शिवराज सिंह चौहान के परिवार की बहू रिद्धि जैन कौन हैं? बेटे कुणाल सिंह ने पा लिया 'स्‍कूल वाला प्‍यार'

Shivraj Singh Chouhan Son Marriage: मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के छोटे बेटे कुणाल सिंह चौहान ने 14 फरवरी 2025 को रिद्धि जैन से शादी की है। कुणाल और रिद्धि की शादी न केवल वैवाहिक जीवन की शुरुआत है बल्कि 'बचपन के प्‍यार' वाली एक सुंदर प्रेम कहानी का भी प्रतीक है।

कुणाल और रिद्धि की शादी सम्‍पन्‍न होने के बाद देर रात शिवराज सिंह चौहान ने सोशल मीडिया पर लिखा कि रिद्धि बहू नहीं, बेटी बनकर घर आ रही है। अपने परिवार में उसका स्वागत करते हुए दिल गर्व और खुशी से भर गया है।

Shivraj Singh Chouhan Son Kunal Ties The Knot With Riddhi Jain

शिवराज सिंह चौहान के परिवार का हिस्सा बनीं रिद्धि जैन कौन हैं? आइए जानते हैं!

भोपाल की रहने वाली हैं रिद्धि जैन

रिद्धि जैन भोपाल के इंद्रमल जैन के बेटे संदीप जैन की पुत्री हैं। इनका परिवार लंबे समय से भोपाल में रह रहा है। रिद्धि जैन के पिता संदीप जैन देश की जानी-मानी कंपनी आदित्य बिड़ला ग्रुप के वाइस प्रेसिडेंट हैं। रिद्धि की एक और बहन हैं जिनकी नाम सिद्धि है। इनका घर पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के 74 बंगला स्थित सरकारी आवास बी-8 के पीछे निशात कॉलोनी में है।

कुणाल और रिद्धि की प्रेम कहानी

कुणाल सिंह चौहान और रिद्धि जैन की प्रेम कहानी अमेरिका के एक ही स्कूल से शुरू हुई थी। दोनों की मुलाकात स्कूल में हुई थी और यहीं से दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ी। कुणाल ने रिद्धि की खूबसूरती और सरलता को पसंद किया। इसने दोनों के बीच प्रेम के संबंधों को जन्म दिया। दोनों परिवारों के बीच इस रिश्ते को लेकर कोई संकोच नहीं था, और आखिरकार, कुणाल और रिद्धि ने विवाह करने का फैसला लिया।

शिवराज सिंह चौहान सोशल मीडिया पोस्‍ट

बीती रात शिवराज सिंह चौहान ने सोशल मीडिया पोस्‍ट में लिखा कि 'इष्टदेव की कृपा, पूर्वजों के आशीर्वाद और सभी स्नेहीजनों की मंगलकामनाओं से आज बेटे कुणाल और रिद्धि की बारात,वरमाला एवं आशीर्वाद समारोह सानंद संपन्न हुआ।

रिद्धि बहू नहीं, बेटी बनकर घर आ रही है। अपने परिवार में उसका स्वागत करते हुए दिल गर्व और खुशी से भर गया है। आप सभी आत्मीयजनों का आभार, जिन्होंने अपनी उपस्थिति, प्यार व आशीर्वाद से इस विशेष दिन को और यादगार बना दिया।

यह दिन हमेशा हमारी यादों में बसेगा और आपकी शुभकामनाएं कुणाल एवं रिद्धि के नए जीवन की आधारशिला बनेंगी। नए सफर की इस खूबसूरत शुरुआत पर कुणाल और रिद्धि को अनगिनत शुभकामनाएं और अनंत आशीर्वाद!'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+