उबालने से दूध की पोषकता हो जाती है खत्म
नई दिल्ली | भारतीय माताएं इस बात से अनजान हैं कि दूध को देर तक और बार-बार उबालने से उसका पोषक तत्व खत्म हो जाता है। यह पोषक तत्व बच्चों के लिए महत्वपूर्ण होता है।
शुक्रवार को जारी एक सर्वेक्षण में यह जानकारी दी गई। टेट्रा पाक द्वारा कराए गए सर्वेक्षण ने खुलासा किया है, "करीब 59 प्रतिशत माताएं मानती हैं कि उबालने से दूध का पोषक गुण बढ़ जाता है और 24 प्रतिशत का मानना है कि उबालने का दूध के पोषक गुण पर कोई प्रभाव नहीं पड़ता है। सर्वेक्षण में शामिल केवल 17 प्रतिशत माताओं का ही मानना रहा कि उबालने से दूध का पोषक गुण प्रभावित होता है।"
शिशुरोग विशेषज्ञ संजीव बागी ने कहा, "यह आश्चर्यजनक है कि अधिकांश घरों में दूध के ज्यादा और बार-बार उबालने से पोषाहार में होने वाली कमी के बारे में जानकारी नहीं है। भारत के अधिकांश घरों में दूध तीन से ज्यादा बार उबाला जाता है, मलाई निकाली जाती है। इससे दूध में मौजूद जरूरी विटामिन, प्रोटीन, एमिनो अम्ल और खनिज नष्ट हो जाते हैं।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।













Click it and Unblock the Notifications