हैं। उन्होंने कहा, 'लालू जी की स्थिति व्याकुल धृतराष्ट्र की तरह हो गई है। किसी तरह से अपने पुत्र तेजस्वी यादव को राजा बनाने के लिए छटपटा रहे हैं। जनता इनकी असलियत जान चुकी है और बिहार में दोबारा कभी जंगलराज नहीं आ सकता। मैं जनता को सचेत करना चाहता हूं कि अगर तेजस्वी को सत्ता मिल गई, तो महाभारत हो जाएगा।'
यह भी पढ़ें: बिहार चुनाव से पहले तेजस्वी यादव पर FIR, PM मोदी को लेकर आखिर ऐसा क्या लिखा था? मामला थाना-पुलिस तक पहुंच गया
-
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा -
Iran Vs America: शांति वार्ता में 'लात-घूंसे', तुर्किए मीडिया का दावा, क्यों भिड़े ईरानी मंत्री- ट्रंप के दूत -
आशा ताई के सामने फफक पड़े मोहम्मद सिराज, जनाई भोसले को गले लगा खूब रोए, देश को रुला गया वीडियो -
Asha Bhosle Last Post: 'मैं विलीन हो जाऊंगी', निधन से पहले ही आशा ताई ने लिख दिया था 'आखिरी सच' -
Asha Bhosle Net Worth: आशा भोसले कितनी छोड़ गईं प्रॉपर्टी? सिगिंग के अलावा कहां से करती थींं करोड़ों की कमाई -
Asha Bhosle Last Wish: अधूरी रह गई आशा भोसले की अंतिम इच्छा, पॉडकास्ट में बताया था क्या थी स्पेशल ख्वाहिश -
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम? -
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Asha Bhosle: 'बेइंतहा खूबसूरत', कौन हैं जनाई भोसले? क्रिकेटर सिराज से उड़ी थीं अफेयर की खबरें -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
'मैं आखिरी जिंदा मुगल हूं', मंगेशकर परिवार में जन्मीं आशा भोसले ने कब और क्यों कही थी ये बात? -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम












Click it and Unblock the Notifications