Viral Video: गलती से वैक्सीन समझकर टेस्टिंग की लाइन में लगा युवक, जांच कराने से मना करने पर पीटा
बेंगलुरु, मई 24: कर्नाटक में कोरोना की दूसरी लहर के बीच एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक शख्स पर बीबीएमपी बूथ स्तर के अधिकारी की ओर से हमला करते हुए देखा गया है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। पूरी घटना नागरथपेट टेस्टिंग बूथ की बताई जा रही है। वीडियो के वायरल होने के बाद इस घटना की जांच के आदेश दे दिए गए हैं।

जानकारी के मुताबिक नागरथपेट टेस्टिंग बूथ पर एक शख्स कोरोना टेस्टिंग की लाइन को कोरोना वैक्सीनेशन की लाइन समझकर लग गया था, जब उसका नंबर आया तो उसने जांच कराने से मना करने कर दिया, जिस पर उसके साथ मारपीट की गई। मारपीट का वीडियो भी इंटरनेट पर जमकर वायरल हो रहा है।
घटना की सामने आई वीडियो में आप देख सकते है कि कैसे एक युवक और एक अधिकारी की आपस में नोकझोक हो रही है। इस दौरान वो शख्स युवक को पकड़ने की कोशिश करता है, लेकिन युवक उसका हाथ झटकार देता है, लेकिन फिर उसको पकड़ने की कोशिश की जाती है। 1 मिनट 52 सेकंड के इस वीडियो में कई बार हाथापाई भी देखी जा सकती है।
हालांकि इस पूरे मामले में आईपीसी की कई धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज करा दी गई है। वहीं घटना को लेकर बीबीएमपी आयुक्त ने नागरथपेट बूथ पर हुई घटना पर खेद जताया है। वहीं उन्होंने कहा कि जबरन टेस्टिंग करने का कोई सवाल ही नहीं है। हम किसी भी तरह से मारपीट का निंदा करते हैं। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि यह पता लगाने के लिए जांच की जाएगी कि इसका क्या कारण है, कौन जिम्मेदार है और ऐसी भविष्य में ऐसी घटना फिर ना हो।












Click it and Unblock the Notifications