Video: ड्यूटी से घर लौट रहा कांस्टेबल बना 'देवदूत', ट्रेन के नीचे आते हुए यात्री की बचाई जान
Mumbai Goregaon Railway Station: मुंबई पुलिस हमेशा ऑन ड्यूटी रहती है। ऐसा इसलिए कि मुंबई पुलिस के एक जवान ने अपने साहस से गोरेगांव रेलवे स्टेशन पर एक व्यक्ति को ट्रेन की चपेट में आने से बचा लिया। इस घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसको देखने के बाद हर कोई पुलिस जवान की तारीफ कर रहा है।
दरअसल, पुलिस कांस्टेबल बालासो धागे ने एक यात्री को चलती ट्रेन के करीब गिरते हुए देखा, जिसके बाद उन्होंने तुरंत कदम उठाया और उसे बचाने के लिए दौड़े। यह घटना तब हुई जब एक व्यक्ति चलती ट्रेन में चढ़ने की कोशिश कर रहा था, लेकिन उसका पैर फिसल गया और वह प्लेटफॉर्म और ट्रेन के बीच की संकरी जगह में गिर गया।

जब यात्री संघर्ष कर रहा था, तो अपनी शिफ्ट से घर लौट रहे कांस्टेबल धागे ने खतरनाक स्थिति को देखा और उसकी ओर मदद के लिए दौड़े। जिसके बाद तुरंत एक्शन लेते हुए उस व्यक्ति को सुरक्षित स्थान पर खींच लिया, जिससे दुर्घटना होने से बच गई।
इस घटना के वीडियो को मुंबई पुलिस ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। पोस्ट के कैप्शन में लिखा, "घर वापस आते समय पीसी बालासो धागे ने गोरेगांव रेलवे स्टेशन पर चलती ट्रेन और प्लेटफॉर्म के बीच फंसे एक व्यक्ति को देखा। स्थिति पर तुरंत प्रतिक्रिया देते हुए धागे ने एक त्रासदी को टाला और उसकी जान बचाई।"
सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
30 अगस्त को पोस्ट किए गए इस वीडियो को अब तक से 9 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है। पोस्ट पर बहादुर पुलिस जवान की सराहना करते हुए कमेंट की बाढ़ आ गई है। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा अद्भुत.. अच्छे काम के लिए आपको सलाम। अपनी जान जोखिम में डालकर एक युवा व्यक्ति की जान बचाने के आपके महान काम के लिए आपको सलाम। उम्मीद है कि महाराष्ट्र सरकार इस काम का उचित सम्मान करेगी।"
पुलिस कांस्टेबल ने भी किया कमेंट
एक अन्य यूजर ने कहा, "ऑन ड्यूटी हो या ऑफ ड्यूटी। वह अपना कर्तव्य जानता है यानी सभी की रक्षा करना।" पीसी धागे ने भी पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए लिखा कि "मेरे वीडियो को इंस्टा पेज पर अपलोड करने और सराहना करने के लिए सीपी (पुलिस आयुक्त) सर का धन्यवाद।"












Click it and Unblock the Notifications