MP में निसंतान दंपतियों के लिए खुशखबरी, हमीदिया अस्पताल में 4 माह में शुरू होगा आईवीएफ केंद्र

भोपाल के हमीदिया अस्पताल प्रदेश का पहला सरकारी अस्पताल होगा, जहां पर इन विट्रो फर्टिलाइजेशन (आईवीएफ) केंद्र खोला जाएगा। इसके शुरू हो जाने से गरीब निसंतान दंपत्ति को कम खर्चे पर ही संतान का सुख प्राप्त होगा।

भोपाल, 24 सितंबर। राजधानी भोपाल में हमीदिया अस्पताल प्रदेश का पहला सरकारी अस्पताल होगा, जहां पर इन विट्रो फर्टिलाइजेशन (आईवीएफ) केंद्र खोला जाएगा। इस केंद्र में आधुनिक चिकित्सा पद्धति द्वारा गर्भधारण करवाया जाता है। इसे टेस्ट ट्यूब बेबी केंद्र के नाम से भी जाना जाता है। भोपाल में यह केंद्र 4 महीने में तैयार हो जाएगा। बता दे नहीं प्रदेश के किसी भी सरकारी अस्पताल में इस प्रकार की कोई सेवा नहीं दी जाती हैं। इसके शुरू हो जाने से गरीब निसंतान दंपत्ति को कम खर्चे पर ही संतान का सुख प्राप्त हो सकेगा।

Hamidia Hospital in bhopal Minister Vishwas Sarang

बता दे कभी प्राइवेट हॉस्पिटल में यह सुविधा है। जिसमें आईवीएफ के तहत गर्भधारण कराने में न्यूनतम करीब ₹2 लाख से ज्यादा का खर्चा और अधिकतम ₹4 लाख तक का खर्चा आता है कुछ मामलों में यह खर्च बढ़ भी जाता है। बता दे कि भोपाल के हमीदिया हॉस्पिटल में इस सेवा की शुरुआत की जाएगी, जिसकी जानकारी मध्यप्रदेश के चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग ने दी है। मंत्री विश्वास सारंग अस्पताल का निरीक्षण करने पहुंचे थे। जहां उन्होंने इस बात की जानकारी दी।

नए भवन में होगा केंद्र

मंत्री विश्वास सारंग ने जानकारी देते बताया कि आईवीएफ का केंद्र हमीदिया परिसर की नई बिल्डिंग में बनाया जाएगा। अभी इसमें प्रस्तुति रोग विभाग चल रहा है। इस केंद्र को 2000 वर्ग फीट में खोला जाएगा इसके लिए स्थान का चयन किया जा रहा है। इसके लिए पैरामेडिकल व नर्सिंग और डॉक्टर स्टाफ को प्रशिक्षित किया जा रहा है।

तय खर्च के अनुसार ही होगा इलाज

इस केंद्र में इलाज पर आने वाले खर्च पर पूरा नियंत्रण सरकार का होगा अधिकारियों ने बताया कि केंद्र खोले जाने के साथ ही इस पर इलाज कराने संबंधी शुल्क भी तय किए जाएंगे। डॉक्टरों का कहना है कि इस केंद्र में प्राइवेट हॉस्पिटल की तुलना में आधा ही खर्च आएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+