Bihar News: लालू यादव की टीम में शामिल हुईं बिहार की पूर्व CM राबड़ी देवी, इस पद पर किया गया नियुक्त
RJD National Executive 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की सरगर्मी के बीच राष्ट्रीय जनता दल (RJD) ने अपनी राष्ट्रीय कार्यकारिणी का पुनर्गठन कर सियासी हलकों में नई चर्चा छेड़ दी है। पार्टी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने इस बार जातीय संतुलन, परिवारिक समीकरण और भौगोलिक विस्तार को केंद्र में रखते हुए एक संतुलित और रणनीतिक टीम की घोषणा की है।
इस पुनर्गठन में पूर्व सीएम राबड़ी देवी समेत 4 अन्य लोगों को उपाध्यक्ष बनाया गया है। साथ ही 12 राष्ट्रीय महासचिव और 10 सचिव भी बनाया गया है।

चार राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, हर वर्ग से प्रतिनिधित्व
- लालू यादव ने चार प्रभावशाली चेहरों को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नियुक्त किया है
- राबड़ी देवी - पूर्व मुख्यमंत्री व लालू यादव की पत्नी (यादव समुदाय)
- जगदानंद सिंह - सवर्ण (राजपूत) समुदाय से
- महबूब अली कैसर - मुस्लिम प्रतिनिधित्व
- उदय नारायण चौधरी - दलित समाज से
अब्दुल बारी सिद्दीकी बने राष्ट्रीय प्रधान महासचिव
राष्ट्रीय जनता दल (RJD) ने आगामी बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की रणनीति को धार देने के लिए अपने संगठनात्मक ढांचे में बड़ा बदलाव किया है। इस क्रम में पार्टी के वरिष्ठ और अनुभवी नेता अब्दुल बारी सिद्दीकी को राष्ट्रीय प्रधान महासचिव की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। यह नियुक्ति संगठनात्मक मजबूती और राष्ट्रीय स्तर पर पार्टी की सक्रियता को बढ़ाने की दिशा में एक निर्णायक कदम मानी जा रही है।
अब्दुल बारी सिद्दीकी RJD के सबसे विश्वसनीय और अनुभवी नेताओं में से एक हैं। वे कई बार विधायक और मंत्री रह चुके हैं तथा पार्टी के नीति निर्धारण और सांगठनिक समन्वय में उनकी गहरी पकड़ रही है।
सुनील कुमार सिंह फिर से कोषाध्यक्ष
राष्ट्रीय जनता दल (RJD) की नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी में सुनील कुमार सिंह को एक बार फिर राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष की अहम जिम्मेदारी सौंपी गई है। यह नियुक्ति न केवल उनके पिछले कार्यकाल की कुशल वित्तीय प्रबंधन शैली का प्रमाण है, बल्कि आगामी बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की दृष्टि से पार्टी के आर्थिक और संगठनात्मक ढांचे को सुदृढ़ करने की रणनीति का भी संकेत देती है।
सुनील कुमार सिंह को पार्टी के भीतर एक भरोसेमंद और अनुभवी आर्थिक योजनाकार के रूप में देखा जाता है। उनकी भूमिका में चुनावी फंडिंग, संसाधनों का न्यायसंगत आवंटन और विभिन्न राज्यों में पार्टी गतिविधियों के लिए वित्तीय समर्थन सुनिश्चित करना शामिल होगा। वे पहले भी इस भूमिका में रह चुके हैं और पार्टी के आर्थिक संचालन में उनकी पारदर्शिता और समर्पण की सराहना की गई है।
ये भी पढ़ें RJD से दूरी बढ़ा रहे तेजप्रताप! बहन, परिवार और पार्टी को किया अनफॉलो, अब फॉलोइंग लिस्ट में सिर्फ इतने लोग
12 राष्ट्रीय महासचिव और 10 सचिव - बढ़ती राजनीतिक भूख की झलक
इस टीम में जयप्रकाश नारायण यादव, डॉ. नीललोहितदास, भोला यादव जैसे नेताओं को महासचिव बनाया गया है। खास बात यह है कि राष्ट्रीय महासचिव और सचिवों की सूची में झारखंड और केरल जैसे राज्यों के नेताओं को भी शामिल किया गया है, जो इस बात का संकेत है कि RJD अब खुद को बिहार तक सीमित नहीं रखना चाहती।
ये भी पढ़ें बिहार विधानसभा में 'बाप' पर मचा घमासान, RJD विधायक के बयान से गरमाया सदन, स्पीकर नाराज़ होकर हुए बाहर












Click it and Unblock the Notifications