गजब है.. यह छोटा नरेंद्र मोदी ..भाई

अहमदाबाद। गुजरात के मुख्‍यमंत्री नरेंद्र मोदी का भाषण सुनने के लिये हजारों लोग आयोजन स्‍थल तक पहुंच जाते हैं और चारों तरफ नमो-नमो शुरू हो जाता है। यहां हम आपको मिलवायेंगे छोटे नरेंद्र मोदी से, जिसने अपने भाषणों से गुजरात में धमाल मचा रखा है। यह छोटा मोदी जब बोलता है, तो लोग मंत्रमुग्‍ध हो जाते हैं। इसके भाषण में खास बात यह है कि यह भी आगे चलकर मुख्‍यमंत्री बनना चाहता है।

इस छोटे नमो का नाम आरव पंकज नायक है। आरव की उम्र चार साल है, जो अहमदाबाद के मणिनगर का रहने वाला है। यह मोदी की तरह तीन भाषाओं- हिन्‍दी, गुजराती और अंग्रेजी में बेबाक भाषण देता है। इसके भाषण पहले गुजरात में फेमस हुए, फिर अंतर्राष्‍ट्रीय स्‍तर तक। आरव का नाम जल्‍द ही लिमका बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज हो सकता है, उसके बाद गीनिज बुक में भी।

मोदी की तरह पहला भाषण आरव ने 3 साल चार महीने की उम्र में दिया था। दिसंबर 2012 में इसने पहला भाषण दिया, तभी से इसे लोग छोटा नरेंद्र मोदी बुलाने लगे। अब तक यह नन्‍हा बालक सार्वज्‍निक मंचों पर आठ बार भाषण दे चुका है। आरव ने 15 अगस्‍त 2013 को गुजरात विश्‍वविद्यालय के कंनेंशन हॉल में स्‍पीच दी, तो उसे सुनने के लिये 1000 लोग एकत्र हुए।

पहली बार कब बना मोदी

पहली बार कब बना मोदी

दिसंबर 2012 में पहली बार पब्लिक स्‍पीकिंग डे के मौके पर स्‍कूल में आयोजित शांति जूनियर कार्यक्रम में नरेंद्र मोदी बन कर गुजरात के विकास पर भाषण दिया।

क्‍लास में फेमस

क्‍लास में फेमस

आरब पंकज अभी नेलसन इंग्लिश स्‍कूल, मणिनगर के जूनियर केजी कक्षा में पढ़ता है।

गुरु पूर्णिमा पर भाषण

गुरु पूर्णिमा पर भाषण

27 जुलाई 2013 को टाउन हॉल अहमदाबाद में, 22 जुलाई 2013 को अहमदाबाद के पास नेनपुर गांव के इंदुलाल यागनिक आश्रम एवं निरंत आश्रम में को गुरु पूर्णिमा के दिन भाषण दिये।

कई जगह सम्‍मानित

कई जगह सम्‍मानित

आरव पंकज नायक को नरेंद्र मोदी के भाषण देने पर पांच बार ईनाम मिल चुके हैं। उसे जनजागृत ट्रस्‍ट की ओर से 15 अगस्‍त के मौके पर विशेष सम्‍मान से नवाजा गया। इसी साल रिलायंस कम्‍युनिकेशन के गुजरात सर्किल हेड ने आरव को गणतंत्र दिवस के दिन मणिनगर में सम्‍मानित किया।

देखें छोटा नरेंद्र मोदी वीडियो में

इस वीडियो में आप इस छोटे नरेंद्र मोदी को देख सकते हैं, कैसे यह बेबाक होकर पूरे विश्‍वास के साथ अपनी बात रखता है। आप भी इस भाषण को सुनकर खुश हो जायेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+