मुंबई में इमारत ढहने से 25 बच्‍चों सहित अब तक 71 मरे

मुंबई। गुरूवार की शाम ठाणे के मुंब्रा इलाके में इमारत के ढहने से मरने वालों की संख्‍या अब तक 71 हो गयी है। जिसमें 25 बच्‍चे शामिल है। इसके अलावा 62 अन्‍य घायल हैं जिनमें से कुछ की हालत बेहद नाजुक है। ढह गयी इमारत में रहने वाले ज्‍यादातर लोग गरीब मजदूर है।

इस बीच महाराष्‍ट्र के मुख्‍यमंत्री पृथ्‍वीराज चव्‍हाण ने कहा है कि यह एक अवैध इमारत थी। हम इस बात का पता लगा रहे हैं कि यहां निर्माण करने की अनुमति कैसे मिल गयी। इमारत जिस जमीन पर बनी थी वह वन विभाग की है। उन्‍होने भरोसा दिलाया है कि दोषियों को बख्‍शा नहीं जायेगा और इस घटना की जांच होगी। वहीं ठाणे नगर निगम का कहना है कि वह इस घटना की जिम्‍मेदारी नहीं ले सकता क्‍योंकि भूमि वन विभाग की है। बताया जा रहा है कि इस इमारत का न तो कोई मैप था और न ही इंजीनियर। अवैध ढंग से इसका निर्माण करवाकर इसमें लोगों को रखा जा रहा था।

महाराष्‍ट्र सरकार ने इस घटना की जांच के आदेश दे दिये हैं। हालांकि दोनों ही बिल्‍डर फरार है और अब तक संबंधित निगम उपआयुक्‍त और एक पुलिस निरी‍क्षक को निलंबित कर दिया गया है। जांच में यह भी पाया गया है कि इमारत के निर्माण में घटिया सामग्री का इस्‍तेमाल किया गया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+