Train Accident: बिहार के बक्सर में ट्रेन एक्सीडेंट, दो हिस्सों में बंटी मगध एक्सप्रेस, जानें कैसे हुआ हादसा?

Bihar Magadh Express: बिहार के बक्सर जिले के रघुनाथपुर स्टेशन के पास आज रविवार (8 सितंबर) को इस्लामपुर जा रही मगध एक्सप्रेस की कपलिंग टूट गई, जिससे ट्रेन दो हिस्सों में बंट गई। सुबह करीब 11.08 बजे ये रेल हादसा हुआ है। इस घटना में किसी के घायल होने की खबर नहीं है।

डुमरांव डीएसपी अफाक अख्तर अंसारी ने बताया, "कपलिंग के कारण ट्रेन दो हिस्सों में बंट गई। सभी यात्री सुरक्षित हैं। यह जांच का विषय है कि कपलिंग क्यों टूटी।" पूर्व मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी (सीपीआरओ) शारस्वती चंद्रा ने घटना की पुष्टि की।

Bihar Magadh Express

ये भी पढ़ें- Jabalpur Train Accident: मध्य प्रदेश के जबलपुर में रेल हादसा, सोमनाथ एक्सप्रेस के 2 डिब्बे पटरी से उतरे

रेलवे अधिकारी ने बताया कैसे हुए बक्सर रेल हादसा?

नतीजा यह हुआ कि एस-7 डिब्बा और एसी कोच आगे बढ़ते रहे, जबकि एस-7 के पीछे वाले कोच रुक गए। जैसे ही लोको पायलट को यह बात पता चली, उसने ट्रेन रोक दी।

पूर्व मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी (सीपीआरओ) शारस्वती चंद्रा ने कहा, "हां, यह घटना तब हुई जब नई दिल्ली से इस्लामपुर जा रही मगध एक्सप्रेस (20802) की कपलिंग टूट गई, जिससे तुरीगंज और रघुनाथपुर रेलवे स्टेशनों के बीच ट्रेन दो हिस्सों में बंट गई। बचाव दल के साथ-साथ तकनीकी दल भी मौके पर पहुंच गए हैं और अधिकारी इसे जल्द से जल्द ठीक करने की कोशिश कर रहे हैं। घटना के सही कारण की जांच के आदेश दिए जाएंगे।''

इस्लामपुर जाने वाली मगध एक्सप्रेस सुबह 10:58 बजे डुमरांव स्टेशन से रवाना हुई। कुछ ही मिनट बाद तुरीगंज के पास एस-7 कोच की कपलिंग टूट गई।

ये भी पढ़ें- Video: ड्यूटी से घर लौट रहा कांस्टेबल बना 'देवदूत', ट्रेन के नीचे आते हुए यात्री की बचाई जान

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+