क्या मंदिर की जगह बना है ताजमहल ? ASI से फिर पूछा गया सवाल, जानिए अब क्या मिला जवाब
आगरा, 04 जुलाई: ताजमहल को लेकर बीते दिनों कई दावे किए गए। किसी ने इसके प्राचीन शिव मंदिर होने का दावा किया तो किसी ने इसे जयपुर राजघराने का प्राचीन महल बताया। तहखाने में 22 बंद कमरों को खोलने को लेकर इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच में एक याचिका भी डाली गई थी, जिसे कोर्ट ने कड़ी फटकार लगाते हुए खारिज कर दिया था। अब एक बार फिर ताजमहल के प्राचीन मंदिर होने और बंद कमरों में मूर्तियों को लेकर सवाल किया गया। भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग (एएसआई) ने इसका जवाब दिया है।
Recommended Video

ASI ने दावों को किया खारिज
एएसआई ने ताजमहल के प्राचीन मंदिर होने और इसके तहखानों में स्थित बंद कमरों में मूर्तियां छुपी होने के दावों को फिर से खारिज कर दिया है। पश्चिम बंगाल की सत्ताधारी तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता साकेत गोखले ने इसे लेकर एक आरटीआई आवेदन दिया था। एएसआई ने जवाब देते हुए साफ किया कि ताजमहल में कोई भी बंद कमरा नहीं है और किसी कमरे में हिंदू देवी-देवता की मूर्ति नहीं रखी हुई है।
साकेत गोखले ने ट्वीट कर दी जानकारी
साकेत गोखले ने ट्वीट कर इस बारे में जानकारी दी है। उन्होंने ट्वीट में लिखा, ''भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण ने मुझे बताया कि, ए- जहां ताजमहल है उस स्थान पर कोई मंदिर मौजूद नहीं था। बी- ताजमहल में 'मूर्तियों वाले बंद कमरे' नहीं हैं।'' गोखले ने इसके साथ ही लिखा, ''उम्मीद है कि अदालतें बीजेपी/आरएसएस की सभी शरारती याचिकाओं पर जुर्माना लगाएगी और मीडिया वास्तविक मुद्दों पर ध्यान केंद्रित करेगा।''

ताजमहल को लेकर किए जाते रहे हैं कई दावे
बता दें, अयोध्या निवासी रजनीश सिंह ने इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच में ताजमहल के इतिहास का पता लगाने के लिए एक समिति गठित करने और इस ऐतिहासिक इमारत में बने 22 कमरों को खुलवाने का आदेश देने का आग्रह करते हुए याचिका दायर की थी। इस याचिका में 1951 और 1958 में बने कानूनों को संविधान के प्रावधानों के विरुद्ध घोषित किए जाने की भी मांग की गई थी। इन्हीं कानूनों के तहत ताजमहल, फतेहपुर सीकरी का किला और आगरा के लाल किले आदि इमारतों को ऐतिहासिक इमारत घोषित किया गया था।
-
उत्तर प्रदेश में नौ वर्षों में महिलाओं की कार्यबल भागीदारी में तीन गुना वृद्धि दर्ज की गई है। -
Gold Rate Today: सोने में भारी गिरावट, रिकॉर्ड हाई से 50,000 सस्ती! अब आपके शहर में ये है 22k और 18K कीमत -
PM Modi Meeting: 'Lockdown की अफवाहों पर लगाम', PM की मुख्यमंत्रियों संग ढाई घंटे चली बैठक, दिए 8 मैसेज-List -
'Monalisa झूठी है', महाकुंभ वायरल गर्ल की मां का बड़ा दावा, पिता जय सिंह ने सबके सामने रखा बेटी का ऐसा सच -
Gold Silver Price Today: सोना चांदी धड़ाम, सिल्वर 15,000 और गोल्ड 4000 रुपये सस्ता, अब इतनी रह गई कीमत -
Khamenei Last Photo: मौत से चंद मिनट पहले क्या कर रहे थे खामनेई? मिसाइल अटैक से पहले की तस्वीर आई सामने -
38 साल की फेमस एक्ट्रेस को नहीं मिल रहा काम, बेच रहीं 'ऐसी' Photos-Videos, Ex-विधायक की बेटी का हुआ ऐसा हाल -
Monalisa Caste: मुस्लिम मर्द से शादी करने वाली मोनालिसा की क्या है जाति? क्या कर लिया धर्म परिवर्तन? -
IPL 2026 की ओपनिंग सेरेमनी रद्द, BCCI ने अचानक ले लिया बड़ा फैसला, मैच पर भी मंडराए संकट के बादल? -
Iran US War: ईरान ने खाक किए अमेरिकी बेस, बताया अब किसकी बारी? खौफनाक दावे से मचा हड़कंप -
Petrol Diesel Price Hike: पेट्रोल ₹5.30 और डीजल ₹3 महंगा, ईरान जंग के बीच इस कंपनी ने बढ़ाई कीमतें, ये है रेट -
Energy Lockdown: एनर्जी लॉकडाउन क्या है? कब लगाया जाता है? आम पब्लिक पर कितना असर? हर सवाल का जवाब












Click it and Unblock the Notifications