Rakesh Tikait ने कहा, Azamgarh Airport के लिए जबरदस्ती भूमि नहीं ले सकती सरकार
आजमगढ़ पहुंचे किसान नेता Rakesh Tikait ने कहा कि Azamgarh Airport के लिए किसानों की जमीनों को सरकार जबरदस्ती अधिग्रहित नहीं कर सकती है, उन्होंने यह भी कहा कि इसके लिए आंदोलन करना होगा
Azamgarh Airport के लिए किए जाने वाले भूमि अधिग्रहण के खिलाफ किसानों का धरना 28 दिन भी जारी है। धरना रथ किसानों का समर्थन करने के लिए बुधवार को भारतीय किसान यूनियन के नेता राकेश टिकैत भी आजमगढ़ के जमुआ में पहुंचे। राकेश टिकैत ने कहा कि आजमगढ़ एयरपोर्ट के लिए किसानों की भूमि जबरदस्ती सरकार नहीं ले सकती है। उन्होंने यह भी कहा कि किसान प्रशासन और नेताओं के बहकावे में ना आए। जमीन बेचकर कोई किसान आबाद नहीं हुआ है, जमीन बेचकर किसान बर्बाद ही होते हैं।

विपक्ष के नेताओं को देना चाहिए सहयोग
राकेश टिकैत ने कहा कि भूमि अधिग्रहण के खिलाफ किसानों द्वारा धरना प्रदर्शन किया जा रहा है ऐसे में विपक्ष का स्थानीय नेताओं को भी किसानों के सहयोग में उतरना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि यदि स्थानीय लोगों द्वारा आंदोलन को धार दिया जाएगा तो हम किसानों के साथ आने के लिए तैयार हैं और किसानों के हित में एक बड़ा आंदोलन किया जाएगा। राकेश टिकैत ने कि सरकार द्वारा यदि किसानों की भूमि को अधिग्रहण कर लिया जाएगा तो यहां पर आने वाले किसान कहां जाएंगे।
Recommended Video

जनतंत्र को कुचलने का काम कर रही सरकार
यह भी बता दें कि आजमगढ़ के जमुआ में पिछले 28 दिनों से किसानों के द्वारा धरना प्रदर्शन किया जा रहा है। किसानों का कहना है कि वह अपनी जान दे देंगे लेकिन अपनी जमीन को एयरपोर्ट में नहीं जाने देंगे। किसानों के साथ ही उनके घर की महिलाएं और बच्चे भी इस धरना प्रदर्शन में शामिल हैं। मंगलवार को जन आंदोलन नेता मेघा पाटेकर ने भी जमुआ गांव में पहुंचकर किसानों के समर्थन में धरना प्रदर्शन किया था। मेधा पाटेकर द्वारा किसानों का समर्थन किया गया और उन्होंने कहा कि यह सरकार जनतंत्र को कुचलने का काम कर रही है। यह भी बता दें कि इसके पूर्व किसानों के समर्थन में हरियाणा और उत्तराखंड के किसान भी धरना प्रदर्शन में शामिल होने के लिए आ चुके हैं।

अधिग्रहण की जद में आ जाएंगे 784 घर
किसानों का कहना है कि आजमगढ़ एयरपोर्ट के लिए पहले से हवाई पट्टी बनी हुई है उसी पर एयरपोर्ट का निर्माण कराया जाए। सरकारी आंकड़े बताते हैं कि आजमगढ़ एयरपोर्ट के लिए अधिग्रहीत की जाने वाली जमीन की जद में 784 घर आएंगे। वहीं किसानों का कहना है कि यह आंकड़े झूठे हैं अधिग्रहण किए जाने पर 40 हजार से अधिक आबादी और 3 हजार से अधिक घर अधिग्रहण की जद में आ जाएंगे। ऐसे में किसानों का कहना है कि किसी भी कीमत पर वे अपनी जमीन और अपने घर को नहीं छोड़ सकते हैं। किसानों द्वारा यह भी कहा जा रहा है कि चुनाव के दौरान सरकार द्वारा लोगों को घर दिए जाने का आश्वासन दिया जाता है, लेकिन यहां सरकार लोगों को घर से बेघर करने पर तुली हुई है।
-
3 शादियां कर चुकीं 44 साल की फेमस एक्ट्रेस ने मोहनलाल संग शूट किया ऐसा इंटीमेट सीन, रखी 2 शर्तें और फिर जो हुआ -
Iran Israel War: 'भारत युद्ध रुकवा सकता है', खामेनेई के दूत ने कही ऐसी बात, टेंशन में ट्रंप -
Khushbu Sundar: इस मुस्लिम नेता के हिंदू पति की राजनीति में एंट्री, कभी लगा था Love Jihad का आरोप -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच सोना में भारी गिरावट, अबतक 16000 सस्ता! 22k और 18k का अब ये है लेटेस्ट रेट -
Balen Shah Nepal PM: पीएम मोदी के नक्शेकदम पर बालेन शाह, नेपाल में अपनाया बीजेपी का ये फॉर्मूला -
Petrol Diesel Price: आपके शहर में कितना सस्ता हुआ पेट्रोल-डीजल? ₹10 की कटौती के बाद ये रही नई रेट लिस्ट -
Iran Vs America War: कब खत्म होगा अमेरिका ईरान युद्ध, ट्रंप के विदेश मंत्री ने बता दी तारीख -
Israel-Iran War: होर्मुज के बाद अब लाल सागर बंद करने की तैयारी, ईरान के खतरनाक प्लान लीक, भारत पर क्या असर? -
Delhi Power Cut: विकेंड पर दिल्ली के आधे हिस्से में 'ब्लैकआउट', शनिवार को इन पॉश इलाकों में नहीं आएगी बिजली -
PM Kisan Yojana: 31 मार्च से पहले कर लें यह काम, वरना अटक जाएगी पीएम किसान की अगली किस्त -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोना-चांदी के गिरे भाव, निवेशकों का चढ़ा पारा, जाने मुंबई में कहां पहुंचा रेट? -
LPG Price Today: 1 अप्रैल से बढ़ने वाले हैं सिलेंडर के दाम? आपके शहर में आज क्या है रेट?












Click it and Unblock the Notifications