'तुम ही मेरी असली ट्रॉफी हो!', संजू सैमसन की जीत पर पत्नी चारुलता हुईं इमोशनल, खत्म हुआ सालों का इंतजार
T20 World Cup 2026 Sanju Samson: टीम इंडिया ने रविवार को न्यूज़ीलैंड को हराकर तीसरी बार टी20 विश्व कप का खिताब अपने नाम किया। फाइनल मैच के हीरो रहे संजू सैमसन की पत्नी चारुलता रमेश ने इंस्टाग्राम पर एक दिल छू लेने वाला मैसेज शेयर किया, जो अब इंटरनेट पर वायरल हो रहा है। संजू सैमसन ने भारतीय टीम के लिए एक बार फिर सबसे अधिक रनों की पारी खेली।
जीत के बाद संजू पर पत्नी ने लुटाया प्यार (T20 World Cup 2026 Sanju Samson)
संजू ने फाइनल में 89 रनों की दमदार पारी खेलकर भारत को रिकॉर्ड स्कोर तक पहुंचाया। जीत के बाद चारुलता ने संजू की एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा कि मेरी ट्रॉफी, अपनी ट्रॉफी (विश्व कप) को पकड़े हुए। बस बहुत आभारी हूं। ब्लैक पोल्का डॉट ड्रेस में नज़र आ रही चारुलता ने इस मैसेज के ज़रिए संजू के उन सालों के इंतजार और आलोचनाओं के दौर को याद किया, जिसे उन्होंने बेहद करीब से देखा है।

फेसबुक रिक्वेस्ट से शुरू हुई थी लव स्टोरी
संजू और चारुलता की प्रेम कहानी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है। दोनों की मुलाकात तिरुवनंतपुरम के मार इवानियोस कॉलेज में हुई थी। संजू ने चारुलता को फेसबुक पर फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजी थी, जिसके बाद बातचीत का सिलसिला शुरू हुआ। संजू उस समय घरेलू क्रिकेट में अपनी पहचान बना रहे थे। दोनों ने अपने रिश्ते को लंबे समय तक मीडिया की चकाचौंध से दूर रखा। दिसंबर 2018 में कोवलम में एक निजी समारोह में दोनों ने शादी की थी।
चारुलता को अक्सर स्टैंड्स में संजू के लिए प्रार्थना करते देखा गया है। हाल ही में वेस्टइंडीज के खिलाफ सुपर-8 मैच के बाद, ईडन गार्डन्स के मैदान से संजू का अपनी पत्नी को वीडियो कॉल करना सोशल मीडिया पर काफी चर्चित रहा था। फैंस का कहना है कि यह जीत केवल संजू की नहीं, बल्कि उनके परिवार के अटूट विश्वास की भी जीत है।
कौन हैं चारुलता रमेश?
तिरुवनंतपुरम में जन्मी चारुलता एक बिजनेसविमेन हैं। उनके पिता बी. रमेश कुमार मातृभूमि में मुख्य समाचार संपादक हैं। चारुलता ने अपनी उच्च शिक्षा मानव संसाधन (HR) में पूरी की है और वे संजू के करियर के हर उतार-चढ़ाव में उनके साथ मजबूती से खड़ी रही हैं।












Click it and Unblock the Notifications