राजस्थान से आए Tweet को देख आगरा के पुलिसकर्मी ने यूं बचाई लखनऊ की महिला की जान
आगरा, मई 20: ताजनगरी आगरा में तैनात पुलिसकर्मी सचिन कौशिश ने 300 किलोमीटर दूर लखनऊ में सुसाइड करने जा रही महिला को अपनी सूझबूझ से बचा लिया। सचिन कौशिक प्रभारी एएसपी जीआरपी के पीआरओ हैं। वह सोशल मीडिया पर भी सक्रिय रहते हैं। सचिन के इस काम के बारे में जो भी सुनकर रहा है वह उनकी तारीफ कर रहा है। विभाग के अधिकारी भी सचिन पर नाज कर रहे हैं।

राजस्थान से मिले ट्वीट पर एक्टिव हुए सचिन कौशिश
दरअसल, सचिन कौशिश को बीते सोमवार की देर शाम राजस्थान से ट्वीट किया गया, 'प्लीज इस बहन की कोई हेल्प कीजिए, यह कुछ कर नहीं ले। महिला लखनऊ की रहने वाली है।' महिला के ट्वीट में लिखा था कि वह जीवन से तंग आ चुकी है। स्क्रीन शॉट के साथ फोटो में पंखे पर दुपट्टा भी बंधा हुआ दिखाई दे रहा था। इस ट्वीट को सचिन को भी टैग किया गया था। सचिन ने ट्वीट करने वाले से महिला के बारे में जानकारी ली, उसका पता पूछा। करीब पांच मिनट में महिला का मोबाइल नंबर सचिन को मिल गया।

सचिन ने फोन पर ही महिला की काउंसलिंग
सचिन ने मामले की जानकारी प्रभारी एएसपी मोहम्मद मुश्ताक को दी। एएसपी ने लखनऊ के डीसीपी वेस्ट देवेश पांडेय को जानकारी दी। इस पर लखनऊ पुलिस भी सक्रिय हो गई। इस दौरान सचिन ने महिला को कॉल कर उससे बातचीत की, उसे समझाने की कोशिश की। सचिन ने बताया कि महिला बात करते हुए बार-बार रो रही थी और जान देने की बात कह रही थी। उन्होंने महिला को काफी समझाया और उसे ऐसा ना करने को कहा। बातचीत के दौरान महिला ने अपने घर का पता भी बता दिया।

पुलिस ने बचाई महिला की जान
इसी बीच लखनऊ पुलिस कमिश्नर के पीआरओ ने सचिन कौशिश से संपर्क साधा। महिला का पता मिलने के बाद गाजीपुर थाने की पुलिस महिला के घर तक पहुंच गई। पुलिस ने महिला की पारिवारिक समस्या का समाधान कराया। इस तरह सचिन कौशिश की तत्परता और सूझबूझ से महिला की जान बचा ली गई। बता दें, सचिन कौशिक सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। फेसबुक पर 'पुलिस छवि सुधार: एक मुहिम' नाम से पेज भी चलाते हैं। इसी सोशल मीडिया की वजह से आज सचिन ने एक महिला की जान बचा ली।
-
CM योगी आदित्यनाथ ने विकास के महत्व पर प्रकाश डाला -
Worlds Most Polluted Cities: दुनिया के सबसे प्रदूषित शहरों में भारत अव्वल, दिल्ली को पछाड़ इस शहर ने मारी बाजी -
क्या भारत में 'LOCKDOWN' लगने वाला है? दुनियाभर में Energy Lockdown की शुरुआत! तेल संकट से आप पर कितना असर -
Badshah Caste: बॉलीवुड के फेमस रैपर बादशाह की क्या है जाति? क्यों छुपाया असली नाम? कौन-सा धर्म करते हैं फॉलो? -
Gold Silver Rate Today: सोने चांदी में जबरदस्त गिरावट, गोल्ड 8000, सिल्वर 13,000 सस्ता, अब ये है लेटेस्ट रेट -
Silver Rate Today: चांदी भरभरा कर धड़ाम! ₹10,500 हुई सस्ती, 100 ग्राम के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, ये है रेट -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Gold Rate Today: सोने के दामों में भारी गिरावट,₹10,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22k से 18k के भाव -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोने-चांदी की कीमतों में जारी है गिरावट, कहां पहुंचा रेट? -
15289 करोड़ रुपये में बिक गई राजस्थान रॉयल्स, कौन हैं खरीदने वाले काल सोमानी, IPL से पहले मचा तहलका -
Badshah Love Story: ‘टटीरी’ वाले रैपर बादशाह की दूसरी दुल्हन Isha Rikhi कौन हैं? कैसे परवान चढ़ा दूसरा इश्क? -
Iran Vs America: खत्म होने वाला है ईरान-इजराइल युद्ध! ट्रंप के बाद अब मोजतबा खामेनेई भी बातचीत के लिए तैयार












Click it and Unblock the Notifications