इस नेशनल हाईवे पर कर रहे हैं सफर, तो यह खबर है आपके लिए जरूरी
नेशनल हाईवे 719 पर चंबल नदी पर बने पुल से आवागमन बंद हो जाने पर अब बिंड से इटावा जाने के लिए तय करना पड़ेगा 150 किलोमीटर का अतरिक्त सफर
भिंड, 11 जुलाई। नेशनल हाईवे 719 पर अगर आप सफर करने जा रहे हैं तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है क्योंकि इस खबर को पढ़े बिना अगर आपने नेशनल हाईवे 719 पर सफर किया तो आप परेशान हो सकते हैं। नेशनल हाईवे 719 पर सफर करने वाले लोगों को अब 150 किलोमीटर अतिरिक्त सफर करना पड़ेगा क्योंकि भिंड और इटावा को जोड़ने वाले चंबल नदी पर बने नेशनल हाईवे 719 का पुल क्षतिग्रस्त हो गया है।

भारी वाहनों की वजह से क्षतिग्रस्त हो गया है पुल
नेशनल हाईवे 719 पर चंबल नदी पर बना पुल भारी वाहनों की आवाजाही की वजह से क्षतिग्रस्त हो गया है। इटावा में लोक निर्माण विभाग द्वारा इस पुल की मरम्मत करवाई जा रही है और इस पुल पर से वाहनों की आवाजाही पूरी तरह बंद कर दी गई है।
भिंड से जा रही ट्रैफिक को हनुमंत पुरा चकरनगर मार्ग पर किया गया था डायवर्ट
चंबल पुल क्षतिग्रस्त हो जाने के बाद यहां मरम्मत का कार्य चल रहा है तब तक मध्य प्रदेश से उत्तर प्रदेश के लिए जाने वाले वाहनों को हनुमंत पुरा चकरनगर मार्ग पर डाइवर्ट कर दिया गया था लेकिन इस मार्ग पर भी ढकरा पुलिया क्षतिग्रस्त हो गई है, इस वजह से यहां से भी अब वाहनों की आवाजाही पूरी तरह बंद हो गई है।
अब मिहोना और जालौन होकर पहुंचना पड़ेगा इटावा
ढकरा की पुलिया क्षतिग्रस्त होने के बाद आवागमन पूरी तरह बंद है। अब तक ढकरा की पुलिया पार करके 35 किलोमीटर अतिरिक्त सफर भिंड से इटावा तक पहुंचने में करना पड़ रहा था लेकिन अब भिंड से इटावा जाने वाले लोगों को पहले भिंड से मिहोना जाना पड़ेगा इसके बाद मिहोना से जालौन तक का सफर तय करना पड़ेगा और फिर जालौन से इटावा जाना पड़ेगा। इस तरह अब 150 किलोमीटर का अतिरिक्त सफर लोगों को तय करना पड़ेगा।
माल ढोने वाले वाहनों के मालिकों की जेब पर पड़ेगा वजन
भिंड से इटावा तक का सफर 150 किलोमीटर बढ़ जाने की वजह से उन वाहन मालिकों के लिए अब जेब पर ज्यादा वजन पड़ने वाला है जिनके वाहन माल लाने और ले जाने का काम कर रहे हैं। भारी वाहनों को अब 150 किलोमीटर का अतिरिक्त सफर तय करना पड़ेगा और इस वजह से 150 किलोमीटर का अतिरिक्त डीजल भी लगेगा।












Click it and Unblock the Notifications