Jabalpur Train Accident: मध्य प्रदेश के जबलपुर में रेल हादसा, सोमनाथ एक्सप्रेस के 2 डिब्बे पटरी से उतरे

Somnath Express Derailed In Jabalpur: मध्य प्रदेश के जबलपुर में सोमनाथ एक्सप्रेस के दो डिब्बे पटरी से उतर गए हैं। इस हादसे में किसी के हताहत होने या घायल होने की खबर नहीं है।

रेलवे के अनुसार, इसके दो डिब्बे जो शुरू में लगे थे वो डिरेल हो गए हैं। फिलहाल सभी यात्री सुरक्षित हैं और अपने घर की तरफ रवाना हो गए हैं।

Rail accident in Jabalpur Somnath Express

पश्चिम मध्य रेलवे के सीपीआरओ हर्षित श्रीवास्तव ने कहा, ट्रेन इंदौर से आ रही थी। जब यह जबलपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 6 की ओर बढ़ रही थी, तब ट्रेन धीमी गति से चल रही थी और 2 डिब्बे पटरी से उतर गए हैं। सभी यात्री सुरक्षित हैं। यह घटना सुबह करीब 5.50 बजे हुई. यह प्लेटफॉर्म से करीब 150 मीटर दूर पटरी से उतर गई है।

आपको बताते चलें कि कुछ दिन पहले जबलपुर संभाग के एक रेलवे स्टेशन के पास एक ट्रेन लोहे की छड़ से टकरा गई, जिसके बाद आरपीएफ ने घटना की जांच शुरू की थी। पश्चिम मध्य रेलवे के CPRO हर्षित श्रीवास्तव ने बताया कि अधिकारियों को 18 अगस्त की रात करीब 10 बजे कछपुरा रेलवे स्टेशन (जबलपुर जिला) के पास नैनपुर-जबलपुर ट्रेन (05706) के लोहे की छड़ से टकराने की सूचना मिली।

उन्होंने कहा कि जबलपुर आरपीएफ ने इस घटना के सिलसिले में मामला दर्ज कर लिया है और यह पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी है कि क्या यह गड़बड़ी फैलाने की हरकत थी अथवा किसी ने अपना सामान वहां छोड़ा था। उन्होंने कहा कि आरपीएफ दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे बिलासपुर संभाग के साथ मिलकर घटना की जांच कर रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+