Ravindra Bhati Net Worth: रविंद्र भाटी के पास कितनी संपत्ति? बाड़मेर लोकसभा सीट से निर्दलीय लड़ेंगे चुनाव

Ravindra Bhati Barmer Lok Sabha Election 2024: शिव विधायक रविंद्र सिंह भाटी ने बाड़मेर-जैसलमेर सीट से लोकसभा चुनाव 2024 लड़ने की घोषणा कर दी है।

मंगलवार को श्री आलोक आश्राम गेहूं रोड बाड़मेर में 36 कौम के लोगों के साथ बैठक करके रविंद्र भाटी ने यह फैसला लिया है। ऐसे में केंद्रीय मंत्री व बाड़मेर से भाजपा उम्‍मीदवार कैलाश चौधरी की मुश्किलें बढ़नी तय हैं।

independent from Barmer Lok Sabha seat

रविंद्र भाटी बाड़मेर सीट से 4 अप्रैल 2024 को निर्दलीय प्रत्‍याशी के तौर पर नामांकन पत्र भरेंगे। निर्दलीय चुनाव लड़ने का ऐलान करने से पहले शिव विधायक रविंद्र सिंह भाटी ने बैठक में उपस्थित लोगों से कहा, "लांठा हो तो ही हां कारो दया' (मजबूत हो तो ही हां भरना)। क्योंकि रविन्द्र नाम की गाड़ी में रिवर्स का सिस्टम नहीं है। अगर आप मजबूती से साथ देंगे तो मैं भी मजबूत हूं। किसी को कहीं दबने नहीं दूंगा।"

लोकसभा चुनाव 2024 में बाड़मेर-जैसलमेर सीट पर त्रिकोणीय मुकाबला देखने को मिल सकता है, क्‍योंकि कांग्रेस ने आरएलपी से आए उम्‍मेदाराम बेनीवाल को टिकट दिया है। ऐसे में उम्‍मेदाराम, रविंद्र भाटी व कैलाश चौधरी के टक्‍कर देखने को मिल सकती है।

Ravindra Bhati Net Worth

रविंद्र भाटी की संपत्ति

रविंद्र भाटी ने राज्‍स्‍थान विधानसभा चुनाव 2023 में बाड़मेर की शिव सीट से निर्दलीय चुनाव लड़कर जीत दर्ज की। विधानसभा चुनाव 2023 में दिए शपथ पत्र के अनुसार रविंद्र सिंह की संपत्ति इस प्रकार है।

  • खुद हाथ में नकद-1 लाख 50 हजार रुपए
  • पत्‍नी के हाथ में नकद-1 लाख रुपए
  • एसबीआई शिव ब्रांच में जमा-45 हजार 834
  • पत्‍नी के बैंक में खाते में जमा-340 रुपए
  • जेवरात-सोने के 5 ग्राम आभूषण कीमत 30 हजार 900
  • पत्‍नी के पास 300 ग्राम सोने के आभूषण व एक किलो चांदी कीमत 19 लाख 32 हजार रुपए

सकुल कुल चल संपत्ति मूल्‍य खुद के पास 2 लाख 26 हजार 734 व पत्‍नी के पास 20 लाख 32 हजार 340 रुपए।

रविंद्र सिंह भाटी कहां के रहने वाले हैं?

महज 25 साल की उम्र में विधायक बनने वाले रविंद्र सिंह भाटी उर्फ रवसा मूलरूप से बाड़मेर की गडरारोड तहसील के गांव तलिया दुधोड़ा के रहने वाले हैं। ये जय नारायण व्‍यास विश्‍वविद्यालय जोधपुर के छात्रसंघ अध्‍यक्ष भी रह चुके हैं। इसी विश्‍व विद्यालय से रविंद्र सिंह भाटी ने साल 2019 में बीए व एलएलबी की डिग्री हासिल की।
रविंद्र सिंह भाटी की पत्‍नी का नाम धाऊ कंवर हैं। बेटे देवेंद्र सिंह भाटी व दिव्‍यराज सिंह भाटी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+