Bihar Band LIVE: बिहार की जनता राहुल-तेजस्वी को करारा जवाब देगी: रविशंकर प्रसाद
Bihar Band LIVE Updates: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां को अपशब्द कहे जाने के खिलाफ आज एनडीए ने बिहार बंद का आह्वान किया। 5 घंटे के शांतिपूर्ण बंद के दौरान, एम्बुलेंस और अस्पताल जैसी आवश्यक सेवाएं चालू रहीं ताकि जनता को असुविधा न हो पाए। पल-पल के अपडेट के लिए पेज को रीफ्रेश करते रहें।

LIVE Feed
NDA के बंद का बिहार में दिखा असर
Bihar Bandh Highlights: NDA के बंद का पूरे बिहार में दिखा असर, कहीं आगजनी तो कहीं सड़कों को किया जाम
'साड़ी- साया खोलकर नंगा परेड करवाऊंगा'
Bihar Bandh: 'साड़ी- साया खोलकर नंगा परेड करवाऊंगा', कौन है सारिका पासवान? तेजस्वी यादव ने क्यों किया जिक्र?
राहुल गांधी, तेजस्वी यादव के संस्कार ही गलत: रविशंकर प्रसाद
भाजपा सांसद रविशंकर प्रसाद ने कहा, "बहुत शर्मनाक मामला है। प्रधानमंत्री मोदी की दिवंगत माता को गालियां दी गई। अगर हमारा दूर का कार्यकर्ता भी ऐसा करता तो हम कार्रवाई करते, क्षमा मांगते। राहुल गांधी, तेजस्वी यादव ये आपके संस्कार हैं, ये आपकी बेशर्मी है। हम इसकी भर्त्सना करते हैं।"
'राहुल गांधी और तेजस्वी यादव को देश से माफ़ी मांगनी चाहिए'
कुछ दिन पहले, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) गठबंधन के मंच से प्रधानमंत्री मोदी की दिवंगत माँ के बारे में अपशब्द कहे गए थे। आज, प्रधानमंत्री मोदी की दिवंगत माँ के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी के खिलाफ एनडीए पाँच घंटे का बिहार बंद कर रहा है। राहुल गांधी और तेजस्वी यादव को देश से माफ़ी मांगनी चाहिए:बिहार भाजपा अध्यक्ष दिलीप जायसवाल
पटना और गया में NDA का जोरदार प्रदर्शन
Bihar Bandh: पटना और गया में NDA का जोरदार प्रदर्शन, दानापुर में आगजनी, कई सड़कों को किया जाम
विधवा मां, निर्वस्त्र करने की धमकी पर क्यों चुप थे PM मोदी?
जर्सी गाय, निर्वस्त्र करने की धमकी पर क्यों चुप थे मोदी? Tejashwi Yadav ने पूछे PM से 10 तीखे सवाल
बिहार की जनता राहुल-तेजस्वी को करारा जवाब देगी: रविशंकर प्रसाद
भाजपा सांसद रविशंकर प्रसाद ने कहा, 'मां का सम्मान करना भारत की संस्कृति है...अगर हमारी पार्टी का कोई व्यक्ति इस तरह की भाषा का इस्तेमाल करता, तो हम सख्त कार्रवाई करते और माफी मांगते...बिहार की जनता राहुल गांधी और तेजस्वी यादव को करारा जवाब देगी।'
राहुल-तेजस्वी गाली देकर भाग नहीं सकते: भाजपा
बिहार में महागठबंधन के एक कार्यक्रम में पीएम मोदी की दिवंगत मां के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी को लेकर एनडीए द्वारा बुलाए गए बंद में बिहार की माताएं और बहनें शामिल हैं। आप गाली देकर भाग नहीं सकते। बिहार की जनता राहुल गांधी और तेजस्वी यादव को करारा जवाब देगी: भाजपा विधायक संजय मयूख
PM मोदी ने किसे कहा था '50 करोड़ की गर्लफ्रेंड'?
PM मोदी ने किसे कहा था '50 करोड़ की गर्लफ्रेंड'? मां की गाली विवाद पर तेजस्वी ने क्यों किया इसका जिक्र?
'मां के अपमान को बिहार बर्दाश्त नहीं करेगा'
04 सितम्बर, गुरुवार को सुबह 7 बजे से दोपहर 12 बजे तक पूरा बिहार ठहर जाएगा। कांवरियों और एम्बुलेंस को छोड़कर सभी सेवाएं बंद रहेंगी। यह बिहार बंद हमारी आत्मा की आवाज़ है, माँ के सम्मान की रक्षा का संकल्प है। मां से बड़ा कोई धर्म नहीं, मां से बड़ा कोई सम्मान नहीं।आइए, एक साथ खड़े हों, मां के अपमान का जवाब बिहार की एकजुटता से देंगे: बिहार बीजेपी
क्या नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल? बिजली भी गुल?
Bihar Band Petrol-Diesel: क्या नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल? बिजली भी गुल? तालाबंदी बिगाड़ न दे बिहार में छठ!
क्या बंद-क्या खुला?
Bihar Band Kya Open-Kya Closed: बिहार में 4 सितंबर को ताला बंदी! बैंक-स्कूल से लेकर जानें क्या बंद-क्या खुला?


















Click it and Unblock the Notifications