एक साल की बच्ची को सांस लेने में हो रही थी दिक्कत, x-ray रिपोर्ट देख AIIMS के डॉक्टर्स के उड़े होश
भोपाल में 1 साल की मासूम बच्ची ने गलती से हेयर पिन को निगल लिया था, जो उसकी श्वास नली में जाकर अटक गई थी। जिसका भोपाल एम्स में सफल
भोपाल,2 अक्टूबर। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में स्थित एम्स हॉस्पिटल आजकल अपने सफल जटिल ऑपरेशन के लिए जाना जाने लगा है। ऐसा यह क्रिटिकल मामला शनिवार को सामने आया। दरअसल 1 साल की मासूम बच्ची ने गलती से एक हेयर पिन को निगल लिया था, जो उसकी श्वास नली में जाकर अटक गई थी। पिन अटकने की वजह से उसे सांस लेने में काफी दिक्कतें आ रही थी। तकलीफ तो बेहाल बच्चों को लेकर परिजन भोपाल एम्स पहुंचे यहां डॉक्टर की एक टीम ने जांच की और बच्ची का सफल ऑपरेशन किया। इससे पहले अभी कुछ दिन पहले एम्स के डॉक्टरों ने बिना चीर-फाड़ के एक नवजात का सफल ऑपरेशन किया था।
Recommended Video

बच्ची को इंदौर से भोपाल एम्स किया रेफर
भोपाल एम्स से मिली जानकारी के अनुसार 1 साल की बच्ची को पिछले 3-4 दिनों से घबराहट और सांस लेने में तकलीफ हो रही थी। जिसके बाद समस्या की गंभीरता को देखते हुए परेशान परिवार वाले उसे इंदौर लेकर पहुंचे। लेकिन बच्ची का वहां पर इलाज नहीं हो पाया और फिर उसे भोपाल एम्स के लिए रेफर कर दिया गया। इसके बाद बच्ची को भोपाल एम्स के इमरजेंसी डिपार्टमेंट में भर्ती किया गया।

ENT सर्जनों की बनाई गई टीम
एम्स के डॉ विकास गुप्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि हमने बच्चे की जांच के लिए ईएनटी सर्जनों की टीम बनाई। इसके बाद गहन जांच की गई। उसकी छाती की इमरजेंसी रेडियोग्राफी कराई गई। वही हाई रेगुलेशंस सीटी (कंप्यूटेड टोमोग्राफी) की गई। जिसकी रिपोर्ट सामने आने के बाद बच्चे के दाहिने फेफड़े यानी राइट ब्रोंकस की श्वास नली के निचले हिस्से में एक लंबा हेयर पिन फंसा दिखाई दिया।

4 सेंटीमीटर हेयर पिन को निकाला बाहर
इसके बाद टीम ने बच्ची को ऑपरेशन थिएटर के लिए रेडी किया गया। बच्ची को पहले सामान्य एनेस्थिसिया दी गई। इसकी मदद से बच्ची की आपातकालीन रिजिड ब्रोंकोस्कोपी की गई। बच्चे की दाहिनी तरफ श्वसन नली यानी ब्रोंकस से ऑप्टिकल चिमटे का उपयोग करते हुए हैरपीन को निकाला गया। यह हैरपीन करीब 4 सेंटीमीटर लंबी थी डॉक्टरों के मुताबिक श्वास नली में इस तरह की कोई भी भारी वस्तु फंस जाए तो वह जानलेवा हो सकती है।

चिकित्सा शिक्षा मंत्री ने डॉक्टरों को दी बधाई
डॉ विकास गुप्ता के नेतृत्व में की गई सर्जरी में ईएनटी की ऑपरेशन टीम के डॉक्टर उत्कल पी मिश्रा, डॉक्टर गणकल्याण बेहरा, डॉक्टर राहुल वर्मा डॉक्टर अंगम और डॉक्टर रशमा और एनेस्थिसिया डॉक्टर जेपी शर्मा डॉक्टर पूजा सिंह व डॉ रिया इसके अलावा डॉ सोविक और थॉमस शामिल रहे। बता दे इस सफल ऑपरेशन के लिए डॉक्टरों की टीम की भोपाल में जमकर तारीफ की जा रही है। चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग ने डॉक्टरों के सफल ऑपरेशन के लिए बधाई दी है।












Click it and Unblock the Notifications