Bhupender Yadav Net Worth: राजस्‍थान BJP के इस प्रत्‍याशी से ज्‍यादा अमीर है पत्‍नी, संपत्ति जानकार चौंक जाओगे

Bhupender Yadav BJP Condidate Alwar Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव 2024 में राजस्‍थान के अलवर संसदीय क्षेत्र से भूपेंद्र यादव ने भारतीय जनता पार्टी के उम्‍मीदवार के रूप में नामांकन पत्र दाखिल किया।

27 मार्च 2024 को पेश किए गए चुनाव शपथ पत्र में अलवर भाजपा प्रत्‍याशी भूपेंद्र यादव ने खुद व पत्‍नी बबीता यादव की संपत्ति का विवरण भी दिया है। भूपेंद्र यादव की पत्‍नी बबीता की आय इनसे करीब दस गुना अधिक है।

यह भी पढ़ें- Hanuman Beniwal Net Worth: RLP चीफ हनुमान बेनीवाल की संपत्ति 5 साल में कितनी बढ़ी? ज्‍योति मिर्धा ज्‍यादा अमीर

Bhupender Yadav Net Worth Assets

साल 2022-23 में भूपेंद्र यादव ने खुद आय 12.8 लाख व बबीता यादव की आय 1.28 करोड़ बताई है। मतलब खुद भूपेंद्र यादव लखपति हैं जबकि पत्‍नी करोड़पति। पत्‍नी के पास 72.22 लाख रुपए की अधिक भी संपत्ति है।

भूपेंद्र यादव के पास कुल 63 लाख 31 हजार 807 रुपए की संपत्ति है जबकि पत्‍नी के पास 1.35 करोड़ की संपत्ति है। इनके पास एक अल्‍टो व एक इनोवा कार भी है।

यह भी पढ़ें- Pratap Singh khachariyawas Net worth: करोड़ों के मालिक हैं प्रताप सिंह खाचरियावास, 9 बैंक खातों में लाखों रुपए

भूपेंद्र यादव का पता व परिवार

  • लोकसभा चुनाव 2024 में भूपेंद्र यादव की उम्र 55 साल है। इनके पिता का नाम कदम सिंह यादव है।
  • भूपेंद्र यादव का पता हाउस नंबर 221/2 गांव जमालपुर, तहसील-फरुखनगर, जिला गुड़गांव हरियाणा है।
  • भूपेंद्र यादव का वोट 75 पटौदी हरियाणा के क्रमांक नंबर 6 में भाग संख्‍या 43 जमालपुर गुड़गांव के मतदान केंद्र पर पड़ता है।
  • भूपेंद्र यादव की बेटियों का नाम शुभा यादव और प्रज्ञा यादव है। साल 2019 के चुनाव में शुभा व प्रज्ञा ने पहली बार मतदान किया था।
Bhupender Yadav Net Worth Assets

भूपेंद्र यादव के बैंक खातों में जमा रुपए

HDFC बैंक लाजपत नगर दिल्‍ली-39 हजार 835 रुपए
SBI संसद भवन नई दिल्‍ली-8 लाख 99 हजार 917 रुपए
UCO बैंक नई दिल्‍ली-1 लाख 32 हजार 375 रुपए
SBI अलवर-10 हजार रुपए
हाथ में नकदी
खुद के पास-69 हजार रुपए
पत्‍नी के पास-55 हजार रुपए

यह भी पढ़ें- Ravindra Bhati Net Worth: रविंद्र भाटी के पास कितनी संपत्ति? बाड़मेर लोकसभा सीट से निर्दलीय लड़ेंगे चुनाव

अलवर लोकसभा चुनाव 2024

आम चुनाव 2024 में अलवर संसदीय क्षेत्र में भाजपा के भूपेंद्र यादव का मुकाबला कांग्रेस के ललित यादव से है। अलवर लोकसभा सीट के अन्‍तर्गत तिजारा, किशनगढ़ बास, मुण्‍डावर, बहरोड़, अलवर ग्रामीण, अलवर शहर, रामगढ़ व राजगढ़ लक्ष्‍मणगढ़ विधानसभा क्षेत्र आते हैं।

अलवर लोकसभा सीट इतिहास

  • अलवर लोकसभा सीट पर भाजपा-कांग्रेस दोनों का ही कब्‍जा रहा है। ज्‍यादा समय कांग्रेस ने राज किया। 1962 में अलवर से काशीराम गुप्‍ता निर्दलीय सांसद बने।
  • साल 2019 में महंत बालकनाथ व साल 2014 में उनके गुरु महंत चंचलनाथ अलवर सांसद बने थे। बाबा बालकनाथ राजस्‍थान विधानसभा चुनाव 2023 में तिजारा सीट से जीतकर विधायक बन गए।
  • कांग्रेस की टिकट पर अलवर सीट से करण सिंह यादव, जितेंद्र सिंह, घासीराम यादव व नवल किशोर शर्मा जैसे नेता सांसद बने हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+