Abhishek Manu Singhvi Net Worth 2026: अभिषेक मनु सिंघवी ₹2860 करोड़ के मालिक, कहां से लाते हैं अथाह संपत्ति?
Abhishek Manu Singhvi Net Worth 2026: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और सुप्रीम कोर्ट के दिग्गज वकील अभिषेक मनु सिंघवी एक बार फिर चर्चा में हैं। वजह है उनकी संपत्ति का खुलासा, जो उन्होंने राज्यसभा चुनाव के लिए दाखिल हलफनामे में किया है। इस हलफनामे के मुताबिक अभिषेक मनु सिंघवी और उनके परिवार की कुल संपत्ति का बाजार मूल्य ₹2,500 करोड़ से ज्यादा है, जबकि अलग-अलग आकलनों में उनकी कुल नेटवर्थ करीब ₹2,860 करोड़ बताई जा रही है।
अभिषेक मनु सिंघवी कांग्रेस की ओर से तेलंगाना से राज्यसभा उम्मीदवार बनाए गए हैं। उनके साथ पार्टी ने मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी के सलाहकार नरेंद्र रेड्डी को भी उम्मीदवार बनाया है। अप्रैल में तेलंगाना से राज्यसभा की दो सीटें खाली होने जा रही हैं और इन्हीं के लिए चुनाव होने हैं। ऐसे में आइए जानते हैं अभिषेक मनु सिंघवी के नेटवर्थ का ब्रेक डाउन।

कौन हैं अभिषेक मनु सिंघवी? (Who is Abhishek Manu Singhvi)
67 वर्षीय अभिषेक मनु सिंघवी देश के सबसे चर्चित संवैधानिक वकीलों में गिने जाते हैं। वे सुप्रीम कोर्ट में सीनियर एडवोकेट हैं और साथ ही कांग्रेस पार्टी के प्रमुख प्रवक्ताओं में भी शामिल रहे हैं।
राजनीति और कानून दोनों क्षेत्रों में सक्रिय सिंघवी कई बार राज्यसभा सांसद रह चुके हैं और अगस्त 2024 से तेलंगाना का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। उन्हें संवैधानिक कानून, टैक्सेशन और आर्बिट्रेशन मामलों में विशेषज्ञ माना जाता है। पिछले 35 वर्षों से अधिक समय से वे वकालत के क्षेत्र में सक्रिय हैं और कई हाई-प्रोफाइल मामलों में अदालत में पक्ष रख चुके हैं।
कितनी है अभिषेक मनु सिंघवी की कुल संपत्ति? (Abhishek Manu Singhvi Net Worth 2026 and Assets)
- राज्यसभा चुनाव के लिए दाखिल हलफनामे में अभिषेक मनु सिंघवी, उनकी पत्नी अनीता सिंघवी और उनके हिंदू अविभाजित परिवार (HUF) की संपत्ति का विस्तृत ब्यौरा दिया गया है।
- हलफनामे के मुताबिक उनकी कुल संपत्ति का मूल्य ₹2,500 करोड़ से अधिक है। इसमें लगभग ₹2,100 करोड़ की चल संपत्ति (Movable Assets) और करीब ₹450 करोड़ की अचल संपत्ति (Immovable Assets) शामिल है।
- अभिषेक मनु सिंघवी ने अपने नाम पर लगभग ₹1536 करोड़ की चल संपत्ति घोषित की है। उनकी पत्नी अनीता सिंघवी के नाम पर करीब ₹568 करोड़ की चल संपत्ति है। वहीं HUF के तहत करीब ₹51 लाख की संपत्ति दर्ज की गई है।
- अचल संपत्तियों की बात करें तो सिंघवी ने अपने नाम पर ₹60 करोड़ की संपत्ति बताई है। उनकी पत्नी के पास करीब ₹333.5 करोड़ की संपत्ति है, जबकि HUF के पास करीब ₹60 करोड़ की संपत्ति दर्ज है।

एक साल में कितना कमाता हैं अभिषेक मनु सिंघवी? (Abhishek Manu Singhvi Annual Income)
