कर्नाटक: विदेशों में पढ़ाई और नौकरी करने वाले लोगों के लिए टीकाकरण शुरू
बेंगलुरु, जून 01: कर्नाटक में मंगलवार (1 जून) से विदेश जाने वाले छात्रों और नौकरी करने वाले लोगों के लिए कोरोना टीकाकरण का शुभारंभ कर दिया गया है। टीकाकरण की पुष्टि को भी पासपोर्ट से जोड़ा गया है। कर्नाटक के उप मुख्यमंत्री डॉक्टर सी एन अश्वथ नारायण कोरोना वैक्सीनेशन की जानकारी देते हुए बताया कि इन समूहों के हित को ध्यान में रखते हुए न्यूनतम समय अंतराल में कोविशील्ड की खुराक दी गई है, जिसको 12 सप्ताह से घटाकर 6 सप्ताह से थोड़ा कम कर दिया गया है।

वैक्सीनेशन प्रोग्राम बेंगलुरु सिटी यूनिवर्सिटी के प्रशासनिक ब्लॉक में दोपहर तीन बजे से शुरू किया गया। वहीं विदेशों में पढ़ने वाले छात्रों और नौकरीपेशा वाले लोगों के टीकाकरण के समय अंतराल को कम करने पर डिप्टी सीएम ने कहा कि गेप को और कम करना संभव नहीं होगा, क्योंकि टीकाकरण अप्रभावी हो जाता है। इसके अलावा उन्होंने बताया कि वैक्सीन सेंटर पर ही इसकी पुष्टि से जुड़ा सर्टिफिकेट भी जारी किया गया।
राज्य में वैक्सीन की कमी पर बात करते हुए अश्वथ नारायण ने जानकारी दी थी सरकार ने वैक्सीन के लिए अब सीधे दवा बनाने वाली कंपनियों से संपर्क कर खुद खरीदने का निर्णय लिया है। मालूम हो कि मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा ने बीते दिनों बताया था कि सरकार ने 3 करोड़ वैक्सीन की खरीद का ऑर्डर दवा कंपनियों को दिया है। जिसमें 2 करोड़ कोविशील्ड और 1 करोड़ कोवैक्सीन हैं।












Click it and Unblock the Notifications