Hanuman Beniwal Net Worth: RLP चीफ हनुमान बेनीवाल की संपत्ति 5 साल में कितनी बढ़ी? ज्योति मिर्धा ज्यादा अमीर
Hanuman Beniwal Nagaur Lok Sabha Constituency: भारतीय आम चुनाव 2024 में राजस्थान की नागौर संसदीय सीट से राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (RLP) चीफ हनुमान बेनीवाल ने फिर ताल ठोक दी है। बुधवार को हनुमान बेनीवाल ने नागौर से नामांकन पत्र दाखिल किया है।
नागौर लोक सभा क्षेत्र से राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी व कांग्रेस पार्टी के संयुक्त उम्मीदवार के तौर पर नामांकन दाखिल करने के बाद नागौर के पशु प्रदर्शनी स्थल पर जनसभा को सम्बोधित करते हुए केंद्र सरकार पर कई निशाने भी साधे।

इस मौके पर हनुमान बेनीवाल ने मीडिया से भी बात की और कहा कि नागौर संसदीय क्षेत्र का चुनाव पूंजीपति ताकतों और नागौर के मान-सम्मान के बीच लड़ाई है। नागौर के लोग तय करेंगे कि कौन राजनीति में जिंदा रहेगा और कौन घर बैठेगा?
नागौर सीट लोकसभा चुनाव 2024 का नामांकन पत्र दाखिल करने के साथ ही हनुमान बेनीवाल ने अपनी संपत्ति का भी विवरण पेश किया है, जो इस प्रकार है।
साल 2024 में हनुमान बेनीवाल की संपत्ति
- चल संपत्ति-42 लाख 25 हजार 358 रुपए
- अचल संपत्ति-11 लाख रुपए
- हाथ में नकद 42 हजार रुपए
- SBI विधानसभा जयपुर- 371693 रुपए
- SBI संसद भवन नई दिल्ली-2825563 रुपए
- यूको बैंक जयपुर -16 हजार 100 रुपए
- पत्नी कनिका के बैंक खाते में 11 सौ रुपए
- पत्नी के हाथ में नकद -1 लाख 66 हजार
- वाहन-एलएमवी जीप एक्स आर्मी
- खुद के पास जेवरात-125 ग्राम सोना 7 लाख 50 हजार रुपए
- पत्नी कनिका के पास जेवरात-400 ग्राम सोना मूल्य 24 लाख रुपए
- हथियार-12बोर बंदूक मूल्य 12 हजार रुपए
- पिस्टल-मूल्य एक लाख रुपए
- कृषि भूमि- बरणगांव में 11 लाख रुपए मूल्य की जमीन
साल 2019 में हनुमान बेनीवाल की संपत्ति- 42 लाख
साल 2014 में हनुमान बेनीवाल की संपत्ति-33 लाख

हनुमान बेनीवाल vs ज्योति मिर्धा
- लोकसभा चुनाव 2024 के राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी व कांग्रेस पार्टी के संयुक्त उम्मीदवार हनुमान बेनीवाल के सामने भाजपा की ज्योति मिर्धा हैं।
- साल 2019 के चुनाव में ज्योति मिर्धा कांग्रेस से और हनुमान बेनीवाल आरएलपी व भाजपा के प्रत्याशी के रूप में आमने-सामने थे।
- साल 2019 में हनुमान बेनीवाल को 660,051 और ज्योति मिर्धा को 4,78,791 मिले थे।
- साल 2014 के लोकसभा चुनाव में भी हनुमान बेनीवाल (निर्दलीय) व ज्योति मिर्धा कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में आमने-सामने थे, मगर तब बाजी भाजपा के सीआर चौधरी ने मार ली थी।
- साल 2009 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस की ज्योति मिर्धा ने भाजपा की बिंदु चौधरी को हराया था।
नागौर लोकसभा सीट का इतिहास
- राजस्थान की नागौर लोकसभा सीट में लाडनूं, डीडवाना, जायल (एससी), नागौर, खींवसर, मकराना, परबतसर, नवां विधानसभा क्षेत्र आते हैं। अभी नागौर कांग्रेस के चार, भाजपा के दो, आरएलपी का एक व एक निर्दलीय विधायक है।
- लोकसभा चुनावों में नागौर सीट पर ज्यादातर समय कांग्रेस का कब्जा रहा है। हालांकि 2009 के बाद यहां कांग्रेस नहीं जीत सकी। 2014 में भाजपा व 2019 में आरएलपी ने जीत दर्ज की।
- साल 1971 से लेकर 1997 तक लगातार मिर्धा परिवार का सदस्य सांसद बनता रहा है। इस अवधि में नाथूराम मिर्धा, रामनिवास मिर्धा, भानुप्रकाश मिर्धा आदि सांसद बने हैं।












Click it and Unblock the Notifications