Bihar Bandh: 'साड़ी- साया खोलकर परेड करवाऊंगा', कौन है सारिका पासवान? तेजस्वी यादव ने क्यों किया जिक्र?
Bihar Bandh: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां को अपशब्द कहे जाने के खिलाफ आज एनडीए ने बिहार बंद बुलाया तो वहीं दूसरी ओर बीजेपी लगातार कह रही है कि' महागठबंधन के मंच से प्रधानमंत्री मोदी की दिवंगत मां को गाली दी गई। ये बेहद शर्मनाक है, राहुल गांधी और तेजस्वी यादव देश से माफी मांगें। '
तो वहीं राजद नेता तेजस्वी यादव ने कहा कि 'हमारा कल्चर नहीं है कि हम किसी की मां को गाली दें या अपमान करें लेकिन आज पीएम मोदी रो रहे हैं लेकिन जब इन्हीं के लोग महिलाओं का अपमान करते हैं तो ये चुप क्यों रहते हैं, जब हमारी प्रवक्ता को नंगा घुमाने की धमकी दी गई थी तो ये कहां थे, ये दोहरा चरित्र नहीं चलेगा।'

तेजस्वी के इस बयान के बाद अचानक से सोशल मीडिया पर सारिका पासवान नाम चर्चित हो गया और लोग उनके बारे में सर्च करने लगे। इसी बीच खुद सारिका पासवन ने अपने एक्स अकाउंट पर एक वीडियो अपलोड करके पीएम मोदी से न्याय मांगते हुए कई सवाल किए हैं।
'एक दलित बेटी,बहन और एक मां हूं मेरे साथ न्याय कब होगा' (Bihar Bandh)
उन्होंने वीडियो में कहा कि 'माननीय प्रधानमंत्री @narendramodiजी मैं बिहार की और इस देश की एक दलित बेटी,बहन और एक मां हूं मेरे साथ न्याय कब होगा, न्याय हो भी पायेगा या नहीं , क्या आपकी इस दलित बहन/बेटी के लिए भी बिहार बंद होगा जिसको आपकी पार्टी के लोगों ने सरे बाजार निर्वस्त्र कर के नंगा सड़क पर घुमाने की धमकी दी, अनगिनत रेप थ्रेट कॉल किया गया, आपको छठ मईया कि सौगंध इस दलित बहन/बेटी/मां के साथ न्याय कब होगा!'
कौन हैं सारिका पासवान? (Bihar Bandh)
आपको बता दें कि सारिका पासवान राजद की प्रवक्ता हैं और दलित समुदाय से आती हैं और लंबे वक्त से RJD के साथ जुड़ी हुई हैं। अपने तीखे बयानों की वजह से भी वो सोशल मीडिया चर्चित रहती हैं और अक्सर टीवी डिबेट में दिखाई देती हैं। जिस घटना का जिक्र यहां हो रहा है वो जून 2025 की है।
'साड़ी -साया खोलकर घुमाने की धमकी दी थी' (Bihar Bandh)
दरअसल ये मामला जून 2025 का है। जब Bhumihar Brahman Ekta Manch Foundation के अध्यक्ष आशुतोष कुमार ने उनपर तथाकथितत विवादित टिप्पणी की थी। जिस पर काफी बवाल मचा था। सारिका पासवान के मुताबिक ब आशुतोष कुमार ने उन्हे 'साड़ी और साया खोलकर घुमाने की धमकी दी थी , उन्होंने उसे 100-200 रात बिताने वाली सड़क छाप छपरी' कहा था।' हालांकि बाद में आशुतोष के एक्स अकाउंट से ये पोस्ट बाद में हटा ली गई थी और कहा गया था कि उनका अकाउंट हैक हो गया था लेकिन सारिका पासवान ने उनको आड़े हाथों लिया था और राजद ने भी इस बात के खिलाफ मोर्चा खोल दिया था।
'दो कौड़ी के लफंगे! तेरी और तेरे खानदान की इतनी औकात नहीं'
तब सारिका पासवान ने एक्स पर लिखा था कि 'दो कौड़ी के लफंगे! तेरी और तेरे खानदान की इतनी औकात नहीं कि दलित-बहुजन की बेटी की तरफ़ आंख उठा कर देख सको।' उनकी पोस्ट के बाद पटना के एससी-एसटी पुलिस स्टेशन में आशुतोष के खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई थी। हाल ही में पीएम मोदी के साथ आशुतोष कुमार की तस्वीरें वायरल हुईं, जिसकी वजह से ये मुद्दा फिर से गर्म हो गया। गौरतलब है कि आशुतोष कुमार ब्राह्मण भूमिहार एकता मंच के राष्ट्रीय संयोजक हैं और हाल ही में बीजेपी में शामिल हुए हैं।
माननीय प्रधानमंत्री @narendramodi जी मैं बिहार की और इस देश की एक दलित बेटी,बहन और एक मां हूं मेरे साथ न्याय कब होगा, न्याय हो भी पायेगा या नहीं
— Sarika Paswan (@SarikaPaswanRJD) September 3, 2025
क्या आपकी इस दलित बहन/बेटी के लिए भी बिहार बंद होगा जिसको आपकी पार्टी के लोगों ने सरे बाजार निर्वस्त्र कर के नंगा सड़क पर घूमाने की… pic.twitter.com/W9CcU01ToM
ये सारिका पासवान हैं, #RJD की प्रवक्ता हैं। उनके लिए ऐसी घटिया भाषा बोलने वाला आदमी अभी किसी अन्य के लिए ऐसी भाषा बोल लिख रहा होगा….
— Mamta Tripathi (@MamtaTripathi80) June 25, 2025
शासन प्रशासन चुप है, मतलब मौन स्वीकृति है…वैचारिक मतभेद रखिए मगर भाषा की मर्यादा को लाँघने वाले का हश्र क्या होना चाहिए सबको पता है @NitishKumar… pic.twitter.com/SgcJRM3MeB
BJP leader Ashutosh Kumar comment on Dalit Woman leader. He'd recently recently met PM Modi. pic.twitter.com/Uwiw8l0PQc
— Mohammed Zubair (@zoo_bear) September 2, 2025












Click it and Unblock the Notifications