Pratap Singh khachariyawas Net worth: करोड़ों के मालिक हैं प्रताप सिंह खाचरियावास, 9 बैंक खातों में लाखों रुपए

Pratap Singh khachariyawas Income 2024: लोकसभा चुनाव 2024 में राजस्‍थान के जयपुर शहर संसदीय क्षेत्र से कांग्रेस के प्रताप सिंह खाचरियावास ने नामांकन पत्र दाखिल किया है।

प्रताप सिंह खाचरियावास को पर्चा भरवाने के लिए पूर्व सीएम अशोक गहलोत व राजस्‍थान कांग्रेस प्रदेश प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा भी उनके साथ आए। जयपुर शहर सीट पर प्रताप सिंह खाचरियावास का मुकाबला भाजपा की मंजू शर्मा से होना है।

Pratap Singh Khachariyawas Net worth

विवादित यूट्यूब चैनल 'द जयपुर डायलॉग्स' की वजह से जयपुर सिटी सीट पर टिकट पाने वाले प्रताप सिंह खाचरियावास ने चुनाव शपथ पत्र में अपनी संपत्ति का भी विवरण दिया है, जो इस प्रकार है।

प्रताप सिंह खाचरियावास का वर्तमान पत्‍ता

जयपुर लोकसभा चुनाव 2024 में प्रताप सिंह खाचरियावास की उम्र 54 है। वर्तमान में प्रताप सिंह M-13 मदरामपुरा, सिविल लाईंस जयपुर में रहते हैं। इनका वोट सिविल लाईंस विधानसभा क्षेत्र के भाग संख्‍या 128 के क्रम संख्‍या 480 के मतदान केंद्र पर पड़ता है।

प्रताप सिंह खाचरियावास का परिवार

प्रताप सिंह खाचरियावास का जन्‍म 16 मई 1971 को जोधपुर के लक्ष्‍मण सिंह शेखावत के घर में हुआ।
ये पूर्व उपराष्‍ट्रपति भैरोंसिंह शेखावत के भतीजे हैं। प्रताप सिंह की शादी नीरज कंवर शेखावत के साथ हुई। इनके बेटे आदित्‍यवर्धन सिंह खाचरियावास व कृष्ण वर्धन सिंह खाचरियावास हैं।

Pratap Singh Khachariyawas Net worth

प्रताप सिंह खाचरियावास की संपत्ति

चल संपत्ति- 15783277.72 रुपए
अचल संपत्ति- 41500000 रुपए

प्रताप सिंह खाचरियावास के पास नकदी व बैंक जमा

  • हाथ में नकदी - 62250
  • एसबीआई विधानसभा जयपुर - 50268
  • बैंक ऑफ इंडिया जयपुर- 674759
  • एसबीआई राधा मार्ग जयपुर - 631613
  • आईसीआईसीआई सिरसी रोड जयपुर- 792303
  • इंडियन बैंक शास्‍त्रीनगर जयपुर - 57186
  • पीएनबी चित्रकूट जयपुर- 1311388
  • एसबीआई विधानसभा जयपुर - 5393349
  • इंडियन बैंक शास्‍त्रीनगर जयपुर- 2553237
  • कुल 11463996
  • राष्‍ट्रीय बचत योजना, डाक बचत, बीमा पॉलिसी - 2210932
  • उधार दिए रुपए - 1447089
  • जेवरात-100 ग्राम 600000
Pratap Singh Khachariyawas Nomination

प्रताप सिंह खाचरियावास के पास जमीन

गांव खाचरियावास में व दातारामगढ़ के रामजीपुरा में कृषि भूमि है। इसके अलावा जयपुर की क्‍वींस रोड नित्‍यानंद नगर में वाणिज्यिक भवन है। जयपुर के वैशाली नगर व इंदिरा नगर, मानसरोवर में आवासीय भवन है। प्रताप सिंह खाचरियावास के ऋण - 7171026

पहले भाजपा में अब कांग्रेस में

प्रताप सिंह खाचरियावास पहले भाजपा में हुआ करते थे। राजस्‍थान में भाजपा यूथ विंग में लंबे समय तक रहे। भाजपा में ये वसुंधरा राजे सिंधिया के करीबी नेताओं में से एक थे। साल 2004 में प्रताप सिंह ने कांग्रेस का हाथ थाम लिया।

प्रताप सिंह खाचरियावास का सियासी सफर

छात्र राजनीति से आए प्रताप सिंह साल 2008 में जयपुर सिविल लाइंस सीट से कांग्रेस की टिकट पर पहली बार विधायक बने। 2018 में फिर जीते और 2023 में हार गए। ये गहलोत सरकार में कैबिनेट मंत्री भी रहे हैं।

लोकसभा चुनाव 2024 में प्रताप सिंह खाचरियावास

जयपुर शहर सीट से कांग्रेस ने सुनील शर्मा को टिकट दिया था, मगर द जयपुर डायलॉग्स यूट्यूब चैनल की वजह से विवाद गहराने पर कांग्रेस ने सुनील शर्मा का टिकट काटकर प्रताप सिंह खाचरियावास को उम्‍मीदवार घोषित किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+