संपत्ति के साथ-साथ अभिषेक मनु सिंघवी की सालाना कमाई भी बेहद चौंकाने वाली है। वित्त वर्ष 2024-25 में उनकी आय ₹374 करोड़ से अधिक बताई गई है। इससे पहले 2023-24 में उनकी आय ₹333 करोड़, 2022-23 में ₹359 करोड़, 2021-22 में ₹290 करोड़ और 2020-21 में करीब ₹158 करोड़ रही थी। यह आंकड़े दिखाते हैं कि उनकी आय लगातार बढ़ती रही है।
ज्वेलरी, पेंटिंग और लग्जरी संपत्ति (Abhishek Manu Singhvi Luxury Assets)
- हलफनामे में अभिषेक मनु सिंघवी ने ₹2.40 करोड़ की ज्वेलरी घोषित की है। उनकी पत्नी के पास करीब ₹157.53 करोड़ के गहने हैं।
- इसके अलावा सिंघवी के पास ₹25 करोड़ से ज्यादा कीमत की पेंटिंग और आर्टवर्क भी हैं। दिल्ली में उनके और उनकी पत्नी के नाम कई आलीशान घर हैं।
- सिंघवी के पास नीति बाग और सुंदर नगर में मकान हैं जिनकी कीमत क्रमशः करीब ₹20 करोड़ और ₹35 करोड़ बताई गई है।
- उनकी पत्नी के पास दिल्ली में चार फ्लैट हैं। इनमें सुंदर नगर का फ्लैट करीब ₹35 करोड़, नीति बाग में 50% हिस्सेदारी वाला फ्लैट करीब ₹9.5 करोड़, जबकि जोर बाग और गोल्फ लिंक में दो संपत्तियों की कीमत लगभग ₹140-140 करोड़ बताई गई है।
- इसके अलावा सिंघवी के पास अलीबाग (मुंबई) में ₹5 करोड़ की कृषि भूमि है। उनकी पत्नी के पास जोधपुर में ₹9 करोड़ के दो नॉन-एग्रीकल्चरल प्लॉट भी हैं।

निवेश और फाइनेंशियल एसेट (Abhishek Manu Singhvi Investments)
- हलफनामे के मुताबिक सिंघवी के पास बड़ी मात्रा में निवेश भी है। उनके पास करीब ₹197.86 करोड़ के म्यूचुअल फंड हैं।
- इसके अलावा ₹33 करोड़ के अनलिस्टेड शेयर, लगभग ₹190 करोड़ के लिस्टेड शेयर, और ₹140.85 करोड़ के पोर्टफोलियो मैनेजमेंट सर्विसेज (PMS) निवेश भी हैं।
- उन्होंने करीब ₹8.17 करोड़ का क्रिप्टो निवेश भी घोषित किया है। साथ ही उन्होंने ₹353.32 करोड़ के निजी लोन भी दिए हुए हैं। उनकी पत्नी ने अलग से कंपनियों को करीब ₹72.99 करोड़ का कर्ज दिया हुआ है।
कार कलेक्शन भी शानदार (Abhishek Manu Singhvi Luxury Cars)
अभिषेक मनु सिंघवी के पास तीन लग्जरी कारें हैं। इनमें Mercedes-Benz जिसकी कीमत करीब ₹1.7 करोड़ बताई गई है, इसके अलावा Kia Seltos और Kia Carnival भी उनके नाम पर दर्ज हैं।
अभिषेक मनु सिंघवी एक पेशी की फीस कितनी लेते हैं? (Abhishek Manu Singhvi Fees)
- अभिषेक मनु सिंघवी देश के सबसे महंगे वकीलों में गिने जाते हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक वे अदालत में एक पेशी के लिए आमतौर पर ₹6 लाख से ₹11 लाख तक फीस लेते हैं।
- अगर मामला जटिल या अंतिम सुनवाई का हो तो यह फीस ₹25 लाख तक पहुंच सकती है। कुछ हाई-प्रोफाइल मामलों में उनकी फीस इससे भी ज्यादा बताई जाती है।
- रिपोर्ट्स के अनुसार दिल्ली की चर्चित लिकर पॉलिसी केस जैसे मामलों में उनकी फीस लगभग ₹18.97 करोड़ तक बताई गई थी। इसके अलावा क्लाइंट्स से कानूनी सलाह, कॉन्फ्रेंस और अन्य काम के लिए अलग शुल्क लिया जाता है।
Abhishek Manu Singhvi Property FAQs: अभिषेक मनु सिंघवी की संपत्ति को लेकर पूछे जाने वाले सवाल?
