सतना में ग्रामीणों ने कहा बिजली नहीं तो वोट नहीं, चुनाव का करेंगे बहिष्कार

सतना, 18 जून: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के मतदान बहिष्कार की खबरें आने लगी हैं। एक ऐसी खबर सतना जिले के उचेहरा जनपद पंचायत के अंतर्गत आने वाले कोरवारा गांव की है। यहां के बाशिंदों का कहना है कि हम लोग बिजली की समस्या से पूरी तरह से परेशान है कई बार शिकायत की गई इसके बाद भी इस दिशा में कोई ध्यान नहीं दिया गया है जिसके चलते हम लोगों ने मतदान के बहिष्कार का पूरी तरह से मन बना दिया है कि अगर हमें बिजली नहीं मिलेगी तो हम लोग मतदान का बहिष्कार करेंगे।

Satna panchayat

ग्रामीणों ने दी जानकारी

गांव के विनोद पटेल, आसाराम विश्वकर्मा, कृष्ण कुमार विश्वकर्मा, आशीष विश्वकर्मा सहित अन्य लोगों की बातों पर विश्वास किया जाए तो उनका कहना है कि जनपद पंचायत उचेहरा की ग्राम पंचायत कोरवारा में विगत 5 माह से बिजली की समस्या बनी हुई है। इस समस्या का निदान नहीं हो पा रहा है लिहाजा हम लोगों के पास मतदान के बहिष्कार के अलावा कोई रास्ता नहीं है।

आंख मिचौली का खेल खेल रही बिजली

तहसील उचेहरा के ग्राम भटनवारा में बिजली आंख बिचौली का खेल खेल रही है। जिसके चलते यहां के उपभोक्ता पूरी तरह से परेशान है।लोगों का कहना है कि बिजली सुबह से बंद है हर 5 मिनट में बंद चालू की जा रही है जिसके चलते बिजली के उपकरण खराब हो रहे हैं।

जमीन पर पड़ी है तार

ग्रामीणों का कहना है कि बिजली की केबल जमीन में पड़ी है कभी भी बड़ी घटना हो सकती है इसके बाद भी इस दिशा में ध्यान नहीं दिया जा रहा है लाइनमैन को कई बार फोन पर सूचना देने का प्रयास किया गया लेकिन लाइनमैन फोन नहीं उठाया तो नाराज ग्रामीण सड़क में खड़े होकर विरोध शुरू किया तब कहीं जाकर बिजली कंपनी के जिम्मेदार हलचल में आये।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+