जर्सी गाय, निर्वस्त्र करने की धमकी पर क्यों चुप थे मोदी? Tejashwi Yadav ने पूछे PM से 10 तीखे सवाल
Tejashwi Yadav on Bihar Bandh: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां को अपशब्द कहे जाने के खिलाफ आज एनडीए ने बिहार बंद का आह्वान किया है। बीजेपी की ओर से लगातार राहुल गांधी और तेजस्वी यादव पर हमले किए जा रहे हैं तो वहीं इसी बीच राजद नेता तेजस्वी यादव ने कहा है कि 'मां तो सबकी मां होती है, मां का अपमान करना हमारा कल्चर नहीं है।'
लेकिन इसी के साथ ही उन्होंने पीएम मोदी पर हमला बोलते हुए 10 तीखे सवाल किए हैं और उनसे जवाब मांगा है।'

तेजस्वी ने एक्स पर लिखा कि ' मां तो मां होती है। मां शब्द जुबान पर आते ही कितना सुकून मिलता है। जो बेजुबान है मां तो उनकी भी होती है। किसी को भी किसी की भी माँ-बहन-बेटी के प्रति अपशब्द नहीं बोलना चाहिए। इस दुनिया में मौजूद हर इंसान, जीव-जंतु, पशु-पक्षी सभी मां की ही पैदाइश है।
👉 प्रधानमंत्री मोदी जी महिलाओं और लड़कियों से ब्लात्कार करने वाले प्रज्वल रेवन्ना का प्रचार कर उसे जिताने की अपील करें तो वह मोदी जी का मास्टर स्ट्रोक।
👉 मोदी जी किसी की मां 50 करोड़ की गर्लफ्रेंड बोले तो वाह मोदी जी वाह!
👉 मोदी जी देश के लिए शहादत दे चुके साहसी प्रधानमंत्री की पत्नी और नेता प्रतिपक्ष की मां को विधवा और जर्सी गाय बोले तो बेशर्म लोग कहेंगे कि मोदी जी ने शानदार भाषण दिया है।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के DNA पर उठाए सवाल: Tejashwi Yadav
👉 मोदी जी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पैदाइश पर यह कहते हुए सवाल उठाये कि इनका DNA ही खराब है अर्थात् इनका खून ही ख़राब और ग़लत है तो वह सही है? जेडीयू के लोग बताए जो नख और बाल काट PMO को भेजे थे उनकी रिपोर्ट आ गई है क्या?
👉 मोदी जी के सचेतक ने अभी कुछ दिन पहले बिहार विधानसभा में मेरी मां को गाली दी तो मोदी जी ने उसकी पीठ थपथपाई। फिर वो कहे कि मोदी महान!
👉 एक बीजेपी नेता ने हमारी प्रवक्ता को साड़ी-साया खोल सरेआम सड़क पर ब्लात्कार की धमकी दें तो मोदी जी उसे सम्मानित करते हुए अपने जहाज तक बुलाते है।
👉 इनके प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल कल टेसू बहा रहे थे वही आदमी कुछ दिन पहले कह रहे थे कि उनसे बड़ा गालीबाज कोई नहीं है और वह गालियों की चलती फिरती दुकान है।
महिलाओं को निवस्त्र घुमाया गया:Tejashwi Yadav
👉 मणिपुर में भाजपाइयों द्वारा महिलाओं को निवस्त्र घुमाया गया क्या वो किसी की मां नहीं थी?
👉 बिहारियों को गुजरात में गाली दी जाती है तो प्रधानमंत्री चुप रहते है। बेरोजगारों और युवाओं को गाली के साथ लाठी से पीटा जाता है तो इनके टेसू नहीं निकलते है।
👉 किसान आंदोलन में हज़ारों किसान मारे गए। किसान और नौजवान आत्महत्या कर रहे हैं, लॉकडाउन में मजदूर पैदल चले, लाखों लोग मारे गए तब नहीं रोए । पुलवामा-पहलगाम और गलवान घाटी में हमारे सैनिक मारे गए जब इनके टेसू नहीं निकले।
ये दोहरे चरित्र के लोग: Tejashwi Yadav
ये दोहरे चरित्र के लोग हैं। ये लोग वोट चोरी से ध्यान हटाने के लिए प्रपंच रच रहे है। मां तो मां होती है।












Click it and Unblock the Notifications