1. अभिषेक मनु सिंघवी की कुल संपत्ति कितनी है?
राज्यसभा चुनाव के हलफनामे के अनुसार उनकी कुल संपत्ति ₹2,500 करोड़ से ज्यादा है, जबकि विभिन्न आकलनों में नेटवर्थ करीब ₹2,860 करोड़ बताई जाती है।
2. अभिषेक मनु सिंघवी की सालाना आय कितनी है?
वित्त वर्ष 2024-25 में उन्होंने करीब ₹374 करोड़ की आय घोषित की है।
3. सिंघवी एक केस की कितनी फीस लेते हैं?
आमतौर पर वे एक पेशी के लिए ₹6 लाख से ₹11 लाख तक फीस लेते हैं, जबकि जटिल मामलों में यह फीस ₹25 लाख तक पहुंच सकती है।
4. अभिषेक मनु सिंघवी किस पार्टी से जुड़े हैं?
वे भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पार्टी के प्रमुख प्रवक्ताओं में रहे हैं।
5. उनके पास कौन-कौन सी प्रमुख संपत्तियां हैं?
दिल्ली में कई महंगी प्रॉपर्टी, करोड़ों के म्यूचुअल फंड, शेयर निवेश, लग्जरी कारें, ज्वेलरी और अलीबाग में कृषि भूमि शामिल है।
-
Gold Silver Price Today: सोना चांदी धड़ाम, सिल्वर 15,000 और गोल्ड 4000 रुपये सस्ता, अब इतनी रह गई कीमत -
Khamenei Last Photo: मौत से चंद मिनट पहले क्या कर रहे थे खामनेई? मिसाइल अटैक से पहले की तस्वीर आई सामने -
38 साल की फेमस एक्ट्रेस को नहीं मिल रहा काम, बेच रहीं 'ऐसी' Photos-Videos, Ex-विधायक की बेटी का हुआ ऐसा हाल -
Monalisa Caste: मुस्लिम मर्द से शादी करने वाली मोनालिसा की क्या है जाति? क्या कर लिया धर्म परिवर्तन? -
IPL 2026 की ओपनिंग सेरेमनी रद्द, BCCI ने अचानक ले लिया बड़ा फैसला, मैच पर भी मंडराए संकट के बादल? -
Iran US War: ईरान ने खाक किए अमेरिकी बेस, बताया अब किसकी बारी? खौफनाक दावे से मचा हड़कंप -
Petrol Diesel Price Hike: पेट्रोल ₹5.30 और डीजल ₹3 महंगा, ईरान जंग के बीच इस कंपनी ने बढ़ाई कीमतें, ये है रेट -
Energy Lockdown: एनर्जी लॉकडाउन क्या है? कब लगाया जाता है? आम पब्लिक पर कितना असर? हर सवाल का जवाब -
LPG Price Today: क्या राम नवमी पर बढ़ गए सिलेंडर के दाम? आपके शहर में आज क्या है रेट? -
Fact Check: क्या सच में देश में लगने वाला है Lockdown? क्या है वायरल दावों का सच? -
Uttar Pradesh Petrol-Diesel Price: Excise Duty कटौती से आज पेट्रोल-डीजल के दाम क्या? 60 शहरों की रेट-List -
Gold Silver Rate Today: सोना-चांदी होने लगा महंगा, गोल्ड 6000 और सिल्वर के 10,000 बढ़े भाव, अब ये है रेट












Click it and Unblock the Notifications