गुजरात में पकड़ा गया पाकिस्तानी जासूस, क्राइम ब्रांच को मिले उसके पास से 10 सिमकार्ड

अहमदाबाद। गुजरात में अहमदाबाद क्राइम ब्रांच एक ऐसे शख्‍स को गिरफ्तार किया, जो पाकिस्‍तान के लिए गैरकानूनी कृत्य कर रहा था। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि, वह जासूसी में लिप्‍त था। उसके पास से 10 सिमकार्ड मिले हैं। उसने अपना नाम अब्दुल वहाब पठान बताया है। वह कोट इलाके से गिरफ्तार किया गया है। अधिकारियों के मुताबिक, पूछताछ में उसने स्वीकार किया है कि, वह पाकिस्तान इंटेलिजेंस के संपर्क में था।

अहमदाबाद से पकड़ा गया पाकिस्तानी जासूस

अहमदाबाद से पकड़ा गया पाकिस्तानी जासूस

अहमदाबाद क्राइम ब्रांच की ओर से बताया गया कि, पकड़ा गया शख्‍स पाकिस्तान को सिम कार्ड भी भेजता था। क्राइम ब्रांच ने उसे कल रात एक ऑपरेशन के तहत पकड़ा। पकड़ में आने पर उसने कुबूला कि, वह पाकिस्तान इंटेलिजेंस से जुड़ा था और पाकिस्तान को सिम कार्ड भी भेजता था। बहरहाल, अहमदाबाद क्राइम ब्रांच ने उसे खुफिया एजेंसियों को सौंपने की तैयारी कर ली है, जहां उससे पूछताछ कर उसकी साजिशों का पर्दाफाश होगा। एक गुजराती समाचार संस्‍था की रिपोर्ट में बताया गया कि, कोट इलाके से गिरफ्तार आरोपी अब्दुल वहाब पठान ने पाकिस्‍तान को कई गुप्‍त सूचनाएं भेजीं। उसने अहमदाबाद से सिम कार्ड लेकर और एक्टिवेट कर पाकिस्तान पहुंचाया था।

2019 से कर रहा था ऐसा काम

2019 से कर रहा था ऐसा काम

शुरूआती पड़ताल में यह सामने आया है कि, वह 2019 से पाकिस्‍तान के लिए जासूसी वाला काम कर रहा था। वह अब तक तीन से चार बार पाकिस्तान जा चुका था। उसकी गिरफ्तारी के बाद उसके पास से कुल 10 सिम कार्ड बरामद किए गए हैं। एक पुलिस अधिकारी ने तो यहां तक कहा कि, अब्दुल वहाब वीजा लेने पाकिस्तान उच्चायोग भी गया था।

खूफिया एजेंसी करेंगी जांच

खूफिया एजेंसी करेंगी जांच

बहरहाल, आगे की जांच से पता चलेगा कि वो पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी को सिम कार्ड क्यों दे रहा था और उसे कितना पैसा मिल रहा था और उससे जुड़े अन्य लोग कौन हैं।

{document1}

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+